RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
जिस प्रक्रम से जल का रूप निरन्तर बदलता रहता है, उसे कहते हैं-
(अ) जल-चक्र 
(ब) खाद्य चक्र 
(स) ज्वार-भाटा 
(द) वर्षा 
उत्तर:
(अ) जल-चक्र 

प्रश्न 2. 
विश्व जल दिवस मनाया जाता है-
(अ) 22 अप्रेल को 
(ब) 22 मार्च को 
(स) 22 अगस्त को 
(द) 22 जुलाई को 
उत्तर:
(ब) 22 मार्च को 

प्रश्न 3. 
पृथ्वी पर मौजूद संपूर्ण जल का 97.3 प्रतिशत जल है-
(अ) महासागरों में 
(ब) नदियों में 
(स) झीलों में 
(द) भूमि के अन्दर 
उत्तर:
(अ) महासागरों में 

प्रश्न 4. 
दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठनागिरना कहलाता है-
(अ) तरंगें 
(ब) लहरें
(स) ज्वार-भाटा 
(द) सुनामी 
उत्तर:
(स) ज्वार-भाटा 

प्रश्न 5. 
उच्च ज्वार सहायक होता है-
(अ) नौसंचालन में 
(ब) मछली पकड़ने में 
(स) विद्युत उत्पन्न करने में 
(द) उपर्युक्त सभी में 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी में

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. पृथ्वी की सतह का ................. भाग जल से ढंका हुआ है।
2. महासागरीय जल हमेशा ................. रहता है। 
3. महासागरीय सतह पर जल लगातार उठता और गिरता रहता है, तो इन्हें ............... कहते हैं। 
4. जब 15 मीटर तक की ऊँचाई वाली विशाल ज्वारीय तरंगें उठती हैं, उसे ............... कहते हैं। 
5. महासागरीय जल जब अपने निम्नतम स्तर तक आकर तट के पीछे चला जाता है, उसे .................. कहते हैं।
उत्तर:
1. तीन-चौथाई 
2. गतिमान 
3. तरंगें 
4. सुनामी 
5. भाटा। 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. गर्म धाराएँ, ध्रुवों से उष्णकटिबंधीय अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं। 
2. गल्फस्ट्रीम महासागरीय धाराएँ शीत जलधाराएँ हैं। 
3. जिस स्थान पर गर्म एवं शीत जलधाराएँ मिलती हैं, वह स्थान विश्वभर में सर्वोत्तम मत्स्यन क्षेत्र माना जाता है।
4. तूफान में तेज वायु के चलने पर विशाल तरंगें उत्पन्न होती हैं।
5. महासागरों में अधिकांश नमक सोडियम क्लोराइड होता है।
उत्तर:
1. असत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. सत्य 
5. सत्य 

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

1. ज्वार-भाटा

(अ) शीत जलधाराएँ

2. लेब्राडोर महासागरीय धाराएँ

(ब) गर्म जलधाराएँ

3. गल्फस्ट्रीम महासागरीय धाराएँ

(स) गर्म व ठंडी जलधाराओं का मिलन स्थल 

4. कुहरे वाला मौसम

(द) उच्च ज्वार 

5. मछली पकड़ने में सहायक

(य) सूर्य-चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल

उत्तर:

1. ज्वार-भाटा

(य) सूर्य-चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल

2. लेब्राडोर महासागरीय धाराएँ

(अ) शीत जलधाराएँ

3. गल्फस्ट्रीम महासागरीय धाराएँ

(ब) गर्म जलधाराएँ

4. कुहरे वाला मौसम

(स) गर्म व ठंडी जलधाराओं का मिलन स्थल

5. मछली पकड़ने में सहायक

(द) उच्च ज्वार

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
थलशाला क्या है? 
उत्तर:
थलशाला छोटे घर के पौधे रखने का कृत्रिम अहाता होता है। 

प्रश्न 2. 
लवणता किसे कहते हैं? यह किसमें मापी जाती है? 
उत्तर:
जल में उपस्थित नमक की मात्रा को लवणता कहते हैं। इसे प्रति 1000 ग्राम जल में मौजूद नमक की मात्रा में मापा जाता है। 

प्रश्न 3. 
महासागर की औसत लवणता क्या है? 
उत्तर:
महासागर की औसत लवणता 35 भाग प्रति हजार ग्राम है।

प्रश्न 4. 
इजरायल के मृत सागर में कितनी लवणता होती है?
उत्तर:
इजरायल के मृत सागर में 340 ग्राम प्रति लीटर लवणता होती है। 

प्रश्न 5. 
इजरायल के मृत सागर में तैराक क्यों प्लव कर सकते हैं?
उत्तर:
इजरायल के मृत सागर में नमक की अधिक सघनता के कारण तैराक प्लव कर सकते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

प्रश्न 6. 
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर:
22 मार्च को 'विश्व जल दिवस' मनाया जाता है। 

प्रश्न 7. 
वर्ष 2004 की सुनामी में भारत का कौनसा भाग डूब गया था?
उत्तर:
वर्ष 2004 की सुनामी में भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में इंदिरा प्वाइंट डूब गया था। 

प्रश्न 8. 
उच्च ज्वार नौ संचालन में किस प्रकार सहायक होता है? 
उत्तर:
उच्च ज्वार जहाज को बंदरगाह तक पहुँचाने में सहायक होने से नौ-संचालन में सहायक होता है।

प्रश्न 9. 
उच्च ज्वार मछली पकड़ने में किस प्रकार सहायक होते हैं?
उत्तर:
उच्च ज्वार के दौरान अनेक मछलियाँ तट के निकट आ जाती हैं। इसके फलस्वरूप मछुआरे बिना कठिनाई के मछलियाँ पकड पाते हैं। 

