RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 15 Important Questions प्रकाश

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
बिम्ब के साइज का प्रतिबिम्ब बनाता है। 
(अ) अवतल लेंस 
(ब) अवतल दर्पण 
(स) समतल दर्पण 
(द) उत्तल लेंस 
उत्तर:
(स) समतल दर्पण 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 

प्रश्न 2. 
सात वर्णों (रंग) का मिश्रण है। 
(अ) लाल प्रकाश 
(ब) श्वेत प्रकाश 
(स) नीला प्रकाश 
(द) हरा प्रकाश 
उत्तर:
(ब) श्वेत प्रकाश 

प्रश्न 3. 
निम्न में से किसके द्वारा सदैव आभासी, सीधा और बिम्ब से साइज़ में छोटा प्रतिबिम्ब बनता है? 
(अ) अवतल दर्पण 
(ब) समतल दर्पण 
(स) उत्तल लेंस 
(द) अवतल लेंस 
उत्तर:
(अ) अवतल दर्पण 

प्रश्न 4. 
सरल रेखा के अनुदिश गमन करता है। 
(अ) प्रकाश
(ब) ध्वनि 
(स) जल
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 5. 
उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब।
(अ) सीधा, वास्तविक तथा साइज में बिंब से छोटा होता है। 
(ब) उल्टा, आभासी तथा साइज में बिंब से बड़ा होता है। 
(स) सीधा, आभासी तथा साइज में बिंब से छोटा होता है। 
(द) उल्टा, वास्तविक तथा साइज में बिंब के समान होता है। 
उत्तर:
(स) सीधा, आभासी तथा साइज में बिंब से छोटा होता

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1. 
प्रकाश की ....................... में परिवर्तन प्रकाश का परावर्तन कहलाता है। 
उत्तर:
दिशा

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2. 
किसी बिंब का समतल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब ..................... पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। 
उत्तर:
पर्दे 

प्रश्न 3. 
........................ अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकते हैं। 
उत्तर:
उत्तल दर्पण 

प्रश्न 4. 
लेंस ..................... होते हैं, इस कारण इनमें से प्रकाश गुजर सकता है। 
उत्तर:
पारदर्शी।

निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए:

प्रश्न 1. 
जो प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वास्तविक प्रतिबिम्ब कहलाता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 2. 
इन्द्रधनुष तब ही देख सकते हैं, जब मुँह सूर्य की ओर हो।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 3. 
सूर्य का प्रकाश विभिन्न वर्गों का मिश्रण है।
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 4. 
उत्तल लेंस, उस पर आपतित प्रकाश को अभिसरित कर देता है।
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 5. 
अवतल लेंस आवर्धक लेंस भी कहलाते हैं।
उत्तर:
असत्य

कॉलम - A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - B से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) वास्तविक प्रतिबिंब

(A) अवतल लेंस

(2) अभिसारी लेंस

(B) जिसे पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके

(3) आभासी प्रतिबिंब

(C) उत्तल लेंस 

(4) अपसारी लेंस

(D) जिसे पर्दे पर प्राप्त

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) वास्तविक प्रतिबिंब

(D) जिसे पर्दे पर प्राप्त

(2) अभिसारी लेंस

(C) उत्तल लेंस 

(3) आभासी प्रतिबिंब

(B) जिसे पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके

(4) अपसारी लेंस

(A) अवतल लेंस


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
जब प्रकाश किसी दर्पण पर पड़ता है, तो क्या होता है? 
उत्तर:
दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश को परावर्तित कर देता है। 

प्रश्न 2. 
हम प्रकाश के पथ को कैसे परिवर्तित कर सकते हैं। 
उत्तर:
प्रकाश का परावर्तन कर हम इसके पथ को परिवर्तित कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. 
क्या आप जानते हैं कि जब प्रकाश किसी पॉलिश किए हुए या चमकदार पृष्ठ (सतह) पर पड़ता है, तो क्या होता है? 
उत्तर:
किसी पॉलिश किए हुए या चमकदार पृष्ठ (सतह) पर पड़ने पर प्रकाश वापस परावर्तित हो जाता है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4. 
जब एक समतल दर्पण के सामने एक जलती हुई मोमबत्ती रखते हैं, तो दर्पण में मोमबत्ती का कैसा प्रतिबिम्ब बनता है? 
उत्तर:
सीधा तथा मोमबत्ती के समान साइज का। 

