RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
एक राजनीतिक दल, जिसके विधायक आधे से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए हैं, कहलाता है-
(अ) बहुमत प्राप्त दल 
(ब) अल्पमत दल 
(स) प्रमुख राजनैतिक दल 
(द) विपक्षी दल 
उत्तर:
(अ) बहुमत प्राप्त दल

प्रश्न 2. 
राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करता है-
(अ) प्रधानमंत्री 
(ब) मुख्यमंत्री 
(स) राष्ट्रपति 
(द) न्यायाधीश 
उत्तर:
(स) राष्ट्रपति 

प्रश्न 3. 
राज्य के लिए कानून बनाने वाली संस्था है-
(अ) संसद
(ब) विधानसभा 
(स) राज्य सभा 
(द) लोकसभा 
उत्तर:
(ब) विधानसभा 

प्रश्न 4.
राज्य का अध्यक्ष होता है-
(अ) मुख्यमंत्री 
(ब) गृहमंत्री 
(स) प्रधानमंत्री 
(द) राज्यपाल 
उत्तर:
(द) राज्यपाल

प्रश्न 5. 
राज्य सरकार का अध्यक्ष होता है-
(अ) राज्यपाल 
(ब) मुख्यमंत्री 
(स) राष्ट्रपति 
(द) विधानसभा अध्यक्ष 
उत्तर:
(ब) मुख्यमंत्री 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. भारत का हर राज्य कई निर्वाचन ................ में बँटा हुआ है। 
2. हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जनता एक प्रतिनिधि चुनती है, जो .......... कहलाता है। 
3. राज्य में जिस दल का विधानसभा में बहुमत होता है, उस राजनैतिक दल को ................ कहा जाता है। 
4. चुनाव के बाद राज्य का राज्यपाल विधानसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को ................ नियुक्त करता है। 
5. राज्य का प्रमुख ......... कहलाता है। 
उत्तर:
1. क्षेत्रों 
2. विधायक 
3. सत्तापक्ष 
4. मुख्यमंत्री 
5. राज्यपाल 

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. राज्य का प्रमुख मुख्यमंत्री होता है। 
2. मुख्यमंत्री की सलाह से राज्यपाल अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है। 
3. विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
4. चुनाव के बाद सत्ताधारी दल के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं, जो राज्यपाल बनता है। 
5. विधान सभा ऐसा स्थान होता है जहाँ सभी विधायक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। 
उत्तर:
1. असत्य 
2. सत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

1. बहुमत प्राप्त विधायक दल का नेता

(अ) विपक्ष

2. राज्य का प्रमुख

(ब) मुख्यमंत्री

3. सरकार का प्रमुख

(स) मुख्यमंत्री

4. बहुमत प्राप्त विधायक दल

(द) राज्यपाल

5. अल्पमत प्राप्त विधायक दल

(य) मुख्यमंत्री

उत्तर:

1. बहुमत प्राप्त विधायक दल का नेता

(स) मुख्यमंत्री

2. राज्य का प्रमुख

(द) राज्यपाल

3. सरकार का प्रमुख

(य) मुख्यमंत्री

4. बहुमत प्राप्त विधायक दल

(अ) विपक्ष

5. अल्पमत प्राप्त विधायक दल

(ब) मुख्यमंत्री

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
निर्वाचन क्षेत्र से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
निर्वाचन क्षेत्र से तात्पर्य उस क्षेत्र विशेष से है जहाँ रहने वाले सभी मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। 

प्रश्न 2. 
'बहुमत' से क्या आशय है? 
उत्तर:
बहुमत का आशय ऐसी स्थिति से है, जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हों। 

प्रश्न 3. 
किसी राज्य का अध्यक्ष कौन होता है? 
उत्तर:
राज्यपाल किसी राज्य का अध्यक्ष होता है। 

प्रश्न 4. 
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? 
उत्तर:
राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। 

प्रश्न 5. 
भारत संघ में कुल कितने राज्य हैं? 
उत्तर:
भारत संघ में कुल 28 राज्य हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 6. 
भारत संघ में कितने संघ राज्य क्षेत्र हैं। 
उत्तर:
भारत संघ में 9 संघ राज्य क्षेत्र हैं। 

प्रश्न 7. 
राज्य के लिए कौनसी संस्था कानून बनाती है? 
उत्तर:
राज्य के लिए कानून विधानसभा बनाती है। 

प्रश्न 8. 
राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है? 
उत्तर:
मुख्यमंत्री राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है। 

प्रश्न 9. 
राज्य कार्यपालिका से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
राज्य कार्यपालिका, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा उसकी मंत्रिपरिषद तथा राज्य सरकार के लोकसेवकों से मिलकर बनती है। 

