RBSE Solutions for Class 7 Hindi
Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा
प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिन शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, धर्म और भाव आदि का बोध होता है, वे संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- राम, पुस्तक, जयपुर, जवानी आदि।
प्रश्न 2.
संज्ञा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर:
संज्ञा तीन प्रकार की होती है-
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा। संज्ञा के अन्य भेदों में
- द्रव्यवाचक और
- समूहवाचक या समुदायवाचक भेद भी माने जाते हैं। परन्तु ये दोनों भेद जातिवाचक संज्ञा के अन्तर्गत ही आते हैं।
प्रश्न 3.
व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा सोदाहरण लिखिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान द का बोध होता है, वे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं। से-राम, गंगा, अरावली, भारत, गुजरात, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, संगमरमर, रणथम्भौर आदि।
प्रश्न 4.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से एक जाति या वर्ग की सभी . वस्तुओं का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बालक, पुस्तक, नगर, पहाड़, गाय, नदी आदि।
प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा व उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से पदार्थों के गुण, दोय, अवस्था और व्यापार आदि का बोध होता है वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे बचपन, मोटापा. मानवता, एकता, बुढ़ाप्पा आदि।
प्रश्न 6.
भाववाचक संज्ञाएँ किन शब्दों से बनती हैं?
उत्तर:
भाववाचक संज्ञाएँ-
- जातिवाचक संज्ञा शब्द से
- सर्वनाम शब्द से
- विशेषण शब्द से और
- क्रिया से बनती हैं। जैसे
जातिवाचक संज्ञा से मनुष्य-मनुष्यता, राष्ट्र-राष्ट्रीयता, बच्चाबचपन।
सर्वनाम से – अपना-अपनापन, निज-निजत्व, अहं-अहंकार।
विशेषण से – सुन्दर-सुन्दरता, मोटा-मोटापा, मूर्ख-मूर्खता।
क्रिया से – लिखना-लेख, हँसना-हँसी, खेलना-खेल।।
प्रश्न 7.
द्रव्यवाचक संज्ञा की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य, पदार्थ या धातु का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- सोना, चाँदी, लोहा, दूध, पानी, घी, तेल आदि।
प्रश्न 8.
समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा किसे कहते
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी समूह या समुदाय का बोध होता है उसे समूह या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसेसभा, कक्षा, सेना, दल, भीड़, टोली आदि।
प्रश्न 9.
निम्न में से कौन सा शब्द संज्ञा नहीं है
(क) आतुरता
(ख) सुन्दरता
(ग) मुटापा
(घ) झपकता।
उत्तर:
(घ) झपकता।
प्रश्न 10.
‘चाँदी’ शब्द है-
(क) द्रव्यवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक।
उत्तर:
(क) द्रव्यवाचक
प्रश्न 11.
“उसकी सजनता पर सब हँस पड़े।” इसमें भाववाचक संज्ञा है
(क) उसकी
(ख) सज्जनता
(ग) सब
(घ) हँस।
उत्तर:
(ख) सज्जनता
प्रश्न 12.
भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है
(क) शेर
(ख) मूर्ख
(ग) बनावट
(घ) सितार
उत्तर:
(ग) बनावट
प्रश्न 13.
जातिवाचक संज्ञा से बना भाववाचक संज्ञा शब्द
(क) सुन्दरता
(ख) धैर्यता
(ग) समाचार
(घ) मनुष्यता।
उत्तर:
(घ) मनुष्यता।
प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बताइये।
उत्तर: