RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 11 Important Questions परिमाप और क्षेत्रफल

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी वर्ग का परिमाप 48 सेमी. है। उस वर्ग का क्षेत्रफल होगा
(अ) 12 सेमी.2
(ब) 144 सेमी.2
(स) 60 सेमी.2
(द) 120 सेमी.2
उत्तर:
(ब) 144 सेमी.2

प्रश्न 2.
किसी आयत का क्षेत्रफल 12 वर्ग मीटर है। उसकी लम्बाई 4 मीटर है। उसकी चौडाई होगी
(अ) 3 मीटर
(ब) 8 मीटर
(स) 16 मीटर
(द) 12 मीटर
उत्तर:
(अ) 3 मीटर

प्रश्न 3.
यदि स. चतुर्भुज का आधार 4 सेमी. व ऊँचाई 2 सेमी. हो तो क्षेत्रफल होगा
(अ) 8 सेमी.2
(ब) 2 सेमी.2
(स) 16 सेमी.2
(द) 6 सेमी.2
उत्तर:
(अ) 8 सेमी.2

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 4.
यदि स. चतुर्भुज की ऊँचाई 10 मी. व क्षेत्रफल 120 मी.है तो स. चतुर्भुज का आधार होगा
(अ) 10 मी.
(ब) 12 मी.
(स) 1.2 मी.
(द) 20 मी.
उत्तर:
(ब) 12 मी.

प्रश्न 5.
त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र है
(अ) = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
(ब) = \(\frac{1}{2}\) × [आधार + ऊँचाई]
(स) [आधार + ऊँचाई]
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल 1
उत्तर:
(अ) = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई

प्रश्न 6.
यदि त्रिभुज का आधार 20 सेमी. व ऊँचाई 10 सेमी.
हो तो क्षेत्रफल होगा(अ) 200 सेमी.2
(ब) 30 सेमी.2
(स) 100 सेमी.2
(द) 50 सेमी.2
उत्तर:
(स) 100 सेमी.2

प्रश्न 7.
30 cm त्रिज्या वाले वृत्त का क्षेत्रफल होगा (π = 3.14 लीजिये)
(अ) 1884 cm2
(ब) 94.2 cm2
(स) 188.4 cm2
(द) 2826 cm2
उत्तर:
(द) 2826 cm2

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर की दूरी उसकी __________ कहलाती है।
उत्तर:
परिधि

प्रश्न 2.
1 cm2 = __________ mm2
उत्तर:
100

प्रश्न 3.
1 __________ = 10,000 m2
उत्तर:
हेक्टेयर।

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक समान्तर चतुर्भुज की एक भुजा और संगत ऊँचाई क्रमशः 4 cm तथा 3 cm है। क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये।
उत्तर:
आधार की लम्बाई (b) = 4 cm, ऊँचाई (h) = 3 cm
समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = b × h = 4 cm × 3 cm = 12 cm

प्रश्न 2.
10 cm व्यास वाले एक वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 लीजिये)
हल:
वृत्त का व्यास (d) = 10 cm वृत्त की परिधि = πd
= 3.14 × 10 cm
= 31.4 cm

प्रश्न 3.
एक वृत्ताकार बगीचे का व्यास 9.8 m है। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल:
व्यास (a) = 9.8 m
अतः त्रिज्या r = 9.8 ÷ 2 = 4.9 m
वृत्त का क्षेत्रफल (πr2)= \(\frac{22}{7}\) × (4.9) m2
= \(\frac{22}{7}\) × 4.9 × 4.9 m2
= 75.46 m2

लघूत्तरात्मक एवं निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न त्रिभुजों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए :
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल 2
हल:
त्रिभुज का क्षेत्रफल
= \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
\(\frac{1}{2}\) × QR × PS
= \(\frac{1}{2}\) × 4 cm × 2 cm
= 4 cm2

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल 3
हल:
त्रिभुज का क्षेत्रफल
= \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × MN × LO
= \(\frac{1}{2}\) × 3 cm × 2 cm
= 3 cm2

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 2.
संलग्न आकृति दो वृत्तों को दर्शाती है जिनका केन्द्र समान है। बड़े वृत्त की त्रिज्या 10 cm और छोटे वृत्त की त्रिज्या 4 cm है। ज्ञात कीजिए :
(a) बड़े वृत्त का क्षेत्रफल
(b) छोटे वृत्त का क्षेत्रफल
(c) दोनों वृत्तों के बीच छायांकित भाग का क्षेत्रफल (π = 3.14 लीजिए)
हल:
(a) बड़े वृत्त की त्रिज्या = 10 cm
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल 4
अतः बड़े वृत्त का क्षेत्रफल = πr2
= 3.14 × 10 × 10 = 314 cm2

(b) छोटे वृत्त की त्रिज्या = 4 cm
छोटे वृत्त का क्षेत्रफल = πr2
= 3.14 × 4 × 4 = 50.24 cm2

(c) छायांकित भाग का क्षेत्रफल
= (314 - 50.24) cm2
= 263.76 cm2

प्रश्न 3.
एक वृत्ताकार तश्तरी (disc) की परिधि ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 14 cm है। (π = \(\frac{22}{7}\) लीजिए)
हल:
वृत्ताकार तश्तरी (disc) की त्रिज्या (r) = 14 cm
तश्तरी की परिधि = 2πr
= 2 × \(\frac{22}{7}\) × 14 cm = 88 cm
अतः, वृत्ताकार तश्तरी की परिधि 88 cm है।

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 4.
100 m भुजा वाले एक वर्गाकार पार्क की परिसीमा के साथ लगा हुआ भीतर की ओर एक 5 m चौड़ा पथ बना हुआ है। इस पथ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 200 रु. प्रति 10 m- की दर से इसे सीमेन्ट कराने का भी व्यय ज्ञात कीजिए।
हल:
माना ABCD, 100 m भुजा वाला वर्गाकार पार्क है। छायांकित भाग 5 m चौड़े पथ को दर्शाता है।
PQ = 100 - (5 + 5) = 90 m वर्ग
ABCD का क्षेत्रफल = (भुजा)2
= (100)2 m2 = 10,000 m2
वर्ग PQRS का क्षेत्रफल = (भुजा)2
= (90)2 m2 = 8100 m2
अतः, पथ का क्षेत्रफल
= (10000 - 8100) m2
= 1900 m2
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल 5

10 m2 पर सीमेन्ट कराने का व्यय = 200 रु.
इसलिए, 1 m2 पर सीमेन्ट कराने का व्यय = \(\frac{200}{10}\)रु.
अतः, 1900 m- पर सीमेन्ट कराने का व्यय
= \(\frac{200}{10}\) × 1900 = 38,000 रु.

Prasanna
Last Updated on June 17, 2022, 2:52 p.m.
Published June 17, 2022