RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कितने प्रतिशत संचारणीय बीमारियाँ जल-जनित होती हैं-
(अ) 11%
(ब) 21% 
(स) 31%
(द) 41% 
उत्तर:
(ब) 21%

प्रश्न 2. 
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ कौन चलाता है-
(अ) सरकार 
(ब) निजी संस्थाएँ 
(स) निजी चिकित्सक 
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं 
उत्तर:
(अ) सरकार

प्रश्न 3. 
सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करे-
(अ) अतिविशिष्ट व्यक्तियों को 
(ब) अमीरों को 
(स) गरीबों को 
(द) सभी नागरिकों को 
उत्तर:
(द) सभी नागरिकों को

प्रश्न 4. 
दवाइयाँ बेची जाती हैं-
(अ) मेडिकल स्टोर में 
(ब) चिकित्सालय में 
(स) सरकारी अस्पतालों में 
(द) उपर्युक्त सभी में 
उत्तर:
(अ) मेडिकल स्टोर में 

प्रश्न 5. 
निम्न में से किस पर हमारा अच्छा स्वास्थ्य निर्भर करता है-
(अ) पौष्टिक भोजन 
(ब) प्रदूषण रहित वातावरण 
(स) साफ पीने का पानी 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

प्रश्न 1. 
हाकिम शेख किस संस्था के सदस्य थे? 
उत्तर:
हाकिम शेख 'पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति' के सदस्य थे। 

प्रश्न 2. 
कोस्टारिका किस महाद्वीप का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है? 
उत्तर:
दक्षिणी-अमेरिका महाद्वीप का।

प्रश्न 3. 
रंजन के इलाज में अधिक पैसा क्यों खर्च हुआ? 
उत्तर:
एक अच्छे निजी अस्पताल में रंजन का इलाज कराने के कारण इलाज में अधिक पैसा खर्च हुआ। 

प्रश्न 4. 
रंजन को अस्पताल देखने में कैसा लगा? 
उत्तर:
रंजन को अस्पताल देखने में पाँच सितारा होटल जैसा लगा? 

प्रश्न 5. 
1950 से 2000 के बीच भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में कितनी वृद्धि हुई है? 
उत्तर:
सन् 1950 में भारत में 2717 अस्पताल थे जो 2000 में बढ़कर 18218 हो गये। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 6. 
संसार भर में किस देश में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं? 
उत्तर:
भारत में। 

प्रश्न 7. 
दवाइयाँ निर्मित करने वाला विश्व का तीसरा बड़ा देश कौनसा है? 
उत्तर:
भारत। 

प्रश्न 8. 
संचारणीय बीमारियाँ किन्हें कहते हैं? 
उत्तर:
जो बीमारियाँ एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भोजन, पानी, हवा आदि माध्यमों से संचारित हो जाती हैं, संचारणीय बीमारियाँ कहलाती हैं। 

प्रश्न 9. 
हम स्वास्थ्य सेवाओं को किन दो वर्गों में बाँट सकते हैं? 
उत्तर:
हम स्वास्थ्य सेवाओं को दो वर्गों में बाँट सकते हैं। ये हैं-

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ, 
  • निजी स्वास्थ्य सेवाएँ। 

प्रश्न 10. 
आर.एम.पी. क्या है? 
उत्तर:
आर.एम.पी. का आशय 'पंजीकृतं चिकित्सा व्यवसायी' से है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
बीमारी के अतिरिक्त हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
बीमारी के अतिरिक्त हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक ये हैं-

  • पीने का अस्वच्छ पानी 
  • प्रदूषित वातावरण 
  • पर्याप्त तथा पोषणीय भोजन का अभाव 
  • गन्दगी।

प्रश्न 2. 
हमारे देश में किस प्रकार की निजी स्वास्थ्य सेवाएँ कार्यरत हैं? 
उत्तर:
हमारे देश में निम्नलिखित निजी स्वास्थ्य सेवाएँ कार्यरत हैं-

  • काफी बड़ी संख्या में डॉक्टर अपनी निजी क्लीनिक चलाते हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (RMP) कार्यरत हैं। 
  • शहरी क्षेत्रों में काफी बड़ी संख्या में डॉक्टर हैं, उनमें से अनेक विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करते हैं। यहाँ निजी अस्पताल तथा नर्सिंग घर हैं। यहाँ विभिन्न प्रकार की जाँचों के निजी जाँच केन्द्र हैं। 
  • यहाँ दवाइयों की दुकानें हैं जिनसे हम दवाइयाँ खरीदते हैं। 

प्रश्न 3. 
बीमारियों से बचाव के लिए हमें कौन-कौनसी स्वास्थ्य सेवाएँ आवश्यक हैं? 
उत्तर:
बीमारियों से बचाव के लिए हमें निम्न प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ आवश्यक हैं-

