RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की योजना सर्वप्रथम किस राज्य में प्रारंभ की गई?
(अ) तमिलनाडु 
(ब) कर्नाटक 
(स) केरल
(द) उड़ीसा 
उत्तर:
(अ) तमिलनाडु 

प्रश्न 2. 
भारत में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु है-
(अ) 21 वर्ष 
(ब) 25 वर्ष 
(स) 18 वर्ष 
(द) 35 वर्ष 
उत्तर:
(स) 18 वर्ष 

प्रश्न 3. 
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार आधारित है-
(अ) स्वतंत्रता के विचार पर 
(ब) सांस्कृतिक विचार पर 
(स) समानता के विचार पर 
(द) सम्पत्ति के विचार पर 
उत्तर:
(स) समानता के विचार पर 

प्रश्न 4. 
'जूठन' आत्मकथा के लेखक हैं-
(अ) ओमप्रकाश वाल्मीकि 
(ब) अंसारी दम्पत्ति 
(स) सुजाता 
(द) कांता
उत्तर:
(अ) ओमप्रकाश वाल्मीकि

प्रश्न 5. 
जब लोगों से असमान व्यवहार किया जाता है, तो उनकी हनन होती है-
(अ) गरिमा 
(ब) जाति 
(स) पीड़ा 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(अ) गरिमा

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. भारतीय संविधान के अनुसार सभी लोग .................. हैं । 
2. रोजा पार्क्स एक ................. महिला थी। 
3. 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम ने नस्ल, धर्म और राष्ट्रीय मूल के आधार पर ................ को निषेध कर दिया।
4. प्रजातंत्रीय समाज में ................. स्थापित करना एक सतत संघर्ष है। 
5. जब लोगों के साथ असमानता का व्यवहार होता है तो उनके ............... ठेस पहुँचती है। 
उत्तर:
1. समान 
2. अफ्रीकी-अमेरिकन 
3. भेदभाव 
4. समानता 
5. सम्मान।

सत्य/असत्य कथन छाँटिये-

1. असमानता एक विश्वव्यापी मुद्दा है और कई लोकतांत्रिक देशों में देखने को मिलता है। 
2. समानता और लोकतंत्र की अवधारणाएँ स्थिर हैं। 
3. भारत एक अधिनायकतंत्रीय देश है। 
4. ओमप्रकाश वाल्मीकि एक ब्राह्मण लेखक हैं। 
5. अंसारी दम्पत्ति के साथ भिन्न धर्म और भिन्न भोजन के आधार पर असमानता का व्यवहार किया गया। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. असत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

सही जोड़े बनाइए-

1. कांता

(अ) एक दलित लेखक

2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

(ब) एक अफ्रीकी-अमेरिकन औरत

3. ओमप्रकाश वाल्मीकि

(स) एक गरीब मजदूर महिला

4. रोजा पार्क्स

(द) संयुक्त राज्य अमेरिका

5. नागरिक अधिकार आंदोलन

(य) लोकतंत्र

उत्तर:

1. कांता

(स) एक गरीब मजदूर महिला

2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

(य) लोकतंत्र

3. ओमप्रकाश वाल्मीकि

(अ) एक दलित लेखक

4. रोजा पार्क्स

(ब) एक अफ्रीकी-अमेरिकन औरत

5. नागरिक अधिकार आंदोलन

(द) संयुक्त राज्य अमेरिका

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
लोकतंत्रीय सरकार के चार प्रमुख तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्रीय सरकार के चार मुख्य तत्त्व ये हैं-

  • सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार 
  • संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान 
  • समानता और स्वतंत्रता 
  • न्याय। 

प्रश्न 2. 
भारत में वोट देने का अधिकार किसे प्राप्त है? 
उत्तर:
सभी वयस्क नागरिकों, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, को मत देने का अधिकार प्राप्त है। 

प्रश्न 3. 
भारत में वर्तमान में व्याप्त असमानता के किन्हीं दो प्रकारों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • जातिगत असमानता 
  • लैंगिक असमानता। 

प्रश्न 4. 
शासन ने संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार किन दो तरहों से लागू किया है? 
उत्तर:
संविधान द्वारा मान्य समानता के अधिकार को शासन ने जिन दो तरहों से लागू किया है, वे हैं-

  • कानून के द्वारा 
  • सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों द्वारा।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 5. 
सरकार की योजनाएँ व कार्यक्रम किस प्रकार समानता लाते हैं? 
उत्तर:
सरकार की योजनाएँ व कार्यक्रम सुविधाहीन समाजों की मदद करके अवसरों की समानता स्थापित करते हैं। 

प्रश्न 6. 
वोट डालने के लिए जैनसाहब भी कांता के साथ लाइन में खड़े थे। इससे कांता को कौन-सी समानता का एहसास हुआ? 
उत्तर:
राजनीतिक समानता का। 

