RBSE Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे

मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है, जो वाक्य-रचना में अपना विशेष अर्थ प्रकट करता है। इनके प्रयोग से भाषा सरस, रोत्तक एवं प्रभावपूर्ण बन जाती है।

प्रश्न 1. 
'दाँत खट्टे करना' मुहावरे का अर्थ है -
(क) परास्त करना 
(ख) धोखा देना 
(ग) खट्टी चीज खाना 
(घ) लड़ाई करना। 
उत्तर : 
(क) परास्त करना 

प्रश्न 2. 
'नौ दो ग्यारह होना' मुहावरे का अर्थ है -
(क) छुट्टी करना 
(ख) भाग जाना 
(ग) छूट जाना 
(घ) गिनती करना। 
उत्तर : 
(ख) भाग जाना 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे

प्रश्न 3. 
'लोहा मानना' मुहावरे का अर्थ है - 
(क) रौब जमाना 
(ख) हार मानना 
(ग) शेखी जताना 
(घ) भाग जाना।
उत्तर :  
(ख) हार मानना 

प्रश्न 4. 
'बहुत प्रसन्न हो जाना' अर्थ बताने वाला मुहावरा है - 
(क) लाल - पीला होना 
(ख) आपे से बाहर होना 
(ग) फूला न समाना 
(घ) रंग जमाना। 
उत्तर : 
(ग) फूला न समाना 

प्रश्न 5.
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए -

  • मन मोह लेना = आकर्षित करना ! 
  • हाथ काटना = बेरोजगार होना। 
  • कूच करना = आगे बढ़ना।
  • प्राणांत होना = मृत्यु होना। 
  • फलना-फूलना = उन्नति करना। 
  • चकित रहना = हैरान रहना। 
  • दवेल होना = डर जाना।
  • पीठ दिखाना = भाग जाना।
  • चुनौती देना = ललकारना। 
  • फब्तियाँ कसना = व्यंग्य करना।
  • हक्का-बक्का होना = हैरान होना। 
  • मुँह खोलना = माँग करना।
  • ताव में आना = गुस्से में आना। 
  • दबे पाँव लौटना = चुपचाप वापस आना। 
  • कमर कसना = तैयार होना। 
  • हवाइयाँ उड़ना = घबरा जाना। 
  • कान खड़े होना = सतर्क होना। 
  • खंड-खंड होना = नष्ट होना। 
  • जी भरकर भोगना = पूरा आनन्द लेना। 
  • सिर धुनना = पछताना। 
  • डींगें हाँकना = शेखियाँ मारना। 
  • प्राणों की बाजी लगाना = बलिदान देना।
  • प्राणों को हथेली पर रखना = मरने के लिए तैयार रहना। 
  • ठान लेना = निश्चय कर लेना। 
  • ठंडी आह भरना = राहत की साँस लेना। 
  • जायजा लेना = परखना। 
  • अकबका जाना = हैरान होना। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए -

