RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 1. 
सन्धि किसे कहते हैं? सन्धि के प्रकार लिखिए। 
उत्तर : 
दो वर्णों के परस्पर मिलने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे सन्धि कहते हैं। सन्धि तीन प्रकार की होती है - (1) स्वर सन्धि (2) व्यंजन सन्धि (3) विसर्ग सन्धि।

प्रश्न 2. 
स्वर सन्धि की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
दो स्वरों के मेल से जो विकार पैदा होता है, उसे स्वर सन्धि कहते हैं। जैसे - विद्या + अर्थी। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 3. 
स्वर सन्धि के कितने भेद होते हैं? 
उत्तर : 
स्वर सन्धि के पाँच भेद होते हैं - 

  • दीर्घ सन्धि 
  • गुण सन्धि 
  • वृद्धि सन्धि 
  • यण् सन्धि
  • अयादि सन्धि। 

प्रश्न 4. 
दीर्घ स्वर-सन्धि की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जब दो सवर्ण अ, आ, इ, ई, उ, ऊ स्वर पास आकर एक दीर्घ स्वर में बदल जाते हैं, तब दीर्घ सन्धि होती है। जैसे - विद्या + अर्थी (आ + अ - आ) विद्यार्थी, रवि + इन्द्र (इ+इ-ई) रवीन्द्र। 

प्रश्न 5. 
गुण सन्धि की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
अ या आ के बाद इ या ई आवे तो दोनों के मेल से 'ए' हो जाता है। इसी प्रकार अ या आ के बाद उ या ऊ आवे तो दोनों के मेल से 'ओ' हो जाता है। ऐसे मेल को गुण सन्धि कहते हैं। जैसे-देव + इन्द्र (अ + इ) = देवेन्द्र। 

प्रश्न 6. 
व्यंजन सन्धि की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
व्यंजन का व्यंजन अथवा स्वर के मेल होने पर जो विकार (परिवर्तन) होता है, वह व्यंजन सन्धि कहलाती है। जैसे - जगत् + ईश = जगदीश। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 7.
विसर्ग सन्धि की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
विसर्ग (:) के साथ स्वर अथवा व्यंजन के संयोग से जो विकार पैदा होता है, उसे विसर्ग सन्धि कहते हैं। जैसे - निः + चल = निश्चल।

प्रश्न 8. 
'महेन्द्र' शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा - 
(क) मह + इन्द्र 
(ख) मह + एन्द्र
(ग) महा + इन्द्र 
(घ) महे + इन्द्र। 
उत्तर :
(ग) महा + इन्द्र 

प्रश्न 9. 
'सज्जन' शब्द में कौन-सी सन्धि है - 
(क) स्वर सन्धि 
(ख) व्यंजन सन्धि
(ग) विसर्ग सन्धि 
(घ) दीर्घ सन्धि। 
उत्तर :
(ख) व्यंजन सन्धि

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 10. 
'समाचार' का सन्धि विच्छेद है - 
(क) सम् + आचार 
(ख) स + आचार 
(ग) समा + आचार 
(घ) समो + आचार 
उत्तर :
(क) सम् + आचार 

प्रश्न 11. 
उत् + ज्वल की सही सन्धि है - 
(क) उजवल
(ख) उज्जवल 
(ग) उज्ज्व ल
(घ) उज्जावल 
उत्तर :
(ग) उज्ज्व ल

निम्नलिखित शब्दों का सन्धि-विच्छेद कीजिए - 

  • कवीन्द्र = कवि + इन्द्र 
  • नदीश = नदी + ईश 
  • नरेन्द्र = नर + इन्द्र 
  • गायक = गैं + अक 
  • रामायन = राम + अयन 
  • सुरेन्द्र = सुर + इन्द्र 
  • महौषधि = महा + ओषधि 
  • अत्याचार = अति + आचार 
  • प्रत्येक = प्रति + एक 
  • जगन्नाथ = जगत् + नाथ 
  • पवित्र = पो + इत्र 
  • लोकोक्ति = लोक + उक्ति 
  • दिग्गज = दिक् + गज 
  • तथैव = तथा + एव 
  • स्वागत = सु + आगत 
  • निश्चय = निः + चय 
  • निर्मल = निः + मल
  • परोपकार = पर + उपकार 
  • महोत्सव = महा + उत्सव 
  • सदैव = सदा + एव 
  • दिगम्बर = दिक् + अम्बर 
  • जगदगुरु = जगत् + गुरु 
  • उन्नयन = उत् + नयन 
  • पवन = पो + अन 
  • महर्षि = महा + ऋषि 
  • अन्वेषण = अनु + एषण 
  • निर्गुण = निः + गुण 
  • उन्नति = उत् + नति 
  • सदानन्द = सत् + आनन्द 
  • उच्चारण = उत् + चारण 
  • प्रत्येक = प्रति + एक 
  • संकल्प = सम् + कल्प 
  • निष्कपट = निः + कपट 
  • स्वर्ग = स्वः + ग

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सन्धि

निम्नलिखित शब्दों की सन्धि कीजिए -

  • भानु + उदय = भानूदय 
  • गिरि + ईश = गिरीश 
  • चन्द्र + उदय = चन्द्रोदय 
  • राजा + ऋषि = राजर्षि 
  • महा + औषध = महौषध 
  • नै + इक = नायिका 
  • उत् + लेख = उल्लेख 
  • निः + आशा = निराशा 
  • निः + रस = नीरस 
  • मनः + योग = मनोयोग 
  • दिक् + गज = दिग्गज 
  • सु + आगत = स्वागत 
  • राजा + ईश = राजेश 
  • सम् + कल्प = संकल्प 
  • अनु + अय = अन्वय 
  • वि + अर्थ = व्यर्थ 
  • देव + ईश = देवेश 
  • वि + आकुल = व्याकुल 
  • प्रति + अय = प्रत्यय 
  • उत् + चारण = उच्चारण 
  • सम् + देह = सन्देह 
  • दु: + गम = दुर्गम 
  • तपः + वन = तपोवन 
  • निः + आदर = निरादर 
  • निः + कपट = निष्कपट 
  • महा + ईश = महेश 
  • लोक + उक्ति = लोकोक्ति 
  • उत् + नति = उन्नति
Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 12:19 p.m.
Published June 22, 2022