RBSE Solutions for Class 7 Hindi
Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण विशेषण
प्रश्न 1.
विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं। जैसे- अच्छा, मीठा, खट्टा, गरीब, चमकीला आदि।
प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं-
- गुणवाचक
- परिमाणवाचक
- संख्यावाचक
- संकेतवाचक। इनके अतिरिक्त दो भेद और माने जाते हैं-
- व्यक्तिवाचक और
- भिन्नता-वाचक।
प्रश्न 3.
गुणवाचक विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जिन विशेषणों से संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष का पता चलता है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे डरपोक, दोपहर, ईमानदार, भारतीय आदि।
प्रश्न 4.
परिमाणवाचक विशेषण की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की नाप-तोल, मात्रा सम्बन्धी विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-दो किलो, एक ग्राम, कम से कम आदि।
प्रश्न 5.
संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे- चार, छः, तिगुना, कुछ आदि।
प्रश्न 6.
संकेतवाचक विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण शब्द किसी संज्ञा की ओर संकेत करते हैं, वे संकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे- वे, ये, इस, उस, यह आदि।
प्रश्न 7.
व्यक्तिवाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञाओं से बनते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- जयपुरी, जापानी, बीकानेरी, राजस्थानी आदि।
प्रश्न 8.
विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं-
- मूलावस्था-श्रेष्ठ, चतुर, लघु आदि।
- उत्तरावस्था-श्रेष्ठतर, चतुरतर, लघुतर आदि।
- उत्तमावस्था-श्रेष्ठतम, चतुरतम, लघुतम आदि।
प्रश्न 9.
विशेषण और विशेष्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
विशेषण-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं। जैसे-काला, लम्बा आदि।
विशेष्य-जिन शब्दों की विशेषता बतायी जाती है, उन्हें विशेष्य कहते हैं। जैसे- काला घोड़ा, लम्बा आदमी। यहाँ काला और लम्बा विशेषण हैं तथा घोड़ा और आदमी विशेष्य
प्रश्न 10.
गुणवाचक विशेषण है
(क) चौगुना
(ख) इस
(ग) उदार
(घ) जयपुरी।
उत्तर:
(ग) उदार
प्रश्न 11.
‘दस किलो’ आटा लाओ। इसमें ‘दस किलो’ कौनसा विशेषण है?
(क) परिमाणवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) गुणवाचक
(घ) संकेतवाचक।
उत्तर:
(क) परिमाणवाचक
प्रश्न 12.
‘चलना’ शब्द का विशेषण रूप है
(क) चालू
(ख) चालूपन
(ग) चलन
(घ) चल।
उत्तर:
(क) चालू
प्रश्न 13.
‘बहादुर’ शब्द किस प्रकार का विशेषण है?
(क) संख्यावाचक
(ख) गुणवाचक
(ग) परिमाणवाचक
(घ) संकेतवाचक।
उत्तर:
(ख) गुणवाचक
प्रश्न 14.
‘यह सफेद गाय है।’ इसमें विशेषण शब्द है
(क) यह
(ख) सफेद
(ग) गाय
(घ) है।
उत्तर:
(ख) सफेद
प्रश्न 15.
निम्नलिखित शब्दों में विशेषण छाँट कर लिखिए।
(i) मेरे पास पीली कमीज है।
उत्तर:
विशेषण = पीली
(ii) आज तीन कुत्ते पकड़े।
उत्तर:
विशेषण = तीन
(iii) तुम बहुत घी खाते हो।
उत्तर:
विशेषण = बहुत
(iv) वे हिरण दौड़ रहे हैं।
उत्तर:
विशेषण = वे
(v) वह कायर है।
उत्तर:
विशेषण = कायर
(vi) ईमानदार व्यक्ति का सब सम्मान करते हैं।
उत्तर:
विशेषण = ईमानदार
(vii) चौपाये पशु घास चरते हैं।
उत्तर:
विशेषण = चौपाये।