प्रश्न 7. 
कांता ने किस प्रत्याशी को वोट दिया? 
उत्तर:
कांता ने उस प्रत्याशी को वोट दिया जिसने उसके मौहल्ले में पानी की पाइप लाने का वादा किया था। 

प्रश्न 8. 
संविधान क्या है? 
उत्तर:
संविधान वह दस्तावेज है जिसमें देश की जनता व सरकार द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों और अधिनियमों को निरूपित किया गया है। 

प्रश्न 9. 
नागरिक अधिकार आंदोलन कब और कहाँ हुआ था? 
उत्तर:
नागरिक अधिकार आंदोलन संयुक्त राज्य अमेरिका में 1950 के दशक के प्रारंभ में हुआ था। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 10. 
नागरिक अधिकार आंदोलन में आंदोलनकारियों की माँग क्या थी? 
उत्तर:
नागरिक अधिकार आंदोलन में आंदोलनकारियों (अफ्रीकी-अमेरिकन लोग) ने नस्लगत भेदभाव को समाप्त करने और समान अधिकार की माँग की। 

प्रश्न 11. 
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या आशय है?
उत्तर:
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से आशय है-सभी वयस्क (18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) नागरिकों को। बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार है। 

प्रश्न 12. 
ओमप्रकाश वाल्मीकि द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम लिखिए। 
उत्तर:
'जूठन'। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
दलित शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
दलित-दलित एक ऐसा शब्द है, जिसे निचली कही जाने वाली जाति के लोग स्वयं को संबोधन करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। दलित का अर्थ होता है-कुचला| हुआ या टूटा हुआ। इस शब्द का इस्तेमाल करके दलित यह संकेत करते हैं कि पहले भी उनके साथ बहुत भेदभाव होता था और आज भी हो रहा है। 

प्रश्न 2. 
ओमप्रकाश के पिता ने स्कूल में अपने पुत्र को झाडू लगाते देखकर अध्यापक से क्या कहा? 
उत्तर:
ओमप्रकाश के पिता ने स्कूल में अपने पुत्र को झाडू लगाते देखकर शिक्षकों का साहसपूर्वक सामना किया और ओमप्रकाश का हाथ पकड़कर स्कूल से बाहर जाते हुए ऊँचे स्वर में सबको सुनाते हुए कहा. 'तुम एक शिक्षक हो...इसलिए अभी मैं जा रहा हूँ, लेकिन मास्टर इतना याद रखना...यह यहीं पढ़ेगा, इसी स्कूल में और अकेला यही नहीं, इसके बाद भी और भी बहुत-से यहाँ पढ़ने आयेंगे।" 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 3. 
समानता को स्थापित करने के लिए भारत के संविधान में क्या प्रावधान हैं?
उत्तर:
समानता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान में प्रमुख ये प्रावधान हैं-

  • कानून की दृष्टि में हर व्यक्ति समान है। 
  • किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, जाति, वंश, जन्म स्थान और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। 
  • हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जा सकता है, जिनमें खेल के मैदान, होटल, दुकानें और बाजार आदि सम्मिलित हैं। सभी लोग सार्वजनिक कुओं, सड़कों तथा नहाने के घाटों का उपयोग कर सकते हैं। 
  • अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है। 

प्रश्न 4. 
समाज में असमानता के बने रहने का मुख्य कारण क्या है? 
उत्तर:
समाज में असमानता के व्यवहार के बने रहने का मुख्य कारण दृष्टिकोण में बहुत धीमी प्रक्रिया से परिवर्तन होना है। यद्यपि लोग जाति, धर्म, वंश, लिंग के आधार पर भेदभाव करने अपराध से परिचित हैं इसके बावजूद वे कानून का पूरी तरह से पालन नहीं करते हैं। लोग अनेक आधारों पर दूसरों के साथ असमानता का व्यवहार करते हैं। वर्तमान दृष्टिकोण को बदलना तभी संभव है, जब लोग यह विश्वास करने लगे कि कोई भी कमतर नहीं है और हर व्यक्ति सम्मानजनक व्यवहार का अधिकारी है। 

प्रश्न 5. 
ओमप्रकाश वाल्मीकि को ठेस क्यों पहँची? इसका प्रतिरोध किस प्रकार किया गया? 
उत्तर:
(i) ओमप्रकाश वाल्मीकि को उसके दलित होने के कारण स्कूल में उससे झाडू लगवाकर शिक्षकों व अन्य छात्रों ने उसके सम्मान को बुरी तरह आहत किया और उसे यह महसूस कराया कि वे विद्यालय के अन्य छात्रों के समान नहीं हैं, बल्कि उनसे कमतर हैं। 

(ii) जब ओमप्रकाश वाल्मीकि के पिता ने अपने बेटे को स्कूल में झाडू लगाते देखा, तो उन्हें इस असमान व्यवहार पर क्रोध आया और उन्होंने शिक्षकों के समक्ष विरोध प्रकट किया। 

