RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 12 Important Questions पादप में जनन

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
सेहजिन (ड्रमस्टिक) के बीजों का प्रकीर्णन होता है। 
(अ) जल द्वारा 
(ब) पवन द्वारा 
(स) जंतु द्वारा 
(द) फल फटने से 
उत्तर:
(ब) पवन द्वारा 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में से कौनसा स्त्रीकेसर का भाग नहीं है? 
(अ) पुतंतु
(ब) वर्तिकान 
(स) वर्तिका
(द) अंडाशय
उत्तर:
(अ) पुतंतु

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौनसे पादप का विलग्न (अलग) भाग नए पादप के रूप में वृद्धि करता है? 
(अ) आलू
(ब) अदरक 
(स) कैक्टस
(द) डहेलिया 
उत्तर:
(स) कैक्टस

प्रश्न 4. 
मादा युग्मक अथवा अंड का निर्माण होता है।  
(अ) परागकोश में 
(ब) बीजांड में 
(स) वर्तिकान में 
(द) वर्तिका में 
उत्तर:
(ब) बीजांड में 

प्रश्न 5. 
द्विलिंगी पुष्प हैं। 
(अ) मक्का के 
(ब) पपीता के 
(स) ककड़ी के 
(द) गुलाब के 
उत्तर:
(द) गुलाब के 

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1. 
मूल, तना और पत्तियाँ पादप के ................. कहलाते हैं। 
उत्तर:
कायिक अंग 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 2. 
के परिणामस्वरूप पादप बीज उत्पन्न करते
उत्तर:
लैंगिक जनन 

प्रश्न 3. 
बीजाणु .................. करते हैं। 
उत्तर:
अलैंगिक जनन

प्रश्न 4. 
नर तथा मादा युग्मकों के युग्मन द्वारा बनी कोशिका ............. कहलाती है। 
उत्तर:
युग्मनज।

निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए:

प्रश्न 1. 
युग्मनज का विकास बीज में होता है।
उत्तर: 
असत्य 

प्रश्न 2. 
निषेचित अण्ड युग्मनज कहलाता है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3. 
मॉस और फर्न जैसे पादप में जनन मुकुलन द्वारा होता है।
उत्तर:
असत्य 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 4. 
नर युग्मक परागकणों के अन्दर पाए जाते हैं।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
फल एक परिपक्व बीजाण्ड है। 
उत्तर:
असत्य 

कॉलम - A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - B से कीजिए:
 

प्रश्न 1. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) स्फोटन द्वारा प्रकीर्णित

(A) नारियल

(2) जन्तुओं द्वारा प्रकीर्णित

(B) बाल्सम 

(3) जल द्वारा प्रकीर्णित

(C) यूरेना 

(4) पवन द्वारा प्रकीर्णित

(D) आक

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) स्फोटन द्वारा प्रकीर्णित

(B) बाल्सम 

(2) जन्तुओं द्वारा प्रकीर्णित

(C) यूरेना 

(3) जल द्वारा प्रकीर्णित

(A) नारियल 

(4) पवन द्वारा प्रकीर्णित

(D) आक


RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 2. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) अण्डाशय

(A) मादा युग्मक

(2) बीजाण्ड

(B) फल

(3) परागकण

(C) बीज

(4) अण्ड

(D) नर युग्मक

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) अण्डाशय

(B) फल

(2) बीजाण्ड

(C) बीज

(3) परागकण

(D) नर युग्मक

(4) अण्ड

(A) मादा युग्मक


प्रश्न 3. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) तना

(A) आक

(2) पत्ती

(B) डहेलिया

(3) मूल

(C) पत्थरचट्टा

(4) पुष्प

(D) गुलाब

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) तना

(D) गुलाब

(2) पत्ती

(C) पत्थरचट्टा

(3) मूल

(B) डहेलिया

(4) पुष्प

(A) आक


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
पर्वसंधि क्या होती है? 
उत्तर:
पर्वसंधि तने या शाखा का वह भाग है, जहाँ से पत्ती निकलती है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 2. 
पादप अलैंगिक जनन की विभिन्न विधियों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. कायिक प्रवर्धन, 
  2. मुकुलन, 
  3. खंडन और 
  4. बीजाणु निर्माण। 