प्रश्न 5. 
समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की दूरी तथा दर्पण के सामने रखे बिंब की दूरी में क्या सम्बन्ध होता हैं। 
उत्तर:
दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी, दर्पण के सामने के बिंब की दूरी के बराबर होती है। 

प्रश्न 6. 
स्कूटर या कार के पार्श्व दर्पण (साइड मिरर) में सभी वस्तुओं के प्रतिबिम्ब स्वयं वस्तुओं से छोटे क्यों दिखाई देते हैं? 
उत्तर:
दर्पण के उत्तल होने के कारण प्रतिबिम्ब छोटे दिखते हैं। 

प्रश्न 7. 
स्टेनलेस इस्पात की एक चम्मच के बाहरी पृष्ठ में आपके चेहरे का प्रतिबिम्ब आपके चेहरे के साइज के समान होगा अथवा छोटा होगा या बड़ा होगा? 
उत्तर:
छोटा होगा। 

प्रश्न 8. 
चम्मच के भीतरी पृष्ठ पर अपने चेहरे का प्रतिबिम्ब देखने पर आपको कैसा प्रतिबिम्ब दिखाई देता है? 
उत्तर:
सीधा तथा बड़ा।

प्रश्न 9. 
वक्रित दर्पण का एक उदाहरण लिखिए। 
उत्तर:
गोलीय दर्पण। 

प्रश्न 10. 
एक मेज पर अवतल दर्पण से लगभग 50 cm. की दूरी पर एक जलती हुई मोमबत्ती रखी है। पर्दे पर मोमबत्ती की लौ का कैसा प्रतिबिम्ब प्राप्त होगा? 
उत्तर:
उल्टा, वास्तविक तथा मोमबत्ती की साइज से छोटा। 

प्रश्न 11. 
क्या उत्तल दर्पण द्वारा बिंब की किसी भी दूरी के लिए वास्तविक और साइज से बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है? 
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 12. 
टॉर्च, कारों तथा स्कूटरों के अग्रदीप के परावर्तक पृष्ठ की आकृति कैसी होती है? 
उत्तर:
अवतल। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 13. 
क्या साइकिल की घंटी भी एक प्रकार का गोलीय दर्पण है? क्या आप पहचान सकते हैं कि यह किस प्रकार का दर्पण है? 
उत्तर:

  1. हाँ, साइकिल की घंटी भी एक गोलीय दर्पण है। 
  2. यह उत्तल दर्पण है। 

प्रश्न 14. 
इन्द्रधनुष में कितने वर्ण (रंग) होते हैं? 
उत्तर:
सामान्यतः इंद्रधनुष में सात वर्ण होते हैं। ये हैंलाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी। 

प्रश्न 15. 
क्या सूर्य का प्रकाश विभिन्न वर्गों का मिश्रण है? 
उत्तर:
हाँ। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
हम मुड़े हुए पाइप से जलती हुई मोमबत्ती की लौ को क्यों नहीं देख पाते हैं? 
उत्तर:
चूंकि प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है। इस कारण मोमबत्ती की लौ से उत्पन्न प्रकाश मुड़े पाइप में से गमन नहीं कर पाता। फलस्वरूप हम मुड़े हुए पाइप से मोमबत्ती की लौ को नहीं देख पाते। 

प्रश्न 2. 
प्रकाश के परावर्तन से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट करें। 
उत्तर:
कोई भी पॉलिश किया हुआ अथवा चमकदार पृष्ठ दर्पण की भांति कार्य कर सकता है। इसी कारण जब प्रकाश किसी पॉलिश किए हुए या चमकदार पृष्ठ (सतह) पर पड़ता है, तो इसकी दिशा परिवर्तित हो जाती है। प्रकाश की दिशा का यह परिवर्तन ही 'प्रकाश का परावर्तन' कहलाता है।

