RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran वचन Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

प्रश्न 1. 
वचन की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
शब्द के जिस रूप से एक अथवा अनेक का बोध होता है, वचन कहलाता है। 

प्रश्न 2. 
वचन के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए। 
उत्तर : 
वचन के दो भेद होते हैं-
(i) एकवचन 
(ii) बहुवचन। 

प्रश्न 3. 
एकवचन की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
शब्द में जिस रूप से एक व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ का बोध होता है, एकवचन कहलाता है। जैसे - केला, माला, हाथी, पुस्तक, लडका, गाय आदि। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

प्रश्न 4.
बहुवचन की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
शब्द के जिस रूप से अनेक व्यक्तियों, वस्तुओं या पदार्थों का बोध होता है, वे बहुवचन कहलाते हैं। जैसेकेले, मालाएँ, हाथियों, पुस्तकें, लड़के, गाएँ आदि।

प्रश्न 5. 
कौन से शब्द हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं? 
उत्तर : 
आँसू, दर्शन, प्राण, बाल, लोग, हस्ताक्षर, होश आदि शब्द हमेशा बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं। 

प्रश्न 6. 
कौन से शब्द सदैव एकवचन में रहते हैं? किन्हीं दो शब्दों को लिखिए। 
उत्तर : 
माता और दादा। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

प्रश्न 7. 
एकवचन के साथ 'गण' और 'जन' लगाकर बहुवचन के दो-दो शब्द बनाकर लिखिए। 
उत्तर : 
छात्रगण, अध्यापकगण, गुरुजन, प्रजाजन। 

प्रश्न 8.
'आ' के स्थान पर 'ए' लगाकर दो पुल्लिंग बहुवचन शब्द बनाइए। 
उत्तर : 
कपड़ा - कपड़े, घोड़ा-घोड़े। 

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन लिखिए। 
उत्तर : 

  • उंगली - उंगलियाँ 
  • तैयारी - तैयारियाँ 
  • देवी - देवियाँ 
  • ताली - तालियाँ 
  • पंखा - पंखे 
  • लता - लताएँ
  • कुर्सी - कुर्सियाँ 
  • रोटी - रोटियाँ 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

प्रश्न 10. 
बहुवचन का सही उदाहरण है - 
(क) सज्जन
(ख) गुरुजन
(ग) दुर्जन 
(घ) प्रजा।
उत्तर :
(ख) गुरुजन

प्रश्न 11. 
एकवचन का सही उदाहरण है - 
(क) युवाजन
(ख) लेखकवृन्द 
(ग) मन्त्रीगण 
(घ) सेना। 
उत्तर : 
(घ) सेना। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran वचन

प्रश्न 12. 
बहुवचन का सही उदाहरण है - 
(क) बाला
(ख) छात्रा 
(ग) आँसू
(घ) मकड़ी। 
उत्तर :
(ग) आँसू

प्रश्न 13.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 

  1. 'नदी' का बहुवचन ..............। (पानी/नदियाँ) 
  2. 'पुस्तक' का बहुवचन ..............। (पस्तकें किताब) 
  3. लड़का' का बहुवचन ..............। (लड़कियाँ/लड़के)

उत्तर : 

  1. नदियाँ 
  2. पुस्तकें 
  3. लड़के
Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 11:37 a.m.
Published June 22, 2022