प्रश्न 3. 
पादप में पुष्पों की क्या भूमिका है? 
उत्तर:
पुष्प पादप में जनन का कार्य करते हैं। इस प्रकार पुष्य पादप के जनन अंग होते हैं। 

प्रश्न 4. 
गन्ना, आलू और गुलाब के पादप जनन कैसे करते हैं? 
उत्तर:
ये पादप कायिक प्रवर्धन के द्वारा जनन करते हैं। 

प्रश्न 5. 
यीस्ट जनन कैसे करते हैं? 
उत्तर:
ये मुकुलन विधि द्वारा जनन करते हैं। 

प्रश्न 6. 
किन्हीं तीन पादपों के नाम लिखिए, जिनमें 'आँख' (क्षत चिह्न) से नया पादप अंकुरित हो सकता है। 
उत्तर:
आलू, अदरक और हल्दी। 

प्रश्न 7. 
दो ऐसे पादपों के नाम लिखिए, जिनमें जड़ें (मूल) नए पादप को जन्म दे सकती हैं। 
उत्तर:
शकरकंद और डालिया (डहेलिया)। 

प्रश्न 8. 
माँस और फर्न जैसे पादप में जनन कैसे होता है? 
उत्तर:
बीजाणुओं द्वारा। 

प्रश्न 9. 
परागण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
परागकणों का परागकोश से पुष्प के वर्तिकान पर स्थानान्तरण 'परागण' कहलाता है। 

प्रश्न 10. 
युग्मनज का विकास कहाँ होता है? 
उत्तर:
भ्रूण में। 

प्रश्न 11. 
जंतुओं द्वारा प्रकीर्णित किन्हीं दो पादपों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
यूरेना एवं जैन्थियम। 

प्रश्न 12. 
नारियल के बीजों का प्रकीर्णन किसके द्वारा होता है? 
उत्तर:
जल द्वारा। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कायिक कलिकाएँ क्या होती है? लिखिए। 
उत्तर:
पादप की पत्तियों के कक्ष (पत्ती के पर्वसंधि से जुड़ाव का बिन्दु) में भी कलिकाएँ (मुकुल) होती हैं। ये कलिकाएँ प्ररोहों (अंकुरों) के रूप में विकसित होती हैं और कायिक कलिकाएँ कहलाती हैं। ये कायिक कलिकाएँ भी नए पादप को जन्म दे सकती हैं। 

प्रश्न 2. 
कल्पना कीजिए कि किसी पादप के सभी बीज एक ही स्थान पर गिरकर उग आए। आपके विचार में इस परिस्थिति में क्या होगा? 
उत्तर:
इस परिस्थिति में पादप के नवोद्भिदों (नये उगे पौधे) के बीच धूप, जल, खनिजों और स्थान के लिए गंभीर स्पर्धा होगी। संभवतः उनमें से कोई भी पादप स्वस्थ रूप से विकसित नहीं हो पायेगा। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 3. 
एकलिंगी पुष्प और द्विलिंगी पुष्प में अन्तर लिखिए। 
उत्तर:

एकलिंगी पुष्प

द्विलिंगी पुष्प

(i) ऐसे पुष्प, जिनमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर में से केवल एक उपस्थित होता है, एकलिंगी पुष्प कहलाता है।

(i) जिन पुष्पों में पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों होते हैं, वे द्विलिंगी पुष्प होते हैं।

