RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 5 Important Questions रेखा एवं कोण

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
50° का पूरक कोण होगा.
(अ) 130°
(ब) 100°
(स) 40°
(द) 90°
उत्तरः
(स) 40°

प्रश्न 2.
दो सम्पूरक कोणों का योग होता है
(अ) 60°
(ब) 90°
(स) 120°
(द) 180°
उत्तरः
(द) 180°

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण

प्रश्न 3.
चित्र में दिए गए कोण ∠AOB तथा ∠BOC होंगे
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 1
(अ) आसन्न कोण
(ब) परिपूरक कोण
(स) अनुपूरक कोण
(द) सम्मुख कोण
उत्तरः
(अ) आसन्न कोण

प्रश्न 4.
दिए गए चित्र में ∠AOC = 40 है तो शीर्षाभिमुख ∠BOD का मान होगा-
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 2
(अ) 40°
(स) 50°
(ब) 140°
(द) 80°
उत्तरः
(अ) 40°

प्रश्न 5.
जब दो समान्तर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा काटती है तो संगत कोणों के जोड़े होंगे
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तरः
(द) चार

प्रश्न 6.
दो रेखाएँ सीधी या आगे बढ़ाने पर किसी बिन्दु पर काटें तो वे रेखाएँ हैं
(अ) समान्तर
(ब) प्रतिच्छेदी
(स) संगामी
(द) सरल रेखाएँ
उत्तरः
(ब) प्रतिच्छेदी

प्रश्न 7.
संगत कोण यदि एक 110° का है तो दूसरा होगा
(अ) 60°
(ब) 90°
(स) 100°
(द) 110°
उत्तरः
(द) 110°

प्रश्न 8.
दिए गये चित्र में ∠1 = 70° हो तो ∠6 का मान होगा
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 3
(अ) 70°
(ब) 110°
(स) 180°
(द) 140°
उत्तरः
(ब) 110°

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
एक .................... के दो अन्तः बिन्दु होते हैं।
उत्तरः
रेखाखण्ड

प्रश्न 2.
ऐसी रेखाएँ जिन्हें कितना भी बढ़ाया जाए, आपस में नहीं मिलती, ................. कहलाती हैं।
उत्तरः
समान्तर रेखाएँ

प्रश्न 3.
यदि ∠2 व ∠4 संगत कोण हों, तो दोनों कोण आपस में ................. होंगे।
उत्तरः
बराबर।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
35° व 80° के पूरक कोण बताइए।
उत्तर:
35° का पूरक कोण = 90° - 35° = 55° तथा 80° का पूरक कोण = 90° - 80° = 10° होगा।

प्रश्न 2.
90° का पूरक कोण बताइए।
उत्तर:
90° का पूरक कोण 90° - 90° = 0° होगा।

प्रश्न 3.
42°, 90°, 117° के सम्पूरक कोण ज्ञात कीजिए।
हल:
42° का सम्पूरक कोण = 180° - 42° = 138° तथा
90° का सम्पूरक कोण = 180° - 90° = 90° व
117° का सम्पूरक कोण = 180° - 117° = 63° होगा।

प्रश्न 4.
चित्र में XY सरल रेखा है। यदि ∠XOZ = 40° है, तो ∠YOZ का मान ज्ञात कीजिए।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 4
हल:
यहाँ ∠XOZ तथा ∠YOZ एक रैखिक युग्म है जिसका मान 180° है अतः ∠YOZ = ∠XOY - ∠XOZ
∠YOZ = 180° - 40° = 140°

प्रश्न 5.
दिए गये चित्र में ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों के नाम लिखो-
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 5
उत्तर:
∠BOY = ∠XOC, ∠BOX = ∠YOC

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दिये गये चित्र में यदि ZCOA = 40° हो तो शेष तीनों कोणों के माप बताओ।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 6
हल:
∠AOD = 1800 - 40° = 140° तथा
∠BOC = ∠AOD ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण = 140°
∠DOB = ∠AOC = 40° ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण।

प्रश्न 2.
दी गई आकृति में निम्नलिखित की पहचान कीजिए
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 5 रेखा एवं कोण 7
(i) आसन्न कोणों के पाँच युग्म
(ii) तीन रैखिक युग्म
(iii) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों के दो युग्म।
हल:
(i) आसन्न कोणों के पाँच युग्म हैं-
(∠AOE, ∠EOC), (∠EOC, ∠COB), (∠AOC, ∠COB), (∠COB, ∠BOD), (∠EOB, ∠BOD)
(ii) रैखिक युग्म हैं-
(∠AOE, ∠EOB), (∠AOC, ∠COB), (∠COB, ∠BOD)
(iii) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण हैं
(∠COB, ∠AOD), (∠AOC, ∠BOD)

Bhagya
Last Updated on June 17, 2022, 11:33 a.m.
Published June 17, 2022