Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वाक्यांश के लिए एक शब्द या एकल शब्द
RBSE Solutions for Class 8 Hindi
अतिलघु/लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
एकल शब्द की परिभाषा दीजिए?
उत्तर:
परिभाषा -वह उपयुक्त संक्षिप्त शब्द जो अनेक संबद्ध शब्दों के लिए शीर्षक का कार्य करता है, ‘एकल शब्द’ कहलाता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों का एकल शब्द बताइए।
उत्तर:
- जिसकी गिनती न हो सके – अगणित
- जो लिखा हुआ न हो – अलिखित
- जिस स्त्री के कोई संतान न हो – बाँझ
- जो पढ़ा हुआ न हो – अपठित
- व्यर्थ का प्रदर्शन – आडंबर
- जिसने अपना दिवाला निकाल दिया हो – दिवालिया
- देश से द्रोह करने वाला – देशद्रोही
- शीघ्र चलने वाला – द्रुतगामी
- रात्रि में चलने वाला – निशाचर
- जो ईश्वर को न मानता हो – नास्तिक
- जिसके टुकड़े न हो सकें – अखंड
- जो पूजा के योग्य हो – पूजनीय
- जो जानने की इच्छा रखता हो – जिज्ञासु
- आशा से अधिक – आशातीत
- जिस स्त्री का पति मर चुका हो – विधवा
- जिस पुरुष की पत्नी मर चुकी हो – विधुर
- दोपहर का समय – मध्याह्न
- दोपहर के पहले का समय – पूर्वाह्न
- दोपहर के बाद का समय – अपराह्न
- जिसका कोई आकार न हो – निराकार
- जिसका नाश नहीं हो – अनश्वर
- जिसका आदि न हो – अनादि
- जिसकी कोई उपमा नहीं हो – अनुपम
- जिस पर नियंत्रण न हो – अनियंत्रित
- किसी के बाद उसका स्थान लेने वाला – उत्तराधिकारी
- किये हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
- जिसकी आशा नहीं की जा सके। – अप्रत्याशित
- जो पहले कभी घटित नहीं हुआ हो – अभूतपूर्व
- जो प्राप्त नहीं हो सके – अलभ्य
- जिसका वर्णन नहीं किया जा सके। – अवर्णनीय
- जिस पर विश्वास नहीं किया जा सके – अविश्वसनीय
- जिसका उपचार नहीं किया जा सके। – असाध्य
- जो क्षमा करने योग्य न हो – अक्षम्य
- जो नीचे लिखा हुआ हो। – निम्नलिखित
- जिस पर किसी का अंकुश न हो निरंकुश
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए
- जो कहा न जा सके
- जिसका अंत न हो
- जिसके आने की तिथि न हो
- जो सब जानता हो
- जो पूजा के योग्य हो
- जिसका कोई आकार न हो
- जिसकी तुलना न की जा सके
- जिसका नाश नहीं हो
- जिसका आदि न हो
- जिस पर नियंत्रण न हो।
उत्तर:
- अकथनीय
- अनंत
- अतिथि
- सर्वज्ञ
- पूजनीय
- निराकार
- अतुलनीय
- अनश्वर
- अनादि
- अनियंत्रित।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए
- अपने आप पर निर्भर रहने वाला
- दूसरों के गुण-दोष बताने वाला
- निंदा करने योग्य
- जो कुछ भी पढ़ा-लिखा न हो
- जिसका शुल्क न देना हो
- जो किसी बात का उत्तर न दे सके
- जो संगीत जानता हो
- जिस भूमि में कुछ पैदा नहीं होता हो
- जो सदा से चला आ रहा हो
- नगर में रहने वाला।
उत्तर:
- आत्मनिर्भर
- आलोचक
- निंदनीय
- निरक्षर
- निःशुल्क
- निरुत्तर
- संगीतज्ञ
- बंजर
- सनातन
- नागरिक।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 5.
“जो अपने देश में प्रेम करता है’ वाक्यांश के लिए एकल शब्द है
(क) स्वदेशी
(ख) देशप्रेमी
(ग) सेनानी
(घ) नागरिक
उत्तर:
(ख) देशप्रेमी
प्रश्न 6.
‘जिसके हृदय में दया नहीं है’ वाक्यांश के लिए एकल शब्द है
(क) निर्दयी
(ख) जल्लाद
(ग) हैवान
(घ) शैतान
उत्तर:
(क) निर्दयी
प्रश्न 7.
‘जो नष्ट होने वाला है’ वाक्यांश के लिए एक
(क) नष्टकर्ता
(ख) समाप्त
(ग) नश्वर
(घ) अनश्वर
उत्तर:
(ग) नश्वर
प्रश्न 8.
‘जो बहुत कठिनाई से मिलता है’ वाक्यांश के लिए एकल शब्द है
(क) कष्टयुक्त
(ख) दुर्वह
(ग) दुर्लंघ्य
(घ) दुर्लभ
उत्तर:
(घ) दुर्लभ
प्रश्न 9.
‘जो स्त्री कविता लिखती हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है
(क) कवि
(ख) कवयित्री
(ग) कृतिकार
(घ) रचनाकार
उत्तर:
(ख) कवयित्री