RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
निम्न में से यातायात का सबसे तीव्रतम साधन है-
(अ) रेलगाड़ी 
(ब) बस 
(स) हवाई जहाज 
(द) पानी का जहाज 
उत्तर:
(स) हवाई जहाज

प्रश्न 2. 
ध्रुवीय क्षेत्रों में बर्फ से बने आवास कहलाते हैं-
(अ) शिकारा 
(ब) इग्लू 
(स) झोंपड़ी 
(द) टैण्ट 
उत्तर:
(ब) इग्लू 

प्रश्न 3. 
लोग अस्थायी बस्तियों में रहते हैं-
(अ) घने जंगलों में 
(ब) रेगिस्तानों में 
(स) पर्वतों पर 
(द) उपर्युक्त सभी स्थानों में 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी स्थानों में 

प्रश्न 4. 
निम्न में से कौनसा कार्य नगरीय क्षेत्र के लोग करते हैं-
(अ) कृषि कार्य 
(ब) मत्स्य पालन 
(स) व्यापार कार्य 
(द) वानिकी 
उत्तर:
(स) व्यापार कार्य 

प्रश्न 5. 
दक्षिणी अफ्रीका के एंडीज पर्वत के क्षेत्र में परिवहन मार्ग में जिस पशु का उपयोग किया जाता है, वह है-
(अ) ऊँट
(ब) खच्चर 
(स) लामा
(द) याक 
उत्तर:
(स) लामा

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. जिन स्थानों में वर्षा के समय जल का जमाव होता है, वहाँ ............... पर घर बनाए जाते हैं। 
2. तिब्बत में परिवहन के लिए ................. का उपयोग होता है।
3. परिवहन के आधुनिक साधन समय तथा ................. की बचत करते हैं। 
4. हिमालय पर्वत पर .............. राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्गों में से एक है। 
5. रेलगाड़ियों से परिवहन की गति और तीव्र हो .................. गई है।
उत्तर:
1. स्टिल्ट 
2. याक 
3. ऊर्जा 
4. मनाली-लेह 
5. सुपरफास्ट 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. सेटेलाइटं से संचार में तीव्रता आई है।
2. वायु यातायात खराब मौसम में भी प्रभावित नहीं होता।
3. नाव्य नदियों एवं झीलों का उपयोग समुद्री मार्ग के लिए होता है। 
4. ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग विश्व में सबसे लंबा रेल मार्ग है।
5. स्वर्ण चतुर्भुजीय महामार्ग अहमदाबाद, औरंगाबाद, जयपुर और दिल्ली को जोड़ता है। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. असत्य 
4. सत्य 
5. असत्य 

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

1. विश्व में सबसे लम्बा रेल मार्ग

(अ) नाव्य नदियाँ एवं झील 

2. अन्तर्देशीय जल मार्ग

(ब) अफ्रीका 

3. नील नदी

(स) उत्तरी अमेरिका 

4. ग्रेट लेक

(द) दक्षिणी अमेरिका

5. रियो डि जेनेरियो

(य) ट्रांससाइबेरियन 

उत्तर:

1. विश्व में सबसे लम्बा रेल मार्ग

(य) ट्रांससाइबेरियन

2. अन्तर्देशीय जल मार्ग

(अ) नाव्य नदियाँ एवं झील 

3. नील नदी

(ब) अफ्रीका

4. ग्रेट लेक

(स) उत्तरी अमेरिका

5. रियो डि जेनेरियो

(द) दक्षिणी अमेरिका

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग कौनसा है?
उत्तर:
ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग है जो पश्चिमी रूस में सेंट पीटर्सबर्ग से प्रशान्त महासागर तट पर स्थित ब्लादिवोस्टक तक जाता है। 

प्रश्न 2. 
भारत में स्वर्ण चतुर्भुजीय महामार्ग किन शहरों को जोड़ता है? 
उत्तर:
स्वर्ण चतुर्भुजीय महामार्ग दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शहरों को जोड़ता है। 

प्रश्न 3. 
जायनिंग से ल्हासा के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का सबसे ऊँचा बिन्दु कितनी ऊँचाई पर है? 
उत्तर:
यह रेलगाड़ी समुद्रतल से 4000 मीटर की ऊँचाई पर चलती है जिसका सबसे ऊँचा बिन्दु समुद्रतल से 5072 मीटर है। 