प्रश्न 6. 
अंसारी दम्पत्ति को ठेस क्यों पहुँची? उन्होंने इसका प्रतिरोध कैसे किया?
उत्तर:

  • जब लोगों ने भिन्न धर्म के होने के आधार पर अंसारी दम्पत्ति को अपना मकान किराए पर देने से इनकार कर दिया, तब उनके सम्मान को चोट पहुंची। 
  • जब प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया, तब उनके आत्मसम्मान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और प्रॉपर्टी डीलर के सुझाव को ठुकरा दिया। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 समानता

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
ओमप्रकाश वाल्मीकि ने स्कूल में अपने साथ हुए असमानता के व्यवहार का वर्णन किस प्रकार किया है? 
उत्तर:
ओमप्रकाश वाल्मीकि ने अपनी आत्मकथा 'जूठन' में लिखा है कि-
(1) "स्कूल में उसे दूसरों से दूर बैठना पड़ता था, वह भी जमीन पर। अपने बैठने की जगह तक आते-आते चटाई छोटी पड़ जाती थी। 
(2) कभी-कभी तो एकदम पीछे दरवाजे के पास बैठना पड़ता था, जहाँ से बोर्ड पर लिखे अक्षर धुंधले दिखते थे। 
(3) कभी-कभी बिना कारण पिटाई भी कर देते थे। 

(4) जब वे कक्षा चार में थे, प्रधानाध्यापक ने ओमप्रकाश से स्कूल और खेल के मैदान में झाडू लगाने को कहा। वे लिखते हैं, "लंबा-चौड़ा मैदान मेरे वजूद से कई गुना बड़ा था, जिसे साफ करने में मेरी कमर दर्द करने लगी थी। धूल से चेहरा, सिर अट गया था। मुंह के भीतर धूल घुस गई थी। मेरी कक्षा में बाकी बच्चे पढ़ रहे थे और मैं झाडू लगा रहा था। हेडमास्टर अपने कमरे में बैठे थे लेकिन निगाह मुझ पर टिकी थी। पानी पीने तक की इजाजत नहीं थी। पूरा दिन मैं झाडू लगाता रहा।.... स्कूल के कमरों की खिड़की, दरवाजों से मास्टरों और लड़कों की आँखें छिपकर तमाशा देख रही थीं।" 

प्रश्न 2. 
अमेरिका में अफ्रीकी लोगों से किस प्रकार का व्यवहार किया जाता था? रोजा पार्क्स ने इसका विरोध किस प्रकार किया? इसके क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
अमेरिका में अफ्रीकी लोगों के साथ व्यवहार 
(i) संयुक्त राज्य अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन लोग, जिनके पूर्वज गुलाम थे और अफ्रीका से लाये गए थे, वे आज भी अपने जीवन को मुख्य रूप से असमान बताते हैं। 

(ii) 1950 के अंतिम दशक में अफ्रीकी-अमेरिकनों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में बहुत असमानता का व्यवहार होता था। कानून भी उन्हें समान नहीं मानता था। उदाहरण के लिए बस से यात्रा करते समय उन्हें बस में पीछे बैठना पड़ता था या जब भी कोई गोरा आदमी बैठना चाहे, उन्हें अपनी सीट से उठ जाना पड़ता था। 

रोजा पार्क्स का संघर्ष-

  • रोजा पार्क्स एक अफ्रीकी-अमेरिकन महिला थी। दिसम्बर 1955 में दिन भर काम करके थक जाने के बाद बस में उन्होंने अपनी सीट एक गोरे व्यक्ति को देने से मना कर दिया।
  • उस दिन उसके इंकार से अफ्रीकी-अमेरिकनों के साथ असमानता को लेकर एक विशाल आंदोलन प्रारंभ हो गया, जो नागरिक अधिकार आंदोलन कहलाया।

परिणाम-

  • 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम ने नस्ल, धर्म और राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध कर दिया गया। 
  • इस अधिनियम ने यह भी कहा कि अफ्रीकी-अमेरिकन बच्चों के लिए सब स्कूलों के दरवाजे खोले जाएंगे और उन्हें अलग स्कूलों, जो केवल उनके लिए ही खोले गए थे, मैं नहीं जाना पड़ेगा। 
  • इतना होने के बावजूद भी अधिकांश अफ्रीकीअमेरिकन गरीब हैं। उनके बच्चे केवल सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने की ही सामर्थ्य रखते हैं, जहाँ कम सुविधाएँ हैं और कम योग्यता वाले शिक्षक हैं। इस प्रकार गोरे विद्यार्थी निजी स्कूलों का स्तर, सरकारी स्कूलों के स्तर से ऊँचा है।
admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 7:04 p.m.
Published June 14, 2022