RBSE Class 7 Hindi Vyakaran लिंग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran लिंग Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran लिंग

प्रश्न 1. 
लिंग किसे कहते हैं? हिन्दी में लिंग कितने प्रकार। के होते हैं? 
उत्तर : 
शब्द का वह रूप जिसके द्वारा उसके पुरुष या स्त्री जाति के होने का पता चले उसे लिंग कहते हैं। हिन्दी में लिंग दो प्रकार के होते हैं-
1. पुल्लिंग और 
2. स्त्रीलिंग। 

प्रश्न 2. 
पुल्लिंग की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
पुरुष जाति का बोध कराने वाले शब्दों को पुल्लिंग कहते हैं। जैसे - शेर, मोर, बैल, पिता आदि। 

प्रश्न 3.
स्त्रीलिंग की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्दों को स्वीलिंग कहते हैं। जैसे-शेरनी, मोरनी, गाय, माता आदि। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran लिंग

प्रश्न 4. 
'राजा' शब्द का लिंग परिवर्तित कीजिए -
(क) प्रजा
(ख) जल 
(ग) रानी
(घ) मानव। 
उत्तर :
(ग) रानी

प्रश्न 5. 
'वर्षगाँठ' शब्द है - 
(क) पुल्लिंग
(ख) स्त्रीलिंग 
(ग) नित्य पुल्लिंग 
(घ) नित्य स्त्रीलिंग। 
उत्तर : 
(ख) स्त्रीलिंग 

प्रश्न 6.
'कवि' शब्द का लिंग परिवर्तित कीजिये - 
(क) कविता
(ख) गीतिका 
(ग) की
(घ) कवयित्री। 
उत्तर : 
(घ) कवयित्री। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran लिंग

प्रश्न 7. 
'पुरुष' शब्द का लिंग परिवर्तित कीजिए - 
(क) नारी
(ख) स्त्री 
(ग) महिला
(घ) पत्नी। 
उत्तर : 
(ख) स्त्री 

प्रश्न 8.
'पाठक' शब्द का लिंग परिवर्तित कीजिए - 
(क) पाठिका
(ख) छात्रा
(ग) लेखिका 
(घ) पत्रिका। 
उत्तर : 
(क) पाठिका

प्रश्न 9. 
'सम्राट्' शब्द का सही स्त्रीलिंग है - 
(क) सम्राटी
(ख) सम्राटिन 
(ग) सम्राज्ञी 
(घ) सम्राटनी।
उत्तर : 
(ग) सम्राज्ञी 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran लिंग

प्रश्न 10. 
'नर' शब्द का स्त्रीलिंग है - 
(क) औरत
(ख) महिला 
(ग) नारी
(घ) पत्नी।
उत्तर :  
(ग) नारी

प्रश्न 11. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 

  1. पुत्र का लिंग परिवर्तन ................. (पुत्री/लड़की)
  2. 'मंत्री' का लिंग परिवर्तन .................. (मंत्राणी/यंत्राणी) 
  3. 'बेटा' का लिंग परिवर्तन .................. (लड़की/बेटी) 
  4. 'आदमी' का लिंग परिवर्तन .............. (औरत/पुरुष)
  5. 'विधवा' का लिंग परिवर्तन ................. (सधवा/विधुर) 

उत्तर : 

  1. पुत्री 
  2. मंत्राणी 
  3. बेटी 
  4. औरत 
  5. विधुर।
Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 12:02 p.m.
Published June 22, 2022