RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
निम्न में से कौनसी गैस वायुमण्डल में सबसे अधिक मात्रा में पायी जाती है-
(अ) नाइट्रोजन 
(ब) ऑक्सीजन 
(स) कार्बनडाइऑक्साइड 
(द) ओजोन 
उत्तर:
(अ) नाइट्रोजन 

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौनसी गैस मानव द्वारा साँस लेने के प्रयोग में लायी जाती है? 
(अ) नाइट्रोजन 
(ब) ऑक्सीजन 
(स) कार्बनडाइआक्साइड 
(द) लीथियम 
उत्तर:
(ब) ऑक्सीजन 

प्रश्न 3. 
क्षोभमण्डल की औसत ऊँचाई है-
(अ) 50 किमी. 
(ब) 80 किमी. 
(स) 13 किमी.
(द) 400 किमी. 
उत्तर:
(स) 13 किमी.

प्रश्न 4. 
वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परत है-
(अ) समतापमण्डल 
(ब) क्षोभमण्डल 
(स) बाह्य वायुमण्डल 
(द) बहिर्मण्डल। 
उत्तर:
(द) बहिर्मण्डल। 

प्रश्न 5. 
मौसम की लगभग सभी घटनाएँ-वर्षा, कोहरा, ओलावृष्टि आदि-निम्न में से किस परत में होती हैं-
(अ) क्षोभमण्डल 
(ब) समतापमण्डल 
(स) मध्यमण्डल 
(द) बाह्यमण्डल 
उत्तर:
(अ) क्षोभमण्डल 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. जब वायु गर्म हो जाती है तो यह ............... हो जाती है। 
2. वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा ............... कहलाती
3. किसी बड़े भू-भाग पर एक लम्बे समय में पाई जाने वाली मौसमी दशाओं के औसत को .............. कहते हैं। 
4. वायुमण्डल में 78 प्रतिशत भाग ................ गैस का है। 
5. ............. गैस की परत सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों से हमारी रक्षा करती है। 
उत्तर:
1. हल्की 
2. आर्द्रता 
3. जलवायु 
4. नाइट्रोजन 
5. ओजोन। 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. कार्बनडाइऑक्साइड गैस को ग्रीन हाउस गैस भी कहते हैं।
2. ऑक्सीजन वायु में सर्वाधिक पाई जाने वाली गैस है। 
3. क्षोभमण्डल की परत बादलों एवं मौसम सम्बन्धी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है।
4. ओजोन गैस की परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है। 
5. लू एक स्थायी पवन है। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. असत्य 
4. सत्य 
5. असत्य 

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

1. क्षोभ मण्डल

(अ) ओजोन गैस की परत 

2. समताप मण्डल

(ब) उल्का पिण्ड जल जाते हैं

3. मध्य मण्डल

(स) रेडियो संचार के लिए उपयोगी 

4. बाह्य वायुमण्डल

(द) वायु की सबसे ऊपरी परत 

5. बहिर्मण्डल

(य) मौसम सम्बन्धी घटनाएँ घटित होती हैं।

उत्तर:

1. क्षोभ मण्डल

(य) मौसम सम्बन्धी घटनाएँ घटित होती हैं 

2. समताप मण्डल

(अ) ओजोन गैस की परत

3. मध्य मण्डल

(ब) उल्का पिण्ड जल जाते हैं 

4. बाह्य वायुमण्डल

(स) रेडियो संचार के लिए उपयोगी

5. बहिर्मण्डल

(द) वायु की सबसे ऊपरी परत।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कार्बनडाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाउस प्रभाव कैसे पैदा करती है? 
उत्तर:
कार्बनडाइ-ऑक्साइड वायुमण्डल में फैलकर पृथ्वी से विकरित उष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा करती है। 

प्रश्न 2. 
भूमण्डलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग) किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब वायुमण्डल में कार्बनडाईआक्साइड गैस की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है तो इसकी उष्मा द्वारा पृथ्वी का तापमान बढ़ता है। इसे भूमण्डलीय तापन कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
वायुमण्डल के कोई दो लाभ बताइए। 
उत्तर:

  • वायुमण्डल हमें साँस लेने के लिए वायु प्रदान करता है। 
  • यह सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करता है। 

प्रश्न 4. 
वायुमण्डल कितनी परतों में विभाजित है? 
उत्तर:
वायुमण्डल पाँच परतों में विभाजित है। ये हैं-

  • क्षोभमण्डल 
  • समतापमण्डल 
  • मध्यमण्डल 
  • बाह्य वायुमण्डल तथा 
  • बहिर्मण्डल। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 5. 
समतापमण्डल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:

  • यह परत बादलों एवं मौसम सम्बन्धी घटनाओं से मुक्त है। 
  • इसमें ओजोन गैस की परत होती है।