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 3. 
जब आप समतल दर्पण में अपना प्रतिबिंब देखते हैं, तो क्या यह ठीक आपके जैसा दिखाई देता है? 
उत्तर:
नहीं। समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब में, हमारा बायाँ (वाम) भाग प्रतिबिम्ब के दक्षिणी भाग की भांति दिखता है और हमारा दक्षिणी भाग प्रतिबिम्ब के बाएँ भाग की भाँति दिखता है। 

प्रश्न 4. 
रोगी वाहनों पर शब्द 'AMBULANCE' को उल्टा क्यों लिखा जाता है? 
उत्तर:
वाहनों के पश्च दृश्य दर्पण में 'समतल दर्पण' का उपयोग किया जाता है। चूंकि समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब में बिंब का बायाँ भाग प्रतिबिंब के दक्षिणी भाग की तरह और बिंब का दक्षिणी भाग, प्रतिबिंब के बाएँ भाग की तरह दिखाई देता है। इसलिए जब रोगीवाहन के आगे जाने वाले वाहनों के चालक अपने पश्च दृश्य दर्पण में देखते हैं तो वे रोगी वाहन पर लिखे 'IOVAJURMA' को सीधा 'AMBULANCE' पढ़ सकें और उसे आगे जाने के लिए रास्ता दे सकें । इस कारण रोगी वाहनों पर 'AMBULANCE' शब्द को उल्टा लिखा जाता है। 

प्रश्न 5. 
अवतल दर्पण को परिभाषित कीजिए। इसके द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए। 
उत्तर:
अवतल दर्पण: यदि किसी गोलीय दर्पण का परावर्तक परावर्तक पृष्ठ अवतल है, तो इसे अवतल दर्पण कहते हैं। यह वास्तविक तथा उल्य प्रतिबिंब बनाता है। परन्तु जब बिंब को दर्पण के बहुत पास रखते हैं तो चित्र: अवतल दर्पण प्रतिबिंब आभासी, सीधा और आवर्धित बनता है। 
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 6

प्रश्न 6. 
उत्तल दर्पण से क्या अभिप्राय है? यह किस प्रकार के प्रतिबिंब बनाता है?
उत्तर:
उत्तल दर्पण: जब किसी गोलीय दर्पण का परावर्तक परावर्तक पृष्ठ उत्तल होता है, तो उसे पृष्ठ उत्तल दर्पण कहते हैं। इसके द्वारा बने प्रतिबिम्ब सदैव सीधे, आभासी और बिंब से साइज में छोटे होते हैं। चित्र: उत्तल दर्पण 
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 5

प्रश्न 7. 
अवतल दर्पण के उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
अवतल दर्पण के उपयोग: अवतल दर्पण का उपयोग अनेक प्रयोजनों के लिए किया जाता है, जैसे:

  1. डॉक्टर आँख, कान, नाक तथा गले का निरीक्षण करते समय अवतल दर्पण का उपयोग करते हैं। 
  2. दंत विशेषज्ञ इसका उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करते हैं। 
  3. टॉर्च, कारों तथा स्कूटरों के अग्रदीप के परावर्तक पृष्ठ के रूप में भी इसका उपयोग होता है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 8. 
उत्तल लेंस को 'अभिसारी लेंस' तथा अवतल लेंस को 'अपसारी लेंस' क्यों कहा जाता है? स्पष्ट करें। 
उत्तर:
सामान्यतः उत्तल लेंस, उस पर पड़ने वाले (आपतित) प्रकाश को अभिसरित अर्थात् अंदर की ओर मोड़ देता है, इसलिए इसे 'अभिसारी लेंस' भी कहते हैं। इसके विपरीत, अवतल लेंस आपतित प्रकाश को अपसरित अर्थात् बाहर की ओर फैला देता है, इस कारण इसे 'अपसारी लेंस' कहते हैं। अभिसारी लेंस अपसारी लेंस हैं। 
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 4