प्रश्न 10. 
महासागरीय धाराएँ कितने प्रकार की होती हैं? 
उत्तर:
महासागरीय धाराएँ दो प्रकार की होती हैं-

  • गर्म धाराएँ 
  • ठंडी धाराएँ। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

प्रश्न 11. 
महासागरीय धाराओं के दो उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:

  • लेब्राडोर महासागरीय धाराएँ, शीत जलधाराएँ होती हैं।
  • गल्फस्ट्रीम गर्म जलधाराएँ होती हैं। 

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
अपनी थलशालाएँ बनाएँ। 
उत्तर:
थल शाला-एक बड़े जार के एक-चौथाई भाग में मिट्टी भरकर उसे अच्छी तरह से दबा दें। इसके ऊपर ह्यूमस की एक पतली परत लगाएं। सबसे पहले बड़े पौधे लगाए, तदुपरांत उसके चारों ओर छोटे पौधों को व्यवस्थित करें। इसमें जल की फुहार छिड़कें और जार को बंद कर दें। पत्तियों एवं.मिट्टी के द्वारा वाष्पित जल, संघनित होकर जल की बूंदों के रूप में नीचे गिरता है। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी पर मौजूद सम्पूर्ण जल की मात्रा को सारणी द्वारा प्रतिशत में दिखाइए।
उत्तर:
तालिका 
पृथ्वी पर मौजूद सम्पूर्ण जल की मात्रा (प्रतिशत में) 

महासागर

97.3

बर्फ छत्रक

02.0

भूमितगत जल

00.68

झीलों का अलवण जल

00.009 

स्थलीय समुद्र एवं नमकीन झीलें

00.009 

वायुमण्डल

0.0019

नदियाँ

0.0001

कुल जल

100.00

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

प्रश्न 3. 
सुनामी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
सुनामी-भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार या जल के नीचे भूस्खलन के कारण महासागरीय जल अत्यन्त विस्थापित होता है। इसके परिणामस्वरूप 15 मीटर तक की ऊँचाई वाली विशाल ज्वारीय तरंगें उठ सकती हैं, जिसे सुनामी कहते हैं। 

अब तक का सबसे विशाल सुनामी 150 मीटर मापा गया था। ये तरंगें 700 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से चलती हैं। 2004 के सुनामी से भारत के तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक विनाश हुआ था। सुनामी के बाद अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में इंदिरा प्वाइंट डूब गया था। 

प्रश्न 4. 
महासागरीय धाराएँ किसे कहते हैं? ये कितने प्रकार की होती हैं? समझाइए।
उत्तर:
महासागरीय धाराएँ-महासागरीय धाराएँ, निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली जल धाराएँ होती हैं। 

महासागरीय धाराओं के प्रकार-महासारीय धाराएँ दो प्रकार की होती हैं-(i) गर्म धाराएँ और (ii) ठंडी धाराएँ। यथा-
(i) गर्म धाराएँ-सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती हैं एवं ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती हैं। गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधाराएँ होती हैं। 

(ii) ठंडी धाराएँ-ठंडी धाराएँ, ध्रुवों या उच अक्षांशों से उष्ण कटिबंधीय या निम्न अक्षांशों की ओर प्रवाहित होती हैं। लेब्राडोर महासागरीय धाराएँ शीत जलधाराएँ होती हैं। 

प्रश्न 5. 
महासागरीय धाराएँ किसी क्षेत्र के तापमान को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? 
उत्तर:
महासागरीय धाराएँ, किसी क्षेत्र के तापमान को निम्न प्रकार से प्रभावित करती हैं-

  • गर्म धाराओं से स्थलीय सतह का तापमान गर्म हो जाता है। 
  • जिस स्थान पर गर्म एवं शीत जलधाराएँ मिलती हैं, वह स्थान विश्वभर में सर्वोत्तम मत्स्य क्षेत्र माना जाता है। 
  • जहाँ गर्म व ठंडी जलधाराएँ मिलती हैं, वहाँ कुहरे वाला मौसम बनता है। इसके फलस्वरूप नौसंचालन में बाधा उत्पन्न होती है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 जल

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
ज्वार-भाटा से क्या आशय है? ये क्यों आते हैं? उच्च ज्वार-भाटे और लघु ज्वार भाटे को समझाइए। 
उत्तर:
ज्वार-भाटा-दिन में दो बार नियम से जल का उठना व गिरना 'ज्वार-भाटा" कहलाता है। जब सर्वाधिक ऊँचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते हैं। जब जल स्तर अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तट के पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं। 

ज्वार-भाटा आने का कारण-सूर्य एवं चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार-भाटे आते हैं।

उच्च (वृहद) ज्वार-भाटा-जब पृथ्वी का जल चन्द्रमा के निकट होता है, उस समय चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल से जल अभिकर्षित होता है, जिसके कारण उच्च ज्वार-भाटे आते हैं। पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सूर्य, चन्द्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक सीध में होते हैं और इस समय सबसे ऊँचे ज्वार उठते हैं । इस ज्वार को वृहद ज्वार कहते हैं। 

लघु ज्वार-भाटा-जब चाँद अपने प्रथम एवं अंतिम चतुर्थांश में होता है, तो चाँद एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर पड़ता है। परिणामस्वरूप निम्न ज्वार भाटा आता है जिसे लघु ज्वार-भाटा कहते हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 3:59 p.m.
Published June 13, 2022