प्रश्न 6. 
समतापमण्डल हमारे लिए किस रूप में उपयोगी है? 
उत्तर:

  • यहाँ की परिस्थितियाँ हवाई जहाज उड़ाने के लिए आदर्श होती हैं। 
  • यहाँ की ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है। 

प्रश्न 7. 
आयन मण्डल वायुमण्डल की किस परत का एक भाग है? 
उत्तर:
आयन मण्डल वायुमण्डल की 'बाह्य वायुमण्डल परत' का एक भाग है। 

प्रश्न 8. 
आयन मण्डल परत के उपयोग को समझाइए। 
उत्तर:
रेडियो संचार के लिए आयन मण्डल परत का उपयोग होता है क्योंकि पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगें इस परत द्वारा पुनः पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं। 

प्रश्न 9. 
पृथ्वी सूर्य की ऊर्जा का कौनसा भाग प्राप्त करती है? 
उत्तर:
पृथ्वी सूर्य की ऊर्जा का केवल एक भाग (दो अरब वां भाग) ही प्राप्त करती है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 10. 
मौसम की जानकारी के किन्हीं चार यंत्रों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
मौसम की जानकारी के चार प्रमुख यंत्र ये हैं-

  • तापमापी 
  • वायुदाबमापी 
  • वर्षामापी तथा 
  • वात-दिग्दर्शी। 

प्रश्न 11. 
तापमान को मापने की मानक इकाई क्या है तथा उसका आविष्कार किसने किया था? 
उत्तर:
तापमान को मापने की मानक इकाई डिग्री सेल्सियस है। इसका आविष्कार ऐंडर्स सेल्सियस ने किया था। 

प्रश्न 12. 
वायु सदैव किस ओर गमन करती है? 
उत्तर:
वायु सदैव उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है। 

प्रश्न 13. 
पवन किसे कहते हैं? 
उत्तर:
उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति को पवन कहते हैं। 

प्रश्न 14. 
आर्द्रता किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वायु में किसी भी समय जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 15. 
बादल कैसे बनते हैं? 
उत्तर:
जब जलवाष्प ऊपर उठता है तो यह ठंडा होना शुरू हो जाता है। जलवाष्प संघनित एवं ठंडा होकर जल बूंद बनते हैं और बादल इन्हीं जल.बूंदों का एक समूह होता है। 

प्रश्न 16. 
वर्षा कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:
क्रियाविधि के आधार पर वर्षा के तीन प्रकार होते हैं-

  • संवहनी वर्षा 
  • पर्वतीय वर्षा और 
  • चक्रवाती वर्षा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते हैं? इसके दुष्परिणाम बताइए।
उत्तर:
जब अत्यधिक पेड़ों के काटे जाने, बढ़ते कारखानों एवं कारों के धुएँ से वायुमण्डल में कार्बनडाइऑक्साइड गैस का स्तर बढ़ जाता है तो इसकी ऊष्मा से पृथ्वी का तापमान बढ़ता है। इसी को भूमण्डलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग) कहते हैं। 

ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम-

  • भूमण्डलीय तापन में वृद्धि के कारण पृथ्वी के सबसे ठंडे प्रदेश में जमी हई बर्फ पिघलती है। फलतः समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होती है, जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। 
  • दीर्घ अवधि में भूमण्डलीय तापन से जलवायु में अत्यधिक परिवर्तन हो सकता है, जिसके फलस्वरूप कुछ पौधे एवं पशु लुप्त हो सकते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 2. 
वायुमण्डल के संघटन का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
वायुमण्डल का संघटन-वायुमण्डल विभिन्न गैसों का एक मिश्रण है। इसमें नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%), ऑर्गन (0.93%), कार्बनडाइऑक्साइड (0.03%) तथा हीलियम, ओजोन, हाइड्रोजन (0.04%) मात्रा में होती है। इसके अलावा धूल के छोटे-छोटे कण भी मौजूद होते हैं। इसे निम्न चित्र में दर्शाया गया है-
RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु 1

प्रश्न 3. 
नाइट्रोजन गैस पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
नाइट्रोजन गैस-

  • नाइट्रोजन गैस, वायु में सर्वाधिक मात्रा, 78 प्रतिशत, में पाई जाने वाली गैस है। 
  • जब हम साँस लेते हैं, तब फेंफड़ों में कुछ नाइट्रोजन भी ले जाते हैं और फिर उसे बाहर निकाल देते हैं। 
  • पौधों को अपने जीवन के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है। वे सीधे वायु से नाइट्रोजन नहीं ले पाते। मृदा तथा कुछ पौधों की जड़ों में रहने वाले जीवाणु वायु से नाइट्रोजन लेकर इसका स्वरूप बदल देते हैं जिससे कि पौधे इसका प्रयोग कर सकें। 