प्रश्न 9. 
एक मेज पर एक जलती हुई मोमबत्ती को एक उत्तल लेंस से लगभग 50cm. की दूरी पर रखिए। लेंस के दूसरी ओर रखे कागज के पर्दे पर मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब प्राप्त कीजिए। 
(1) पर्दै पर किस प्रकार का प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है? वास्तविक या आभासी? 
(ii) क्या मोमबत्ती की किसी स्थिति के लिए सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जा सकता है? 
(iii) क्या आवर्धित प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त कर सकते हैं? 
(iv) आवर्धित प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है या आभासी? 
उत्तर:
(i) पर्दे पर वास्तविक प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। 
(ii) हाँ, मोमबत्ती को लेंस के बिल्कुल पास में रखकर सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जा सकता है। 
(iii) नहीं, आवर्धित प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं कर सकते। 
(iv) आवर्धित प्रतिबिम्ब आभासी होता है।

प्रश्न 10. 
आप कैसे सिद्ध करेंगे कि 'सूर्य के प्रकाश में सात वर्ण विद्यमान हैं।' 
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश में सात वर्ण विद्यमान हैं, इसे हम अग्र क्रियाकलाप द्वारा सिद्ध कर सकते है।
क्रियाकलाप:
काँच का एक प्रिज्म लेते हैं। अब किसी अँधेरे कमरे की खिड़की के छोटे छिद्र से सूर्य के प्रकाश का एक पतला किरण पुंज प्रिज्म के एक फलक पर डालते हैं और प्रिज्म के दूसरे फलक से बाहर निकलने वाले प्रकाश को सफेद कागज की एक शीट अथवा सफेद दीवार पर गिराते हैं। हम देखते हैं कि इंद्रधनुष जैसे ही वर्ण यहाँ भी दिखाई दे रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि - सूर्य के प्रकाश में सात वर्ण विद्यमान हैं। ऐसे प्रकाश को श्वेत प्रकाश भी कहते हैं। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 11. 
वास्तविक प्रतिबिम्ब तथा आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर लिखिए। 
उत्तर:

वास्तविक प्रतिबिम्ब

आभासी प्रतिबिम्ब

(i) जो प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह वास्तविक प्रतिबिंब  कहलाता है।

(i) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं।

(ii) सामान्यतया अवतल दर्पण तथा उत्तल लेंस वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाते हैं।

(ii) समतल दर्पण, उत्तल दर्पण तथा अवतल लेंस  प्रतिबिम्ब सदैव आभासी  बनाते हैं।

 

प्रश्न 12. 
इन्द्रधनुष का निर्माण कब होता है? इसे हम कैसे देख सकते हैं? 
उत्तर:
इन्द्रधनुष प्राय: वर्षा के पश्चात् दिखलाई देता है, जब सूर्य आकाश में क्षितिज के पास होता है। हम इन्द्रधनुष को तब ही देख सकते हैं, जब हमारी पीठ सूर्य की ओर हो। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए कि प्रकाश समतल दर्पण से किस प्रकार परावर्तित होता है? 
उत्तर:
क्रियाकलाप:

  1. एक टॉर्च लेते हैं और इसके काँच को चित्र में दिखाये अनुसार काले रंग के चार्ट पेपर के टुकड़े से ढक देते हैं, जिसमें तीन झिरियाँ (स्लिट) बनी हों।
  2. अब लकड़ी के किसी चिकने बोर्ड पर एक अन्य चार्ट पेपर की एक शीट फैलाते हैं। 
  3. चार्ट पेपर पर समतल दर्पण की एक पट्टी ऊर्ध्वाधर स्थिति में रखते हैं। 
  4. अब टॉर्च की झिर्रियों से निकलने वाले प्रकाश किरण पुंज को दर्पण पर डालते हैं।
  5. टॉर्च को इस प्रकार समायोजित करते हैं कि इसका प्रकाश, बोर्ड पर लगे चार्ट पेपर के अनुदिश दिखाई हैं।
  6. अब इसकी स्थिति को इस प्रकार समायोजित करते हैं कि टॉर्च का प्रकाश समतल दर्पण पर एक कोण बनाते हुए टकराए। हम देखते हैं कि दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को परिवर्तित कर देता है। 
  7. अब टॉर्च को थोड़ा-सा इधर-उधर इस प्रकार हटाते हैं कि दर्पण पर प्रकाश पड़ता रहे। हम देखते हैं कि टॉर्च को हिलाने के साथ ही परावर्तित प्रकाश की दिशा में भी परिवर्तन हो जाता है। 
  8. हमें परावर्तित प्रकाश की दिशा के अनुदिश दर्पण में टॉर्च पर लगी झिर्रियों का प्रतिबिंब दिखाई देता इस प्रकार यह क्रियाकलाप दर्शाता है कि समतल दर्पण प्रकाश को किस प्रकार परावर्तित करता है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 3

