RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत है-
(अ) पर्पटी
(ब) मैंटल 
(स) क्रोड
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(अ) पर्पटी

प्रश्न 2. 
विश्व की सबसे गहरी खान स्थित है-
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका में 
(ब) भारत में 
(स) चीन में 
(द) दक्षिण अफ्रीका में 
उत्तर:
(द) दक्षिण अफ्रीका में 

प्रश्न 3. 
चूना पत्थर है, एक-
(अ) आग्नेय शैल 
(ब) अवसादी शैल 
(स) कायान्तरित शैल 
(द) अन्तर्भेदी शैल 
उत्तर:
(ब) अवसादी शैल

प्रश्न 4. 
महाद्वीपों पर पर्पटी की मोटाई है-
(अ) 5 किमी. 
(ब) 50 किमी. 
(स) 35 किमी. 
(द) 3.5 किमी. 
उत्तर:
(स) 35 किमी. 

प्रश्न 5. 
पृथ्वी की सतह पर किसके जमाव से बहिर्भेदी शैलों का निर्माण होता है-
(अ) लावा के 
(ब) खनिजों के 
(स) मिट्टी के 
(द) चूना पत्थर के 
उत्तर:
(अ) लावा के 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. दक्षिण अफ्रीका स्थित विश्व की सबसे गहरी खान की गहराई लगभग ............. है। 
2. पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत .......... है। 
3. महाद्वीपीय संहति को .............. कहा जाता है। 
4. पृथ्वी के अंदर एवं बाहर निरंतर ............. होता रहता है। 
5. पृथ्वी की त्रिज्या ......... किलोमीटर है। 
उत्तर:
1. 4 किमी. 
2. क्रोड. 
3. सिएल 
4. परिवर्तन 
5. 6371 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. पृथ्वी के आयतन का 84 प्रतिशत हिस्सा पर्पटी है। 
2. महासागर की पर्पटी को सिमै कहा जाता है। 
3. पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत क्रोड मुख्यतः निकल और लोहे की बनी होती है। 
4. द्रवित मैग्मा जब भू-पर्पटी के अन्दर गहराई में ही ठंडा हो जाता है, तो इस शैल को बहिर्भेदी शैल कहते हैं। 
5. बलुआ पत्थर एक आग्नेय शैल है। 
उत्तर:
1. असत्य 
2. सत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. असत्य 

निम्नलिखित के सही जोड़े बनाएँ-

1. बेसाल्ट

(क) खनिज

2. ग्रेनाइट

(ख) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत

3. पर्पटी

(ग) बहिर्भेदी शैल

4. क्रोड

(घ) पृथ्वी की सबसे ऊपर की परत

5. कोयला 

(च) अन्तर्भेदी शैल

उत्तर:

1. बेसाल्ट

(ग) बहिर्भेदी शैल 

2. ग्रेनाइट

(च) अन्तर्भेदी शैल

3. पर्पटी

(घ) पृथ्वी की सबसे ऊपर की परत

4. क्रोड

(ख) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत

5. कोयला 

(क) खनिज

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
आग्नेय शैल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जो शैल मैग्मा के धीरे-धीरे ठंडा होने से बनती है उसे आग्नेय शैल कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह को पर्पटी कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
पृथ्वी के आयतन का कितना भाग पर्पटी का है? 
उत्तर:
पृथ्वी के आयतन का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा ही पर्पटी का है। 

प्रश्न 4. 
पृथ्वी के आयतन का सर्वाधिक हिस्सा किस परत का है और कितना है? 
उत्तर:
पृथ्वी के आयतन का सर्वाधिक हिस्सा मैंटल का है। यह लगभग 84 प्रतिशत है। 

प्रश्न 5. 
जीवाश्म किसे कहते हैं? 
उत्तर:
शैलों की परतों में दबे मृत पौधों एवं जन्तुओं के अवशेषों को जीवाश्म कहते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

प्रश्न 6. 
पर्पटी की मोटाई कितनी है? 
उत्तर:
पर्पटी की मोटाई समुद्र के नीचे 5 किमी. तथा महाद्वीपों पर 35 किमी. है। 