प्रश्न 4. 
'वायु में ऑक्सीजन की मात्रा समान बनी रहती है।' कैसे?
उत्तर:
वायु में ऑक्सीजन की मात्रा 21 प्रतिशत है। मनुष्य तथा पशु साँस लेने में वायु से ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं। हरे पादप, प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार वायु में ऑक्सीजन की मात्रा समान बनी रहती है। लेकिन वृक्षों की अंधाधुंध कटाई करने पर यह संतुलन बिगड़ जाता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 5. 
वायु में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस का सन्तुलन किस प्रकार बना रहता है? 
उत्तर:

  • हरे पादप अपने भोजन के रूप में कार्बन डाइ ऑक्साइड का प्रयोग करते हैं और ऑक्सीजन वापस देते हैं। 
  • मनुष्य और पशु कार्बन डाइ ऑक्साइड बाहर निकालते हैं। 
  • मनुष्यों और पशुओं द्वारा बाहर छोड़ी जाने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा पादपों द्वारा प्रयोग की जाने वाली गैस के बराबर होती है, जिससे यह सन्तुलन बना रहता है। लेकिन यह सन्तुलन कोयला तथा खनिज तेल आदि ईंधनों के जलाने से गड़बड़ा जाता है। 

प्रश्न 6. 
ध्रुव बर्फ से क्यों ढके हुए हैं? 
उत्तर:
सूर्यताप एक महत्त्वपूर्ण कारक है जो पृथ्वी के तापमान के वितरण को प्रभावित करता है। सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, सूर्यताप या आतपन कहलाता है। 

सूर्यताप की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटती जाती है क्योंकि ध्रुवों की तरफ सूर्य की किरणें तिरछी होती जाती हैं, जिससे वहाँ सूर्य की ऊर्जा नहीं पहुँच पाती है। इस कारण आतपन की मात्रा न होने से ध्रुव बर्फ से ढंके हुए रहते हैं। 

प्रश्न 7. 
गाँवों की अपेक्षा नगरों का तापमान बहुत अधिक होता है। क्यों? 
उत्तर:
गाँवों की अपेक्षा नगरों का तापमान बहुत अधिक होता है क्योंकि नगरों में दिन के समय में ऐसाफेल्ट से बनी सड़कें एवं धातु एवं कंक्रीट से बने भवन गर्म हो जाते हैं। दूसरे, नगर के भीड़ वाले ऊँचे भवन गर्म वायु को रोक लेते हैं, जिससे नगरों का तापमान बढ़ जाता है। 

प्रश्न 8. 
चाँद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री हवा से भरी पोशाक क्यों पहनते हैं? 
उत्तर:
चाँद पर वायु न होने से वहाँ वायुदाब भी नहीं है। अंतरिक्ष यात्री ज़ब चाँद पर जाते हैं, तो वे विशेष रूप से सुरक्षित हवा से भरी हुई अंतरिक्ष पोशाक पहनते हैं। यदि वे इस अंतरिक्ष पोशाक को न पहनें तो अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर पर विपरीत बल लगने के कारण उनकी रक्त शिराएँ फट सकती हैं, जिससे अंतरिक्ष यात्री रक्तस्रावित हो सकते हैं। 

प्रश्न 9. 
वायु चक्र किस प्रकार गति करता है? 
उत्तर:
वायु चक्र-जब वायु गर्म होती है, तो फैलती है और हल्की होकर ऊपर उठती है। ठंडी वायु सघन और भारी होती है, इसलिए वह नीचे रहती है। गर्म वायु के ऊपर उठने पर वह क्षेत्र वायु रहित हो जाता है। फलतः उस क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों से ठंडी वायु रिक्त स्थान को भरने के लिए वहाँ आ जाती है। इस प्रकार वायु चक्र चलता रहता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
वायुमण्डल की विभिन्न परतों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
वायुमण्डल की विभिन्न परतें-हमारा वायुमण्डल पाँच परतों में विभाजित है। ये परतें पृथ्वी की सतह से प्रारंभ होती हैं। ये परतें निम्नलिखित हैं-
RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु 2
(1) क्षोभमण्डल-यह वायुमण्डल की महत्त्वपूर्ण परत है। इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर है। हम इसी मण्डल में विद्यमान वायु में साँस लेते हैं। मौसम की लगभग सभी घटनाएँ, जैसे-वर्षा, कुहरा, ओलावृष्टि आदि इसी परत के अन्दर होती हैं। 

(2) समतापमण्डल-क्षोभमण्डल के ऊपर का भाग समतापमण्डल कहलाता है। यह लगभग 13 से 50 किमी. की ऊँचाई तक फैला है।