प्रश्न 2. 
एक अवतल दर्पण लीजिए। इसके सामने एक बिम्ब को 5 cm., 10 cm., 20 cm., 30 cm., 40 cm. और 50 cm. की दूरी पर रखिए। अवतल दर्पण द्वारा बिंब की इन विभिन्न स्थितियों के लिए बने प्रतिबिंबों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:

बिंब की दर्पण से दूरी

प्रतिबिंब की प्रकृति

बंब से छोटा / बड़ा

उल्टा / सीधा

वास्तविक / आभासी

 50Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

40Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

30Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

20Cm

बिंब के बराबर

उल्टा

वास्तविक

10Cm

बिंब से बहुत बड़ा

उल्टा

वास्तविक

5Cm

बिंब से बड़ा

सीधा

आभासी


प्रश्न 3. 
उत्तल लेंस को परिभाषित कीजिए। मेज पर एक जलती हुई मोमबत्ती को लेंस से लगभग 5 cm., 10 cm., 20 cm., 30 cm., 40 cm. और 50 cm. की दूरी पर रखिए। लेंस के दूसरी ओर रखे पर्दे पर बने प्रतिबिंबों को सारणीबद्ध कीजिए। 
उत्तर:
(i) उत्तल लेंस: जो लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में से मोटे होते हैं, वे उत्तल लेंस होते हैं।
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 2

(ii) सारणी : उत्तल लेंस द्वारा बिंब ( मोमबत्ती ) की विभिन्न स्थितियों के लिए बने प्रतिबिंब

बिंब की दर्पण से दूरी

प्रतिबिंब की प्रकृति

बंब से छोटा / बड़ा

उल्टा / सीधा

वास्तविक / आभासी

 50Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

40Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

30Cm

बिंब से छोटा

उल्टा

वास्तविक

20Cm

बिंब के बराबर

उल्टा

वास्तविक

10Cm

बिंब से बहुत बड़ा

उल्टा

वास्तविक

5Cm

बिंब से बड़ा

सीधा

आभासी


RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4. 
"श्वेत प्रकाश सात वर्णों का मिश्रण है।" समझाइये। 
उत्तर:
इन्द्रधनुष में तथा सूर्य के प्रकाश में सात वर्णलाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी होते हैं। ऐसे प्रकाश को श्वेत प्रकाश भी कहते हैं। श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं, इसे हम निम्न क्रियाकलाप द्वारा समझा सकते हैं।

क्रियाकलाप:

  1. लगभग 10 cm व्यास की गत्ते की एक वृत्ताकार डिस्क लेते हैं। 
  2. इस डिस्क को सात खंडों में बाँटते हैं और चित्र 
  3. में दर्शाए अनुसार इन खंडों को इंद्रधनुष के सात रंगों (वर्णों) से  (चित्र a )। पेंट करते हैं। 
  4. अब डिस्क के केन्द्र पर एक छोटा छिद्र बनाते हैं। इस छिद्र की सहायता से डिस्क को एक बॉलपेन की रिफिल की नोक पर ढीले से लगाते हैं। 
  5. यह सुनिश्चित करते हैं कि डिस्क स्वतंत्रतापूर्वक घूर्णन कर रहा है या नहीं।
  6. अब डिस्क को दिन के समय घुमाते हैं। हम देखते हैं कि जब डिस्क तेजी से घूमती है, तब वर्ण आपस में मिल जाते हैं और डिस्क श्वेत सी प्रतीत होती है (चित्र b )। इस डिस्क (चित्र b) को सामान्यतः 'न्यूटन की डिस्क' कहते हैं।

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 1

Prasanna
Last Updated on May 28, 2022, 3:10 p.m.
Published May 28, 2022