RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 1 Important Questions पूर्णांक

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
(-18) - (-18) का हल होगा
(अ) -36
(ब) 36
(स) -18
(द) 0
उत्तरः
(द) 0

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

प्रश्न 2.
ऐसा पूर्णांक युग्म जिसका अन्तर 2 है, होगा
(अ) -5, -3
(ब) - 7, - 9
(स) 1, 1 .
(द) 12, -10
उत्तरः
(ब) -7, -9

प्रश्न 3.
(- 33) × 5 का मान होगा
(अ) 165
(ब) -165
(स) 0
(द) 33
उत्तरः
(ब) -165

प्रश्न 4.
किसी पूर्णांक a का योज्य प्रतिलोम प्राप्त होता है, उसे ________
(अ) 1 से गुणा करने पर
(ब) 0 से गुणा करने पर
(स) -1 से गुणा करने पर
(द) उसी संख्या से गुणा करने पर
उत्तरः
(स) -1 से गुणा करने पर

प्रश्न 5.
16 × (10 + 2) के लिए योग पर गुणन का वितरण नियम है-
(अ) (16 × 10) + (16 × 2)
(ब) 16 × 10 × 2
(स) 16 × 12
(द) (16 × 10) - (16 × 2)
उत्तरः
(अ) (16 × 10) + (16 × 2)

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

प्रश्न 6.
(-20) × (-2) × (- 5) × 7 का गुणनफल होगा.
(अ) 1400
(ब) 140
(स) -1400
(द) -14000
उत्तरः
(स) -1400

प्रश्न 7.
[(-16) ÷ 4] ÷ (- 2) का मान होगा
(अ) 2
(ब) - 2
(स) 8
(द) - 8
उत्तरः
(अ) 2

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
- 61 + .......... = - 61
उत्तरः
0

प्रश्न 2.
(-8) × .......... = 72
उत्तरः
- 9

प्रश्न 3.
(-37) ÷ .......... = 37
उत्तरः
- 1

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

प्रश्न 4.
.......... ÷ 1 = - 92
उत्तरः
- 92

प्रश्न 5.
दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणनफल एक ...................... पूर्णांक होता है।
उत्तरः
धनात्मक

प्रश्न 6.
पूर्णांकों के लिए गुणन ................ होता है।
उत्तरः
क्रमविनिमेय।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐसा पूर्णांक युग्म लिखिए जिनका योग -3 है।
उत्तर:
1 तथा - 2 = (- 1) + (- 2) = - 1 - 2 = - 3
या - 5 तथा 2 = (- 5) + 2 = - 5 + 2 = - 3

प्रश्न 2.
3 × (-5) को संख्या रेखा का उपयोग कर ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक 1
अतः 3 × (- 5) = - 15

प्रश्न 3.
(- 18) × (- 10) × 9 का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
(- 18) × (-10) - 9
= [(- 18) × (-10)] × 9
= 180 × 9 = 1620

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सत्यापित कीजिए:
(- 20) × [12 + (-2)] = [(- 20) × 12] + (- 20) × (-2)]
हल:
(- 20) × [12 + (-2)]
= (-20) × [12 - 2]
= - 20 × 10 = - 200
और [(-20) × 12] + [(- 20) × (-2)]
= - 240 + 40 = - 200
अतः (-20) × [12 + (- 2)] = [(- 20) × 12] + [(- 20) × (- 2)] सत्य है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
15 प्रश्नों वाले एक कक्षा टेस्ट में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए (-2) अंक दिए जाते हैं।
(i) सुमन सभी प्रश्नों को हल करती है, परन्तु उसके उत्तरों में से केवल 9 सही हैं। उसने कुल कितने अंक प्राप्त किए हैं?
(ii) उसके एक मित्र के केवल 5 उत्तर सही हैं। उस मित्र के द्वारा प्राप्त अंक कितने हैं?
हल:
(i) एक सही उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = 4
∴ 9 सही उत्तरों के लिए दिए गए अंक = 4 × 9 = 36
एक गलत उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = - 2
∴ 15 - 9 = 6 गलत उत्तरों के लिए दिए जाने वाले अंक
= (- 2) × 6 = - 12
इसलिए, सुमन द्वारा प्राप्त किए गए अंक
= 36 + (-12) = 24

(ii) एक सही उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = 4
अतः 5 सही उत्तरों के लिए दिए गए अंक = 4 × 5 = 20
एक गलत उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = (-2)
अतः 15 - 5 = 10 गलत उत्तरों के लिए दिए जाने वाले अंक = (-2) × 10 = - 20
इसलिए, सुमन के मित्र द्वारा प्राप्त किए गए अंक = 20 + (-20) = 0

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 1 पूर्णांक

प्रश्न 2.
राम स्टेशनर्स एक पेन बेचने पर 1 रुपये का लाभ अर्जित करता है और अपने पुराने स्टॉक की पेंसिलों को बेचते हुए 40 पैसे प्रति पेंसिल की हानि उठाता है।
(i) किसी विशिष्ट महीने में उसने 5 रुपये की हानि उठाई। इस अवधि में उसने 45 पेन बेचे। बताइए इस अवधि में उसने कितनी पेंसिलें बेचीं।
(ii) अगले महीने में उसे न तो लाभ हुआ और न ही हानि हुई। यदि इस महीने में उसने 60 पेन बेचे, तो उसने कितनी पेंसिलें बेचीं? .
हल:
(i) एक पेन को बेचने पर लाभ = 1 रु.
45 पेनों को बेचने पर लाभ = 45 रु.
दी हुई कुल हानि = - 5 रु.
अर्जित लाभ + उठाई गई हानि = कुल हानि
इसलिए उठाई गई हानि = कुल हानि - अर्जित लाभ = (-5 - 45) रु. = (-50) रु. या - 5000 पैसे एक पेंसिल को बेचने से उठाई गई हानि = - 40 पैसे इसलिए बेची गई पेंसिलों की संख्या
= (- 5000) ÷ (- 40) = 125 पेंसिल

(ii) अगले महीने में न तो लाभ हुआ और न ही हानि हुई
इसलिए अर्जित लाभ + उठाई गई हानि = 0
अर्थात् अर्जित लाभ = - उठाई गई हानि
अब, 60 पेनों को बेचने से लाभ = 60 रु.
इसलिए पेंसिलों को बेचने से उठाई गई हानि = -60 रु. अर्थात् - 6000 पैसे
अतः बेची गई पेंसिलों की कुल संख्या
= (- 6000) ÷ (- 40) = 150 पेंसिलें

Bhagya
Last Updated on June 17, 2022, 10:15 a.m.
Published June 16, 2022