  • यह परत बादलों एवं मौसम सम्बन्धी घटनाओं से मुक्त है। इसलिए हवाईजहाज उड़ाने की दृष्टि से यह आदर्श परत है। 
  • इसमें ओजोन गैस की परत होती है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है। 

(3) मध्यमण्डल-यह वायुमण्डल की तीसरी परत है। यह लगभग 50 किमी. से 80 किमी. की ऊँचाई में फैली हुई है। अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले उल्कापिण्ड इसी परत में आने पर जल जाते हैं। 

(4) बाहय वायुमण्डल-यह 80 से 400 किमी. तक फैला है। बढ़ती ऊँचाई के साथ इसमें तापमान तीव्रता से बढ़ता है। आयनमण्डल इस परत का भाग है। रेडियो संचार के लिए इस परत का उपयोग होता है क्योंकि पृथ्वी पर प्रसारित रेडियो तरंगें आयन मण्डल द्वारा पुनः पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं। 

(5) बहिर्मण्डल-यह वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परत है। यह वायु की पतली परत है। हल्की गैसें, जैसेहीलियम एवं हाइड्रोजन यहीं से अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 2. 
वर्षा कैसे होती है? 
उत्तर:
वर्षा-सूर्यताप के कारण जब जल वाष्प बनकर ऊपर उठता है तो ऊपर जाकर यह ठंडा होना शुरू हो जाता है। ठंडा होकर जलवाष्प संघनित होकर जल की बूंदों में बदल जाता है। इन्हीं बूंदों के समूह से बादल बनते हैं । जब जल की ये बंदें इतनी भारी हो जाती हैं कि वाय में नहीं तैर सकें, तब ये वर्षा के रूप में नीचे आ जाती हैं। 

वर्षा के लाभ-

  • अधिकतर पेयजल (मीठा जल) वर्षा जल से ही प्राप्त होता है। 
  • पौधे जल संरक्षण में मदद करते हैं। लेकिन जब पहाड़ी पावों से पेड़ काटे जाते हैं, तो वर्षा जल अनावृत पहाड़ों से नीचे बहता है एवं निचले इलाकों में बाढ़ का कारण बनता है। 

प्रश्न 3. 
पवन किसे कहते हैं? पवनों के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
पवन-उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब क्षेत्र की ओर बहने वाली वायु को 'पवन' कहते हैं। 
पवनों के प्रकार-पवनों को मुख्यतः निम्नलिखित तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

  • स्थायी पवनें-व्यापारिक पश्चिमी एवं पूर्वी पवनें स्थायी पवनें हैं। ये वर्षभर लगातार निश्चित दिशा में चलती रहती हैं। 
  • मौसमी पवनें-ये पवनें विभिन्न ऋतुओं में अपनी दिशा बदलती रहती हैं। उदाहरण के लिए भारत में मानसूनी पवनें।
  • स्थानीय पवनें-ये पवनें किसी छोटे क्षेत्र में वर्ष या दिन के किसी विशेष समय में चलती हैं। उदाहरण के लिए स्थल एवं समुद्री समीर। भारत के उत्तरी क्षेत्र की गर्मी में चलने वाली गर्म-शुष्क पवन, जिसे 'लू' कहा जाता है, एक ऐसी ही स्थानीय पवन है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 4. 
वायुदाब क्या है? यह सभी स्थानों पर समान क्यों नहीं होता? विभिन्न वायुदाब पेटियों का चित्र बनाइए। 
उत्तर:
वायुदाब-पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब वायुदाब कहलाता है। 

सभी स्थानों पर वायुदाब समान नहीं होता क्योंकि-

  • वायुमण्डल में ऊपर की ओर जाने पर वायुदाब तेजी से गिरता है। अतः समुद्र स्तर पर वायुदाब सर्वाधिक होता है, क्योंकि यह सबसे नीचा स्थान है और ऊँचाई पर जाने पर यह घटता जाता है।
  • वायुदाब का क्षैतिज वितरण किसी स्थान पर उपस्थित वायु के ताप से प्रभावित होता है। अतः अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में वायु गर्म होकर ऊपर उठती है। जिससे वहाँ निम्न दाब क्षेत्र बनता है। कम तापमान वाले क्षेत्रों की वायु ठंडी होने के कारण भारी होती है और यह उच्च दाब क्षेत्र का निर्माण करती है। 
  • उच्च वायुदाब के कारण मौसम स्पष्ट तथा आकाश स्वच्छ होता है, जबकि निम्न वायुदाब के कारण मौसम बादलयुक्त तथा नम होता है।
  • वायु सदैव उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 वायु 3
चित्र-प्रमुख वायुदाब पेटियाँ

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 12:43 p.m.
Published June 10, 2022