RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 10 Important Questions प्रायोगिक ज्यामिती

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
त्रिभुज की रचना नहीं की जा सकती
(अ) तीनों भुजाएँ दी होने पर
(ब) दो कोण और उनके बीच की युग्म दी होने पर
(स) एक कोण और एक भुजा दी होने पर
(द) दो भुजाएँ और उनके बीच का कोण दिया होने पर
उत्तर:
(स) एक कोण और एक भुजा दी होने पर

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज के दो कोण क्रमशः 65° तथा 15°  हैं तो तीसरा कोण होगा-
(अ) 90°
(ब) 25°
(स) 80°
(द) 100°  
उत्तर:
(द) 100°  

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज का बाह्य कोण उसके दोनों अभिमुख अन्त:कोणों के योगफल के ___________ होता है।
उत्तर:
बराबर

प्रश्न 2.
त्रिभुज की किन्हीं भी दो भुजाओं की लम्बाइयों का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से ___________ होता है।
उत्तर:
अधिक।

लघूत्तरात्मक एवं निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज ABC की रचना कीजिए, जबकि AB = 5 cm, BC = 6 cm और AC = 7 cm दिया है।
हल:
रचना के चरण
1. पहले हम दी हुई मापों की एक रफ आकृति खींचते हैं (इससे हमें आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी)।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 1
2. 6 cm लम्बाई का रेखाखण्ड BC खींचिए।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 2
3. B को केन्द्र मानकर और 5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप खींचिए।
4. अब C को केन्द्र मानकर और 7 cm त्रिज्या लेकर एक चाप खींचिए।
5. इन चापों के प्रतिच्छेद बिन्दु को A से अंकित कीजिए। AB और AC को जोड़िए। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती

प्रश्न 2.
ΔFGH की रचना कीजिए जब FG = 5 सेमी. तथा ∠FGH = 110° तथा GH = 4 सेमी. हो।
हल:
रचना के चरण
1. ΔFGH का कच्चा चित्र बनाकर उसकी नापें अंकित करें।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 3
2. आधार रेखा FG = 5 सेमी. की खींचो। बिन्दु G पर चाँदे की सहायता से 110° का कोण बनाओ।
3. कोण वाली रेखा पर 4 सेमी. का एक चाप काटो। यह बिन्दु H होगा। H को F से मिलाकर अभीष्ट ΔFGH प्राप्त करो।

प्रश्न 3. 
ΔABC की रचना कीजिए जब ∠B = 40°, ∠A = 50° तथा AB = 5 सेमी. हो।
हल:
रचना के चरण
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 4

  • ΔABC का कच्चा चित्र बनाकर दी गई नापों को अंकित कीजिए।
  • पटरी की सहायता से आधार AB = 5 cm सेमी. का खींचो।
  • बिन्दु A पर चाँदे की सहायता से 50° व बिन्दु B पर 40° का कोण बनाओ।
  • दोनों कोणों की भुजाएँ परस्पर जहाँ काटें वह बिन्दु C होगा। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज होगा।

प्रश्न 4.
ΔLMN की रचना कीजिए, जिसका ∠LMN समकोण है तथा दिया है कि LN = 5 cm और MN = 3 cm
हल:
रचना के चरण
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 5

  • एक रफ आकृति खींचिए और उस पर दिए हुए माप को अंकित कीजिए। समकोण भी अंकित करें।
  • 3 cm लम्बाई का M 3cm रेखाखण्ड MN खींचिए।
  • M पर MX ⊥ MN खींचिए।
  • N को केन्द्र मानकर, 5 cm त्रिज्या पर एक चाप खींचिए।
  • यह चाप MX को L बिन्दु पर काटता है। अतः, L इन दोनों का प्रतिच्छेद बिन्दु होगा। LN को जोड़िए।

इस प्रकार ΔLMN प्राप्त हो जाता है।
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती 6

Prasanna
Last Updated on June 17, 2022, 3:07 p.m.
Published June 17, 2022