RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 9 Important Questions परिमेय संख्याएँ

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
परिमेय संख्या \(\frac{15}{17}\) का हर होगा-
(अ) 17
(ब) 15
(स) - 15
(द) - 17
उत्तर:
(अ) 17

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 2.
निम्न में से धनात्मक परिमेय संख्या है
(अ) \(\frac{-7}{8}\)
(ब) \(\frac{7}{-8}\)
(स) \(\frac{-7}{-8}\)
(द) \(\frac{-8}{7}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{-7}{-8}\)

प्रश्न 3.
\(\frac{5}{6}\) को ऐसी परिमेय संख्या के रूप में जिसका हर 18 हो, में बदलने पर संख्या प्राप्त होगी-
(अ) \(\frac{18}{5}\)
(ब) \(\frac{18}{15}\)
(स) \(\frac{15}{18}\)
(द) \(\frac{5}{18}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{15}{18}\)

प्रश्न 4.
\(\frac{4}{3}\) और - \(\frac{2}{3}\) का योग होगा
(अ) 1
(ब) 2
(स) \(\frac{2}{3}\)
(द) \(\frac{3}{2}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{2}{3}\)

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 5.
\(\frac{-11}{8}+\frac{5}{8}\) का मान होगा
(अ) 2
(ब) \(\frac{-6}{8}\)
(स) \(\frac{16}{8}\)
(द) \(\frac{6}{8}\)
उत्तर:
(ब) \(\frac{-6}{8}\)

प्रश्न 6.
\(\frac{-5}{7} \times \frac{3}{10}\) का मान होगा-
(अ) \(\frac{-15}{7}\)
(ब) \(\frac{-15}{70}\)
(स) \(\frac{70}{15}\)
(द) \(\frac{-70}{15}\)
उत्तर:
(ब) \(\frac{-15}{70}\)

प्रश्न 7.
\(\frac{5}{6}, \frac{2}{6}, \frac{3}{6}\) तथा \(\frac{7}{6}\) में सबसे बड़ी संख्या है
(अ) \(\frac{5}{6}\)
(ब) \(\frac{2}{6}\)
(स) \(\frac{3}{6}\)
(द) \(\frac{7}{6}\)
उत्तर:
(द) \(\frac{7}{6}\)

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
संख्या ................ न तो एक धनात्मक परिमेय संख्या है और न ही एक ऋणात्मक परिमेय संख्या।
उत्तर:
0

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 2.
दो परिमेय संख्याओं के बीच ................. परिमेय संख्याएँ होती हैं।
उत्तर:
असीमित,

प्रश्न 3.
सभी पूर्णांक और भिन्न ............... संख्याएँ हैं।
उत्तर:
परिमेय।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
\(\frac{36}{-24}\) का मानक रूप में बदलिये।
उत्तर:
36 और 24 का म.स. 12 है।
अतः मानक रूप अंश और हर को - 12 से भाग देने पर प्राप्त होगा।
अतः \(\frac{36}{-24}\) = \(\frac{36 \div(-12)}{-24 \div(-12)}\) = \(\frac{-3}{2}\) 

प्रश्न 2.
निम्न प्रतिरूप में चार और संख्याएँ लिखिए-
\(\frac{-1}{3}, \frac{-2}{6}, \frac{-3}{9}, \frac{-4}{12}\)
उत्तर:
\(\frac{-5}{15}, \frac{-6}{18}, \frac{-7}{21}, \frac{-8}{24}\)

प्रश्न 3.
\(\left(\frac{11}{5}+\frac{9}{5}\right)\) को सरल कीजिए।
उत्तर:
\(\left(\frac{11}{5}+\frac{9}{5}\right)\) = \(\frac{11+9}{5}\) = \(\frac{20}{5}\) = 4

प्रश्न 4.
\(\frac{-4}{9}\) में से \(\frac{-7}{9}\) को घटाइए।
उत्तर:
\(\left(\frac{-4}{9}\right)-\left(\frac{7}{9}\right)=\frac{-4-7}{9}=\frac{-11}{9}\)

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
- 2 और - 1 के बीच में तीन परिमेय संख्याएँ लिखिए।
हल:
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ 1

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 2.
रोहन किसी स्थान P से पूर्व दिशा में \(\frac{2}{3}\) km चलता है और फिर वहाँ से पश्चिम दिशा में 1\(\frac{5}{7}\) km चलता है। अब वह P से कहाँ स्थित होगा?
हल:
हम पूर्व दिशा में चली. गई. दूरी को धनात्मक चिह्न से व्यक्त करेंगे। इसलिए, पश्चिम दिशा में चली गई दूरी को ऋणात्मक चिह्न से व्यक्त किया जाएगा।
इस प्रकार, बिन्दु P से रोहन की दूरी (km में) होगी:
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 9 परिमेय संख्याएँ 2
चूँकि यह ऋणात्मक दूरी है, इसलिए रोहन P से | पश्चिम की ओर 1\(\frac{1}{21}\) km की दूरी पर है।

Bhagya
Last Updated on June 17, 2022, 3:01 p.m.
Published June 17, 2022