प्रश्न 10. 
विधानसभा क्या है? 
उत्तर:
राज्य स्तर की कानून बनाने वाली वह संस्था जो जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों अर्थात् विधायकों से बनी होती है, विधानसभा कहलाती है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
विधायक कौन होते हैं? 
उत्तर:
विधानसभा के सदस्य को विधायक कहा जाता हैं। विधायक का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। चुनाव में निर्वाचित होने के बाद निर्वाचित जनता का प्रतिनिधि विधानसभा का सदस्य बन जाता है। 

प्रश्न 2. 
विधानसभा के विधायकों का निर्वाचन किस प्रकार होता है? 
उत्तर:
भारत के हर राज्य में एक विधानसभा है। हर राज्य कई विधानसभा-निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा हुआ है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से उस क्षेत्र के वयस्क मतदाता अपना एक प्रतिनिधि गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा चुनते हैं, जो विधानसभा का सदस्य बन जाता है। चुनाव में लोग अलग अलग पार्टियों के नाम से खड़े होते हैं। इसलिए. ये विधायक अलग-अलग राजनीतक दलों के होते हैं।

प्रश्न 3. 
राज्य का प्रमुख कौन होता है? उसकी नियुक्ति किस उद्देश्य से की जाती है? 
उत्तर:
राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है। उसकी नियुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि राज्य सरकार संविधान के नियमों-अधिनियमों के अनुसार अपना कामकाज चलाए। 

प्रश्न 4. 
मुख्यमंत्री तथा उसके मंत्रिमंडल का निर्माण किस प्रकार होता है? 
उत्तर:
चुनाव के बाद सत्ताधारी दल (विधान सभा में बहुमत प्राप्त दल) के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं। इस सत्ताधारी दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करता है और मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों को नियुक्त करता है।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 5. 
विधानसभा क्या है? 
उत्तर:
विधानसभा ऐसा स्थान होता है जहाँ सभी विधायक, चाहे वे सत्ताधारी दल के हों अथवा विरोधी दल के, विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं तथा सरकार द्वारा किये गए निर्णयों व कानूनों को स्वीकृत या अस्वीकृत करते हैं। साथ ही विधानसभा सरकार के कार्यों की जाँच भी करती है। 

प्रश्न 6. 
सरकार या कार्यपालिका से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
सरकार शब्द से तात्पर्य शासन के विभिन्न विभागों और मंत्रियों से होता है, जो उनके प्रभारी होते हैं। इन सबका सामूहिक प्रमुख मुख्यमंत्री होता है। यही सरकार का कार्यकारी हिस्सा अर्थात् कार्यपालिका कहलाता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
वॉल पेपर परियोजना क्या है? इसे किस प्रकार क्रियान्वित किया जा सकता है?
उत्तर:
वॉल पेपर परियोजना-वॉल पेपर एक मजेदार गतिविधि है, जिसके माध्यम से कक्षा में रुचि के किसी विषय पर शोध किया जा सकता है। 

वॉल पेपर परियोजना का क्रियान्वयन-

  • शिक्षिका चुने गए विषय का पूरी कक्षा को परिचय देती हैं और संक्षिप्त चर्चा करके कक्षा को कुछ समूहों में बाँट देती है। 
  • समूह उस मुद्दे पर चर्चा करता है और तय करता है कि वॉल पेपर में क्या-क्या रखना चाहेगा। 
  • इसके बाद बच्चे अपने-आप या दो-दो की जोड़ी में इकट्ठी की गई सामग्री को पढ़ते हैं और अपने अनुभवों और विचारों को लिखते हैं। इसके लिए वे कविताओं, कहानियों, साक्षात्कारों, विवरणों आदि की रचना कर सकते हैं।
  • जो भी सामग्री चुनी गई, बनाई गई या लिखी गई, उसे समूह के लोग मिलकर देख लेते हैं। 
  • वे एक-दूसरे के लिखे हुए को पढ़ते हैं और अपने सुझाव देते हैं।
  • वे मिलकर यह तय करते हैं कि वॉल पेपर में क्या-क्या जाएगा और फिर उसका ले-आउट बनाते हैं। 
  • इसके बाद प्रत्येक समूह अपना वॉल पेपर पूरी कक्षा के सामने प्रस्तुत करता है। जब सभी समूह अपना प्रस्तुतीकरण कर लें, तो समीक्षा के लिए ऐसे प्रश्न पूछना अच्छा रहता है-अपने आप वे और क्या-क्या कर सकते थे? क्या करने से उनका काम और ज्यादा व्यवस्थित हो जाता? लेखन और प्रस्तुतीकरण में सुधार के लिए क्या किया जा सकता था?
admin_rbse
Last Updated on June 15, 2022, 2:15 p.m.
Published June 14, 2022