RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

These comprehensive RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

→ वर्तमान में शासकों का चुनाव मतदान के जरिये किया जाता है लेकिन पहले यह प्रक्रिया अलग थी। 

→ वैदिक काल में कुछ राजा संभवतः लोगों द्वारा चुने जाते थे। परन्तु लगभग 3000 वर्ष पहले राजा बनने की इस प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन आये।

→ कुछ लोग बड़े-बड़े यज्ञ आयोजित कर राजा के रूप में प्रतिष्ठित हो गये। अश्वमेध यज्ञ एक ऐसा ही आयोजन था।

→ पुरोहितों ने लोगों को चार वर्गों में विभाजित किया, जिन्हें वर्ण कहते हैं । ये चार वर्ण थे

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य
  • शूद्र। 

→ जनपद का शाब्दिक अर्थ जन के बसने की जगह होता है।

→ लगभग 2500 वर्ष पहले कुछ जनपद अधिक महत्त्वपूर्ण हो गये, जिन्हें महाजनपद कहा जाने लगा।

RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

→ महाजनपदों के राजा विशाल किले बनवाते थे और बड़ी सेना रखते थे इसलिए उन्हें प्रचुर संसाधनों की आवश्यकता होती थी। ये अनेक प्रकार के कर वसूलते थे।

→ इस युग में हल के फाल लोहे के बनने लगे तथा धान के पौधों का रोपण शुरू किया गया।

→ मगध इस समय का सबसे महत्त्वपूर्ण तथा शक्तिशाली जनपद था।

→ मगध में बिम्बिसार तथा अजातसत्तु (अजातशत्रु) नामक दो बहुत ही शक्तिशाली शासक हुए।

→ मगध के नजदीक ही वज्जि राज्य था जिसमें अलग किस्म की 'गण या संघ' शासन व्यवस्था थी।

→ बुद्ध तथा महावीर दोनों ही गण या संघ से सम्बन्धित थे।

Prasanna
Last Updated on June 3, 2022, 12:28 p.m.
Published June 3, 2022