RBSE Class 7 Science Notes Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

These comprehensive RBSE Class 7 Science Notes Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Notes पवन, तूफ़ान और चक्रवात

→ गतिशील वायु 'पवन' कहलाती है। हमारे आस-पास की वायु दाब डालती है।

→ वायु गर्म होने पर प्रसारित होती है और ठंडी होने पर संकुचित होती है।

→ पवन सदैव अधिक वायु दाब वाले क्षेत्र से कम वायु दाब वाले क्षेत्र की ओर गति करती है। वायु दाबों के बीच जितना अधिक अंतर होगा, पवन का वेग उतना ही अधिक होगा। 

→ जब किसी स्थान की वायु गर्म होकर ऊपर उठती है, तो उस स्थान का वायु दाब कम हो जाता है। फलस्वरूप उस स्थान के आस-पास के क्षेत्र से ठंडी वायु प्रवाहित होकर उस स्थान पर आ जाती है।

→ पवन धाराएँ पृथ्वी के असमान रूप से गर्म होने के कारण उत्पन्न होती हैं।

→ गर्म मानसून हवाएँ अपने साथ जलवाष्प लाती हैं, जिससे वर्षा होती है।

RBSE Class 7 Science Notes Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

→ पवन के प्रवाह की दिशा उत्तर-दक्षिण दिशा में उत्तर से दक्षिण की ओर अथवा दक्षिण से उत्तर की ओर होती है। दिशा में यह परिवर्तन, पृथ्वी के घूर्णन गति के कारण होता है।

→ गिरती हुई जल की बूंदें और तीव्र वेग से ऊपर उठती हुई वायु की परस्पर क्रिया से बिजली (तड़ित) कौंधती है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। यह घटना ही 'तड़ित झंझावात' कहलाती है। 

→ उच्च पवन वेग और वायुदाब में अन्तर से चक्रवातों की उत्पत्ति होती है। चक्रवातों को विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। अमेरिका महाद्वीप में इसे 'हरिकेन' और फिलीपीन्स व जापान में 'टाइफून' कहते हैं। 

→ उपग्रह और राडार जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी की सहायता से चक्रवातों को मॉनीटर करना वर्तमान समय में काफी आसान हो गया है। 

Prasanna
Last Updated on June 2, 2022, 11:52 a.m.
Published June 2, 2022