प्रश्न 7. 
पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत-क्रोड को 'निफे क्यों कहते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत-क्रोड निकल और फैरस से बनी होती है, इन दोनों के प्रथम अक्षर से निफे बनता है, इसलिए इसे निफे कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
आग्नेय शैल कितने प्रकार की होती हैं? उनके नाम लिखिये। 
उत्तर:
आग्नेय शैल दो प्रकार की होती हैं। ये हैं-

  • अन्तर्भेदी आग्नेय शैल और 
  • बहिर्भेदी आग्नेय शैल। 

प्रश्न 9. 
महाद्वीपीय पर्पटी को सिएल क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
महाद्वीपीय पर्पटी मुख्य रूप से सिलिका और ऐलुमिना जैसे खनिजों से बनी होती है। इसलिए इसे सिएल कहा जाता है। 

प्रश्न 10. 
महासागरीय पर्पटी को क्या कहा जाता है? 
उत्तर:
महासागरीय पर्पटी को (सिलिका से सि और मैग्नीशियम से मै लेने पर) सिमै कहा जाता है।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
पर्पटी किसे कहते हैं? इसकी मोटाई क्या है? 
उत्तर:
पर्पटी-पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को पर्पटी कहते हैं। यह सबसे पतली परत होती है। यह पृथ्वी के आयतन का केवल एक प्रतिशत है। यह महाद्वीपों में 35 किलोमीटर तक और समुद्री सतह में केवल 5 किलोमीटर तक मोटी होती है। 

प्रश्न 2. 
पर्पटी कितने प्रकार की होती है? समझाइए।
उत्तर:
पर्पटी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। ये हैं-
(1) सिऐल और (2) सिमै। यथा- 

(1) सिऐल-यह महाद्वीपीय पर्पटी होती है। इसकी मोटाई 35 किलोमीटर होती है। यह मुख्य रूप से सिलिका एवं ऐलुमिना जैसे खनिजों से बनी होती है। इन दोनों के प्रथम अक्षरों से सिऐल बनता है। इसलिए इसे सिऐल कहा जाता है।

(2) सिमै-यह महासागरीय पर्पटी है जो केवल 5 किमी. तक मोटी है। यह मुख्यतः सिलिका एवं मैग्नीशियम से बनी होती हैं। इसलिए इसे सिमै (सि-सिलिका तथा मै- मैग्नीशियम) कहा जाता है। 

प्रश्न 3. 
पृथ्वी की तीनों परतों में पृथ्वी के आयतन का कितने-कितने प्रतिशत हिस्सा है? 
उत्तर:
पृथ्वी के आयतन का केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही पर्पटी है, 84 प्रतिशत हिस्सा मैंटल का है और 15 प्रतिशत हिस्सा क्रोड का है। 

प्रश्न 4. 
खनिजों पर एक संक्षिस टिप्पणी लिखिये। 
उत्तर:
शैल विभिन्न खनिजों से बने होते हैं। खनिज प्राकृतिक रूप में पाए जाने वाले पदार्थ हैं जिनका निश्चित भौतिक गुणधर्म एवं निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है। खनिजों में कुछ का उपयोग ईंधन की तरह होता है; जैसेकोयला, प्राकृतिक गैस एवं पैट्रोलियम। इनका उपयोग औषधि एवं उर्वरकों में भी होता है; जैसे लोहा, एल्यूमिनियम, सोना, यूरेनियम आदि। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
शैल चक्र से आप क्या समझते हैं? इनकी परिवर्तन प्रक्रिया को समझाइए। 
उत्तर:
शैल चक्र-एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं। 
शैलों की परिवर्तन की प्रक्रिया-

  • द्रवित मैग्मा ठंडा होकर आग्नेय शैल बन जाता है। 
  • ये आग्नेय शैल छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित होकर अवसादी शैल का निर्माण करते हैं।
  • ताप एवं दाब के कारण ये आग्नेय एवं अवसादी शैल कायान्तरित शैल में बदल जाते हैं।
  • अत्यधिक दाब एवं ताप के कारण कायान्तरित शैल पुनः पिघलकर द्रवित मैग्ना बन जाती है जो पुनः ठंडा होकर ठोस आग्नेय शैल में परिवर्तित हो जाता है।
admin_rbse
Last Updated on June 10, 2022, 7:32 p.m.
Published June 10, 2022