  • अस्पताल 
  • स्वास्थ्य केन्द्र 
  • परीक्षण हेतु प्रयोगशालाएँ 
  • एंबुलेंस की सुविधा 
  • ब्लड बैंक 
  • स्वास्थ्य सेवक, नर्से तथा डॉक्टर 
  • आवश्यक दवाइयाँ तथा उपकरण। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 4. 
सरकारी अस्पताल में अमन को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ? 
उत्तर:
सरकारी अस्पताल में अमन को निम्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ा-

  • उसे ओ.पी.डी. काउंटर पर एक लम्बी लाइन में इंतजार करना पड़ा? 
  • उसे खून की जाँच के लिए भी एक लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ा? 
  • उसे खून की जाँच के नमूने तीन दिन बाद प्राप्त हुए। 
  • खून की जाँच के नमूने की रिपोर्ट लेकर उसे फिर लाइन में लगना पड़ा। इस बार उसे दूसरा डॉक्टर मिला, जिसने उस रिपोर्ट के आधार पर उसे दवाई दी। 

प्रश्न 5. 
सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा' क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवा को 'सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा' निम्न कारणों से कहा जाता है-

  • सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए ये अस्पताल तथा स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए हैं। 
  • इन सेवाओं के संचालन के लिए धन उस पैसे से आता है जो लोग सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं। 
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क या बहुत कम कीमत पर देना है, जिससे गरीब लोग भी इलाज करा सकें।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

सकारात्मक पक्ष

नकारात्मक पक्ष

1. संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।

1. भारत के अधिकांश डॉक्टर शहरी क्षेत्रों में बसते हैं। ग्रामवासियों को डॉक्टर तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या काफी कम है।

2. पिछले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में काफी वृद्धि हुई है। सन् 1950 में भारत में केवल 2717 अस्पताल थे। सन् 2000 में यह संख्या बढ़कर 18218 हो गई।

2. भारत में करीब 5 लाख लोग प्रति वर्ष तपेदिक से मर जाते हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक इस संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हर वर्ष मलेरिया के लगभग 20 लाख मामलों की रिपोर्ट प्राप्त होती है।

3. भारत में विदेशों से बहत बड़ी संख्या में इलाज कराने हेतु चिकित्सा पर्यटक आते हैं। वे उपचार के लिए भारत के कुछ ऐसे अस्पतालों में आते हैं, जिनकी तुलना संसार के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में की जा सकती है।

3. हम सबको पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। संचारणीय बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। इन बीमारियों में से 21% जलजनित होती हैं, जैसे-हैजा आदि।

4. भारत विश्व का दवाइयाँ निर्मित करने वाला तीसरा बड़ा देश है। यहाँ से भारी मात्रा में दवाइयों का निर्यात होता है।

4. भारत में समस्त बच्चों में से आधों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है और वे अल्पपोषण के शिकार रहते हैं।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 2. 
ट्रेन दुर्घटना के बाद हाकिम शेख को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
सन् 1992 में एक शाम हाकिम शेख चलती ट्रेन से गिर गए और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत नाजुक थी और उन्हें तुरन्त इलाज की आवश्यकता थी। उसे इलाज के सम्बन्ध में निम्नलिखित परेशानियों का सामना करना पड़ा-

  • उन्हें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया गया, क्योंकि वहाँ कोई बिस्तर खाली नहीं था। 
  • दूसरे अस्पताल में आवश्यक सुविधाएँ या उनके इलाज के लिए जरूरी विशेषज्ञ नहीं थे। 
  • इस प्रकार अत्यन्त गंभीर हालत में उन्हें 14 घण्टे के अन्दर आठ सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया, किन्तु किसी ने भी उन्हें भी नहीं किया। 
  • अन्ततः उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज किया गया। उन्होंने अपने इलाज पर बहुत पैसा खर्च किया। 

प्रश्न 3. 
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्या है? भारत में उपलब्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की संरचना को समझाइए। 
उत्तर:
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा-सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों की एक श्रृंखला है, जो सरकार द्वारा चलायी जाती है। ये केन्द्र व अस्पताल परस्पर जुड़े हुए हैं, जिससे ये शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को सुविधाएँ प्रदान देखभाल की जरूरत वाली बीमारियों) का इलाज करते हैं। 

भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की संरचना-

  • स्वास्थ्य केन्द्र-ग्राम के स्तर पर एक स्वास्थ्य केन्द्र होता है जहाँ प्रायः एक नर्स और एक ग्राम स्वास्थ्य सेवक रहता है। इन्हें सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-कई गाँवों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अनेक डॉक्टर कार्य करते हैं तथा एक ग्राम के स्वास्थ्य केन्द्र के नर्स एवं ग्राम स्वास्थ्य सेवक इसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों की देखरेख में कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा केन्द्र कई गाँवों की जरूरतों को पूरा करता है। 
  • शहरी सरकारी अस्पताल- होता है, जो इन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की देखरेख करता है। 
  • शहरी सरकारी अस्पताल-बड़े शहरों में कई सरकारी अस्पताल होते हैं। 