  • अक्ल का दुश्मन = मूर्ख। 
  • अँगूठा दिखाना = साफ मना करना। 
  • अक्ल पर पत्थर पड़ना = बुद्धि नष्ट होना। 
  • अपना उल्लू सीधा करना = अपना मतलब साधना। 
  • आग बबूला होना = बहुत क्रोधित होना। 
  • आँखों में धूल झोंकना = धोखा देना। 
  • आँखें दिखाना = डराना।
  • इंट से ईंट बजाना = घमासान लड़ाई करना। 
  • ईद का चाँद होना = बहुत दिनों बाद दिखाई देना। 
  • उल्टी गंगा बहाना = विपरीत बातें करना। 
  • उँगली पर नचाना = इच्छानुसार काम कराना। 
  • ओखली में सिर देना = जानबूझकर आपत्ति मोल लेना। 
  • कमर कसना = तैयार होना। 
  • कच्चा चिट्ठा खोलना = रहस्य बताना। 
  • कान भरना = चुगली करना। 
  • खाक छानना = मारे-मारे फिरना। 
  • गाल बजाना = डींग मारना। 
  • घुटने टेकना = हार मानना। 
  • चार चाँद लगाना = मान बढ़ाना। 
  • जी चुराना = मन लगाकर न करना। 
  • टाँग अड़ाना = विघ्न डालना।
  • तीन तेरह होना = भाग जाना। 
  • दाल न गलना = काम न बनना। 
  • नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना।
  • पेट में चहे कूदना = बहुत भूख लगना। 
  • बाल भी बाँका न होना = जरा भी नुकसान न होना। 
  • मुँह की खाना = बुरी तरह हारना। 
  • मुट्ठी गरम करना = रिश्वत देना। 
  • मक्खियाँ मारना = बेकार भटकना। 
  • मौत सिर पर खेलना = मृत्यु समीप होना। 
  • रंग में भंग पड़ना = अच्छे कार्य में बाधा पड़ना। 
  • रोम-रोम खिल उठना = प्रसन्न होना। 
  • लालपीला होना = क्रोधित होना। 
  • लोहे के चने चबाना = कठिन काम करना। 
  • सूरज को दीपक दिखाना = प्रसिद्ध व्यक्ति का परिचय देना। 
  • सिर पर कफन बाँधना = मरने को प्रस्तुत होना। 
  • सिर आँखों पर रखना = आदर सहित आज्ञा मानना। 
  • हवाई किस्से बनाना = कोरी कल्पना करना। 
  • हाथ-पाँव फूलना = भयभीत होना। 
  • हाथ मलना = पछताना। 
  • हाथ बँटाना = सहयोग करना। 
  • हवा हो जाना = भाग जाना। 
  • हथियार डाल देना = हार मानना।

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran मुहावरे

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए  - 
1. निगाह ठिठकना-देखकर हैरान होना। 
प्रयोग - अपनी खोई हुई पुस्तक अपने मित्र के हाथ में देखकर मेरी निगाह ठिठक गई। 

2. जान हथेली पर लेकर चलना-मृत्यु से न डरना। 
प्रयोग - वीर हमेशा जान हथेली पर लेकर आगे बढ़ते हैं। 

3. कातर ढंग से देखना-डरकर देखना। 
प्रयोग - बिना वजह पिटने पर ड्राइवर मुझे कातर ढंग से देखने लगा। 

4. ऊधम मचाना-शरारतें करना। 
प्रयोग - गुरुजी के कक्षा से बाहर जाते ही छात्र ऊधम मचाने लगे। 

5. हक्का-बक्का होना-हैरान होना। 
प्रयोग - महिलाओं को स्वच्छंदता से साइकिल चलाते देखकर पुरुष हक्के-बक्के रह जाते थे।

6. दुम दबाकर भागना-डरकर भागना। 
प्रयोग - पुलिस को देखते ही चोर दुम दबाकर भाग गया ! 

7. दबकर पानी होना-अस्तित्व नष्ट होना। 
प्रयोग - बर्फ धीरे-धीरे दबकर पानी हो गयी। 

8. किलोलें करना-खुश होकर किलकारियाँ भरना। 
प्रयोग - पक्षी पेड़ पर किलोलें करने लगे। 

9. आँखों से ओझल होना-गायब होना। 
प्रयोग - सूर्य के उदय होते ही बूंद लेखक की आँखों से ओझल हो गयी। 

10. अन्तिम साँसें गिनना-मृत्यु निकट होना। 
प्रयोग - आशु के पिताजी जब अन्तिम साँसें गिन रहे थे तो उनके बेटों ने उनसे वसीयत लिखवा ली। 

11. प्राण गँवाना-बलिदान देना। 
प्रयोग - सैनिक सीमा पर लड़ते-लड़ते अपने प्राण गंवा देते हैं। 

12. टोपी उछालना-अपमानित करना। 
प्रयोग - आजकल के बच्चे माता-पिता की टोपी उछालने में देर नहीं करते। 

13. जड़ होना-निर्जीव की भाँति होना। 
प्रयोग - पिताजी की मृत्यु का समाचार सुनकर अलका जड़ हो गयी। 

14. अचरज होना-हैरानी होना। 
प्रयोग - भारतीय हस्तशिल्प का काम देखकर मैं अचरज में पड़ गया। 

15. अक्ल चकराना-कुछ समझ में न आना। 
प्रयोग - धूप में घूम-घूम कर मेरी अक्ल चकरा गई।

Prasanna
Last Updated on June 16, 2022, 10:28 a.m.
Published June 14, 2022