(ii) मक्का, पपीता, ककड़ी और खीरे के पुष्प एकलिंगी होते हैं।

(ii) सरसों, गुलाब और पिट्टनिया के पौधों में द्विलिंगी पुष्प होते हैं।


प्रश्न 4. 
फल और बीज के विकास पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
फल और बीज का विकास-निषेचन के बाद अंडाशय, फल में विकसित होता है, जबकि पुष्प के अन्य भाग मुरझाकर गिर जाते हैं। परिपक्व हो जाने पर अंडाशय फल के रूप में विकसित हो जाता है। बीजाण्ड से बीज विकसित होते हैं। बीज में एक भ्रूण होता है, जो सुरक्षात्मक बीजावरण के अन्दर रहता है। कुछ फल गूदेदार और रसीले होते हैं, जैसे-आम, सेब और संतरा। जबकि कुछ फल कठोर भी होते हैं, जैसेबादाम और अखरोट आदि। 

प्रश्न 5. 
पादपों को बीजों के प्रकीर्णन से क्या लाभ होता है? लिखिए। 
उत्तर:
पादपों को बीजों के प्रकीर्णन से लाभ। 

  1. प्रकाश, जल और खनिजों के लिए परस्पर स्पर्धा की संभावना कम हो जाती है। 
  2. प्रकीर्णन पादप को व्यापक क्षेत्र में वितरित करने में सहायक होता है। 
  3. नए आवासों के अधिग्रहण में सहायता करता है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन

प्रश्न 6. 
यदि किसी पादप के सभी बीज एक ही स्थान पर गिरकर वहीं उग आए तो ऐसी परिस्थिति में क्या होगा? 
उत्तर:
पाद्प के नवोद्भिदों (नए उगे पौधे) के बीच धूप, जल, खनिजों और स्थान के लिए गम्भीर स्पर्धा होगी। सम्भवतः उनमें से कोई भी स्वस्थ पादप के रूप में विकसित नहीं होगा।

प्रश्न 7. 
बीजाणु किस कारण से लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं?
उत्तर:
बीजाणु उच्च ताप और निम्न आर्द्रता जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों को झेलने के लिए एक कठोर सुरक्षात्मक आवरण से ढके रहते हैं, इसलिए ये लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
परागण किसे कहते हैं? यह किस कारण होता है तथा यह कितने प्रकार का होता है? समझाइए। 
उत्तर:
परागण: चूँकि परागकणों में दृढ़ सुरक्षात्मक आवरण होता है, जो उन्हें सूखने से बचाता है। परागकण हल्के होते हैं, अतः वायु अथवा जल द्वारा बहाकर ले जाए जा सकते हैं। पुष्पों पर बैठने वाले कीटों के शरीर पर परागकण चिपक जाते हैं। जब कीट उसी प्रकार के किसी अन्य पुष्प पर बैठते हैं, तो पुष्प के वर्तिकान पर कुछ परागकण गिर जाते हैं। इस प्रकार परागकणों का परागकोश से पुष्प के वर्तिकान पर स्थानान्तरण 'परागण' कहलाता है। 

परागण के प्रकार: परागण दो प्रकार का होता है। 
(क) स्व - परागण: जब परागकण परागकोश से उसी पुष्प के वर्तिकान पर गिरते हैं, तो इसे स्व - परागण कहते
(ख) पर - परागण: जब पुष्प के परागकण उसी पादप के किसी अन्य पुष्प के वर्तिकान पर गिरते हैं, तो उसे पर - परागण कहते हैं। 
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन 1

प्रश्न 2. 
एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए कि आलू की आँख से नया पादप अंकुरित हो सकता है। 
उत्तर:
क्रियाकलाप:

(i) एक आलू लेते हैं और इसके टुकड़े कर लेते हैं। 

(ii)  प्रत्येक टुकड़े में एक आँख अवश्य रखते हैं। अब इन्हें मिट्टी में दबा देते हैं।

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 12 पादप में जनन 2

(iii) इस स्थान पर कुछ दिनों तक पानी डालते हैं और कुछ दिनों बाद आलू के टुकड़ों को मिट्टी से निकाल लेते।

(iv) हम देखते हैं कि प्रत्येक आँख से अंकुर विकसित हो गये हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि आलू की आँख से नया पादप विकसित हो सकता है।

Prasanna
Last Updated on May 27, 2022, 2:46 p.m.
Published May 26, 2022