प्रश्न 4. 
हमें सरकार को कर क्यों देना चाहिए? 
उत्तर:
हमें सरकार को कर इसलिए देना चाहिए क्योंकि सरकार कर से प्राप्त धन का उपयोग विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं को मुहैया करवाने में खर्च करती है, जिससे सभी नागरिकों को फायदा होता है। यथा-

  • सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था की स्थापना-प्रतिरक्षा, पुलिस, न्यायिकं व्यवस्था, राजमार्ग इत्यादि कुछ सेवाओं से सभी नागरिकों को लाभ प्राप्त होता है तथा इन सेवाओं की व्यवस्था स्वयं नागरिक नहीं कर सकते।
  • विकासात्मक कार्यक्रम एवं सेवाओं का संचालनकरों से ही कुछ विकासात्मक कार्यक्रम एवं सेवाएँ उपलब्ध होती हैं, जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक कल्याण, व्यावसायिक प्रशिक्षण इत्यादि। इनसे जरूरतमंद नागरिकों को लाभ मिलते हैं। 
  • प्राकृतिक आपदाओं के मामलों में राहत व पुनर्वास सेवा प्रदान करना-करों से प्राप्त धन का उपयोग कुछ प्राकृतिक आपदाओं, जैसे-बाढ़, भूकम्प, सुनामी आदि मामलों में राहत एवं पुनर्वास के लिए भी किया जाता है। 
  • वैज्ञानिक प्रगति कार्यक्रम का संचालन-अन्तरिक्ष, परमाणु एवं प्रक्षेपास्त्रों से संबंधित कार्यक्रमों को भी करों से प्राप्त राजस्व से ही चलाया जाता है। 
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन-सरकार खासतौर से गरीबों को कुछ सेवाएँ भी प्रदान करती है, जो वे बाजार से नहीं खरीद पाते। इसका एक उदाहरण स्वास्थ्य संबंधी सेवा है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 5. 
गरीबी बेहतर इलाज के मार्ग में एक प्रमुख बाधा है? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
गरीबी के कारण भारत में सबके लिए समान तथा पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। हम भारत में ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, जहाँ निजी सेवाएँ तो बढ़ रही हैं, लेकिन सार्वजनिक नहीं। ऐसी दशा में लोगों को मुख्यतः निजी सेवाएँ ही उपलब्ध हो पाती हैं। लेकिन ग्रामीण भारत के लोग व गरीब लोग इन सेवाओं का उपयोग करने में असमर्थ रहते हैं क्योंकि-

  • ये सेवाएँ शहरी क्षेत्रों में केन्द्रित हैं और इन सेवाओं का मूल्य भी अपेक्षाकृत अधिक होता है। 
  • दवाइयाँ महँगी होती हैं। बहुत से लोग उन्हें खरीदने में समर्थ नहीं होते। इसलिए जब परिवार में बीमारी होती है, तो उन्हें ऋण लेना पड़ता है। 
  • कुछ निजी सेवाएँ अधिक कमाने के लिए प्रायः कुछ ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करती हैं, जो सही नहीं हैं। कुछ चिकित्सक जरूरत से ज्यादा दवाइयाँ, इंजेक्शन या जाँच आदि की सलाह देते हैं, जबकि साधारण इलाज भी पर्याप्त हो सकता था। तथ्य यह है कि जनसंख्या के 20 प्रतिशत लोग ही बीमारी के दौरान अत्यावश्यक दवाइयों को खरीदने में सक्षम होते हैं। 
  • गरीब लोगों के लिए परिवार में हर बीमारी चिंता और मुसीबत का कारण बन जाती है। वे पहले से ही कुपोषण, दूषित पेयजल, प्रदूषित वातावरण से पीड़ित रहते हैं। बीमारी होने पर होने वाले खर्चे से उनकी हालत और खराब हो जाती है। 

प्रश्न 6. 
कोस्टारिका दक्षिणी अमेरिका का सबसे स्वस्थ देश कैसे बना?
उत्तर:
कोस्टारिका को दक्षिणी अमेरिका का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है। इसका मुख्य कारण उनके संविधान में निहित है। 

  • कई वर्षों पहले कोस्टारिका ने यह निर्णय लिया कि वे देश में सेना नहीं रखेंगे। इससे उन्हें सेना पर व्यय किये जाने वाले धन को लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत जरूरतों पर खर्च करने में मदद मिली। 
  • कोस्टारिका की सरकार मानती है कि देश के विकास के लिए देश का स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देती है। 
  • कोस्टारिका की सरकार अपने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ देती हैं, जैसे-पीने का सुरक्षित पानी, सफाई, पोषण और आवास। 
  • कोस्टारिका में स्वास्थ्य-शिक्षा को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है और सभी स्तरों पर 'स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान' शिक्षा का एक जरूरी भाग है।
admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 8:37 p.m.
Published June 14, 2022