RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 1 पर्यावरण

These comprehensive RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 1 पर्यावरण will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 1 पर्यावरण

→ पर्यावरण : किसी भी जीवित प्राणी के चारों ओर पाए जाने वाले लोग, स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं । यह दो प्रकार का होता है

  1. प्राकृतिक और
  2. मानवीय।

→ प्राकृतिक पर्यावरण

  • प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय एवं अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित हैं। 
  • भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं।
  • इस प्रकार प्राकृतिक पर्यावरण में 
    • स्थल मण्डल, 
    • जल मंडल, 
    • वायु मंडल और 
    • जैव मण्डल हैं। यथा

(i) स्थलमण्डल-पृथ्वी की कठोर ऊपरी परत को स्थल मंडल कहते हैं। यह पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि स्थलाकृतियों वाला विषम धरातल है।

(ii) जल मंडल-जल के क्षेत्र को जलमंडल कहते हैं। यह जल के विभिन्न स्रोतों, जैसे-नदी, झील, समुद्र, महासागर आदि से मिलकर बना है।

(ii) वायु मंडल-पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमण्डल कहते हैं। इसमें कई प्रकार की गैसें तथा धूलकण एवं जल वाष्प उपस्थित रहते हैं।

(iv) जैव मण्डल-पादप एवं जीव-जन्तु मिलकर जैव मण्डल का निर्माण करते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 1 पर्यावरण

→ परितंत्र क्या है? 
जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। 

→ मानवीय पर्यावरण

  • मानवीय पर्यावरण में मानव की परस्पर क्रियाएँ, उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ जैसेकृषि करना, पशु पालन, वस्तु-विनिमय, उद्योग तथा सूचना क्रांति आदि सम्मिलित हैं।
  • प्राकृतिक एवं मानवीय पर्यावरण के बीच सही संतुलन होना आवश्यक है।
Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 12:56 p.m.
Published June 6, 2022