RBSE Class 7 Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

These comprehensive RBSE Class 7 Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 6 Notes भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

→ हमें अपने आस-पास बहुत से परिवर्तन दिखाई देते हैं परन्तु व्यापक रूप से, ये परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन।

→ भौतिक परिवर्तन में किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है।

→ पदार्थ के आकार, आमाप (साइज़), रंग और अवस्था जैसे गुण, उसके भौतिक गुण कहलाते हैं।

RBSE Class 7 Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

→ भौतिक परिवर्तन सामान्यतया उत्क्रमणीय होते हैं । ऐसे परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है।

→ रासायनिक परिवर्तन में एक अथवा एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं। सभी नए पदार्थ रासायनिक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप ही बनते हैं। कोयला, लकड़ी अथवा पत्तियों का जलना रासायनिक परिवर्तन ही है । 

→ वास्तव में, किसी भी पदार्थ का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है। जलने के साथ सदैव ऊष्मा का उत्पादन होता है।

→ कुछ पदार्थों को क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया द्वारा उनके विलयनों से शुद्ध अवस्था में प्राप्त किया जा सकता है।

Prasanna
Last Updated on June 2, 2022, 11:56 a.m.
Published June 2, 2022