RBSE Solutions for Class 7 Hindi
Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण निपात
प्रश्न 1.
निपात की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो अव्यय शब्द किसी शब्द के बाद में लगकर उसके अर्थ या भाव को विशेष बल देते हैं, उन्हें निपात कहते हैं। शब्दों के बाद में पड़ने से ही इन्हें निपात कहा गया है। इसे अव्यय का ही एक भेद माना जाता है।
प्रश्न 2.
हिन्दी में प्रमुख निपात कौनसे होते हैं? सोदाहरण बताइये।
उत्तर:
हिन्दी में प्रमुख निपात छह प्रयुक्त होते हैं, वे हैं ही, भी, एव, भर, मात्र, तक। जैसे
- वह कल ही जायेगा।
- वह कल भी नहीं जायेगा।
- अत एव तुम पढ़ते रहो।
- चाय के लिए पाव भर दूध लाओ।
- मात्र पढ़ने की नहीं, समझने की भी जरूरत है।
- नदी में घुटनों तक ही पानी है।
प्रश्न 3.
ही एवं भी निपात के प्रयोग से वाक्य बनाइये।
उत्तर:
- राम ही नहीं, मैं भी व्यायाम करूँगा।
- रमा भी गायेगी और लता भी।
- परिश्रम करने वाला ही उत्तीर्ण होगा।
प्रश्न 4.
किस वाक्य में निपात का प्रयोग हुआ है?
(क) तुम कभी मत जाना।
(ख) तुम्हीं तो खाना पकाओगी।
(ग) तुम काम भी करो, आराम नहीं।
(घ) तुम्हारा कहीं पता नहीं मिला।
उत्तर:
(ग) तुम काम भी करो, आराम नहीं।