प्रश्न 4. 
ऋतु प्रवास किसे कहते हैं? 
उत्तर:
लोगों के मौसमी आवागमन को ऋतु प्रवास कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
बसाव स्थान किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वे स्थान जहाँ भवन अथवा बस्तियाँ विकसित होती हैं उसे बसाव स्थान कहते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 6. 
आदर्श बसाव स्थान के चयन की प्राकृतिक दशाएँ बताइए। 
उत्तर:
आदर्श बसाव स्थान के चयन के लिए प्राकृतिक दशाएँ हैं-

  • अनुकूल जलवायु 
  • जल की उपलब्धता 
  • उपयुक्त भूमि तथा 
  • उपजाऊ मिट्टी। 

प्रश्न 7. 
आरंभिक मनुष्य कहाँ निवास करता था? 
उत्तर:
आरंभिक मनुष्य वृक्षों एवं गुफाओं में निवास करता था। 

प्रश्न 8. 
आरंभिक बस्तियों का विकास नदी घाटियों में क्यों हुआ? 
उत्तर:
जल की उपलब्धता, उपजाऊ भूमि तथा समतल कृषि योग्य भूमि के कारण आरंभिक बस्तियों का विकास नदी घाटियों में हुआ। 

प्रश्न 9. 
ग्रामीण बस्ती से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
वह बस्ती जिसके निवासी कृषि, वानिकी, पशुचारण एवं मत्स्य पालन जैसे कार्यों में संलग्न रहते हैं, ग्रामीण बस्ती कहलाती है। 

प्रश्न 10. 
ग्रामीण बस्ती कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:
ग्रामीण बस्ती दो प्रकार की होती है-(1) सघन और (2) प्रकीर्ण। सघन बस्ती में घर पास-पास होते हैं तथा प्रकीर्ण बस्ती में दूर-दूर फैले हुए। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 11. 
परिवहन क्या है? 
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान पर व्यक्ति अथवा वस्तुओं के स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। 

प्रश्न 12. 
ध्रुवीय क्षेत्र में बर्फ से बने आवास को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
इग्लू। 

प्रश्न 13. 
परिवहन का सबसे तीव्र साधन कौनसा है? 
उत्तर:
वायु परिवहन।

प्रश्न 14. 
परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौनसा है? 
उत्तर:
जल परिवहन। 

प्रश्न 15. 
संचार के चार साधनों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • टेलीफोन 
  • सेलुलर फोन 
  • दूरदर्शन 
  • समाचार पत्र। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 16.
चार नदी घाटी सभ्यताओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • सिन्धु घाटी सभ्यता 
  • नील नदी सभ्यता 
  • टिगरिस सभ्यता तथा 
  • ह्वांग हो सभ्यता। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
अस्थायी बस्तियों से क्या आशय है? इसके निवासियों एवं क्रियाकलापों को बताइए।
उत्तर:
अस्थायी बस्तियाँ-जो बस्तियाँ कुछ समय के लिए बनाई जाती हैं, उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं। घने जंगलों, गर्म एवं ठंडे रेगिस्तानों तथा पर्वतों के निवासी प्रायः अस्थायी बस्तियों में रहते हैं। वे आखेट, संग्रहण, स्थानांतरी कृषि एवं ऋतु-प्रवास करते हैं।

प्रश्न 2. 
शहरी बस्तियों से क्या आशय है? 
उत्तर:
नगरीय या शहरी बस्तियों को शहरी बस्तियाँ कहा जाता है। नगरीय बस्तियों में छोटी और शहरी बस्तियों में अपेक्षाकृत बड़ी बस्तियाँ होती हैं। नगरीय क्षेत्रों में लोग निर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत होते हैं। 

प्रश्न 3. 
आज भी लोग परिवहन के लिए पशुओं का उपयोग करते हैं। उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर:
आज भी लोग परिवहन के लिए पशुओं का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए हमारे देश में आज भी गधे, खच्चर, बैल एवं ऊँट का उपयोग परिवहन के लिए किया जाता है। दक्षिणी अफ्रीका के ऐंडीज पर्वत के क्षेत्र में लामा का उपयोग उसी तरह होता है, जैसे-तिब्बत में याक का उपयोग होता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 4. 
सड़क मार्ग की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
सड़क मार्ग की प्रमुख विशेषताएँ-

  • कम दूरी यातायात के लिए सर्वाधिक उपयोग किये जाने वाले मार्ग सड़कें हैं। 
  • सड़कें कच्ची एवं पक्की हो सकती हैं। 
  • मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का घना जाल बिछा हुआ हैं, मरुस्थलों, वनों और ऊँचे पर्वत जैसे स्थानों पर भी सड़कें बनी हुई हैं। 
  • हिमालय पर्वत पर मनाली-लेह राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्गों में से एक है। 
  • भूमिगतं सड़कों में भूमिगत मार्ग (सब वे) कहते हैं। फ्लाईओवर, उत्थित संरचनाओं के ऊपर बनाए जाते हैं। 

प्रश्न 5. 
रेल मार्ग परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
रेल मार्ग परिवहन की विशेषताएँ-

  • रेल मार्ग के द्वारा तीव्रता से कम खर्च में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान ढोने का कार्य होता है। 
  • वाष्प के इंजन से प्रारंभ कर वर्तमान में इनका स्थान डीजल व विद्युत इंजनों ने ले लिया है। सुपरफास्ट गाड़ियों ने रेलमार्ग को तीव्रगामी बना दिया है। 
  • मैदानी भागों में रेल मार्गों का जाल व्यापक रूप से फैला हुआ है। उन्नत प्रौद्योगिकीय कौशल से दुर्गम क्षेत्रों में भी रेल मार्ग बनाना संभव हो गया है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। 
  • भारतीय रेल मार्ग एशिया में सबसे बड़ा है। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
ग्रामीण बस्ती से क्या आशय है? यहाँ के लोगों के कार्यों, बस्तियों तथा घरों के प्रकारों पर प्रकाश डालिए। 
उत्तर:
ग्रामीण बस्ती से आशय-गाँव ग्रामीण बस्ती होते हैं; जहाँ लोग कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन सम्बन्धी कार्य करते हैं। 

ग्रामीण बस्तियों के प्रकार-ग्रामीण बस्तियाँ दो प्रकार की होती हैं-(1) सघन और (2) प्रकीर्ण। यथा-

  • सघन बस्ती-सघन बस्तियों में घर पास-पास होते हैं। 
  • प्रकीर्ण बस्ती-प्रकीर्ण बस्तियों में लोगों के घर दूर-दूर व्यापक क्षेत्र में फैले होते हैं। इस प्रकार की बस्तियाँ मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों, घने जंगलों तथा अतिविषम जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती है। 

ग्रामीण बस्तियों के घरों के प्रकार-ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने पर्यावरण के अनुकूल घर बनाते हैं। यथा-

  • अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में ढाल वाली छतों के घर बनाये जाते हैं। 
  • जिन स्थानों में वर्षा के समय जल का जमाव होता है, वहाँ ऊँचे प्लेटफार्म अथवा स्टिल्ट पर घर बनाए जाते हैं। 
  • गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में मिट्टी की मोटी दीवार वाले घर बनाए जाते हैं, जिनकी छतें फूस की बनी होती हैं।
  • घर बनाने में स्थानीय सामग्री, जैसे-पत्थर, पंक, चिकनी मिट्टी, तृण आदि का उपयोग किया जाता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 2. 
जलमार्गों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
जल मार्ग-
(1) अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए जल मार्ग सबसे सस्ता साधन होता है। 
(2) जल मार्ग दो प्रकार के होते हैं-(क) अन्तर्देशीय और (ख) समुद्री मार्ग। यथा-

(क) अन्तर्देशीय-नाव्य नदियों एवं झीलों का उपयोग अन्तर्देशीय जल मार्ग के लिए होता है। कुछ महत्त्वपूर्ण अन्तर्देशीय जलमार्ग हैं-ब्रह्मपुत्र-गंगा नदी तंत्र, उत्तरी अमेरिका में ग्रेट लेक एवं अफ्रीका में नील नदी। 

(ख) समुद्री मार्ग-समुद्री एवं महासागरीय मार्गों का उपयोग सामान्यतः व्यापारिक माल एवं सामान को एक देश से दूसरे देश में पहुँचाने के लिए करते हैं। ये मार्ग पत्तनों से जुड़े होते हैं। विश्व के कुछ महत्त्वपूर्ण पत्तन हैं-एशिया में सिंगापुर एवं मुंबई, उत्तर-अमेरिका में न्यूयार्क एवं लॉस एंजिल्स, दक्षिण अमेरिका में रियो डि जेनेरियो, अफ्रीका में डरबन और केपटाउन, आस्ट्रेलिया में सिडनी तथा यूरोप में लंदन।

admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 12:51 p.m.
Published June 13, 2022