RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
(अ) अशोक 
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य
(स) बिम्बिसार 
(द) समुद्रगुप्त 
उत्तर:
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

प्रश्न 2. 
'अर्थशास्त्र' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?
(अ) चाणक्य 
(ब) पाणिनी
(स) बिन्दुसार 
(द) अशोक 
उत्तर:
(अ) चाणक्य 

प्रश्न 3. 
उत्तर - पश्चिम और मध्य एशिया के लिए आने - जाने का मार्ग था:
(अ) उच्चीन 
(ब) पाटलिपुत्र
(स) सांची 
(द) तक्षशिला 
उत्तर:
(द) तक्षशिला

प्रश्न 4. 
किस युद्ध के बाद अशोक ने युद्ध का परित्याग कर दिया? 
(अ) कलिंग युद्ध 
(ब) तक्षशिला बुद्ध
(स) यूनानी राजा से युद्ध
(द) गिरनार युद्ध 
उत्तर:
(अ) कलिंग युद्ध 

प्रश्न 5. 
मौर्य साम्राज्य का पतन कब हुआ? 
(अ) लगभग 3000 वर्ष पहले
(ब) लगभग 2300 वर्ष पहले 
(स) लगभग 1700 वर्ष पहले 
(द) लगभग 2200 वर्ष पहले 
उत्तर:
(द) लगभग 2200 वर्ष पहले

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. मौर्य साम्राज्य की राजधानी ................ थी। 
उत्तर:
पाटलिपुत्र

2. मौर्य साम्राज्य में ................. एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते थे। 
उत्तर:
संदेशवाहक

3. ................. मौर्य वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था।
उत्तर:
अशोक

4. ............... संस्कृत शब्द 'धर्म' का प्राकृत रूप है। 
उत्तर:
धम्म

5. धम्म की शिक्षा देने हेतु अशोक ने ................ नामक अधिकारियों की नियुक्ति की। 
उत्तर:
धम्म महामात्त। 

सत्य/असत्य कथन बताइये:

1. मौर्य साम्राज्य की स्थापना सम्राट अशोक ने की थी। 
उत्तर:
असत्य

2. दक्षिण भारत जैसे इलाकों में ज्यादातर हिस्सा जंगलों से भरा हुआ था। 
उत्तर:
असत्य

3. पाटलिपुत्र और उसके आस - पास के इलाकों पर सम्राट का सीधा नियंत्रण था। 
उत्तर:
सत्य

4. अशोक के धाम में कर्मकांड की आवश्यकता थी।
उत्तर:
असत्य

5. चीन की दीवार लगभग 8400 किलोमीटर लम्बी है। 
उत्तर:
सत्य
 
सही मिलान कीजिये

I

II

1. शेरों के चित्र

(अ) उत्तर पश्चिम भारत

2. कम्बल के लिए प्रसिद्ध

(ब) दक्षिण भारत

3. सोना और कीमती पत्थर

(स) चाणक्य

4. अर्थशास्त्र

(द) बिन्दुसार

5. अशोक के पिता

(य) सारनाथ


उत्तर:

I

II

1. शेरों के चित्र

(य) सारनाथ

2. कम्बल के लिए प्रसिद्ध

(अ) उत्तर पश्चिम भारत

3. सोना और कीमती पत्थर

(ब) दक्षिण भारत

4. अर्थशास्त्र

(स) चाणक्य

5. अशोक के पिता

(द) बिन्दुसार


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
सारनाथ स्थित विशाल स्तंभ की प्रमुख विशेषता बताइये। 
उत्तर:
सारनाथ स्थित विशाल स्तंभ पर शेरों वाला स्तंभशीर्ष स्थापित है, जिसका चित्र भारतीय रुपयों - पैसों पर भी अंकित किया गया है। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

प्रश्न 2. 
मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था। 

प्रश्न 3. 
मौर्य साम्राज्य कय अस्तित्व में आया? 
उत्तर:
लगभग 2300 साल पहले मौर्य साम्राज्य अस्तित्व में आया। 

प्रश्न 4. 
मौर्य साम्राज्य की स्थापना में चन्द्रगुप्त मौर्य की सहायता किसने की? 
उत्तर:
चाणक्य अथवा कौटिल्य नाम के एक बुद्धिमान व्यक्ति ने। 

प्रश्न 5. 
मौर्य वंश में कितने महत्त्वपूर्ण राजा हुए? 
उत्तर:
मौर्य वंश में तीन महत्वपूर्ण राजा हुए:

  • चन्द्रगुण 
  • बिन्दुसार 
  • अशोक। 

प्रश्न 6. 
मौर्य राजाओं के जासूसों का क्या कार्य था? 
उत्तर:
राणा के जासूस अधिकारियों के कार्यकलाप पर नजर रखते थे। 

प्रश्न 7. 
छोटे क्षेत्र या प्रान्तों में प्रायः कौनसे नियम लागू होते थे? 
उत्तर:
छोटे क्षेत्र या प्रान्तों में प्राय: स्थानीय परम्पराओं और नियमों को ही माना जाता था। 

प्रश्न 8. 
प्रादेशिक केन्द्रों के बीच फैले क्षेत्रों में मौर्य शासक क्या कोशिश करते थे? 
उत्तर:
इन क्षेत्रों में मौर्य शासक केवल मार्गों तथा नदियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करते थे जिससे आवागमन बाधित न हो। 

प्रश्न 9. 
एक ऐसे अनोखे सम्राट का नाम बताइये जिसने युद्ध का परित्याग किया था? 
उत्तर:
अशोक। 

प्रश्न 10. 
मेगस्थनीज कौन था? 
उत्तर:
मेगस्थनीज, चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में पश्चिमएशिया के यूनानी राजा सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था। 

प्रश्न 11. 
अशोक के अधिकतर अभिलेख किस भाषा तथा लिपि में हैं? 
उत्तर:
अशोक के अधिकतर अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में हैं। 

प्रश्न 12. 
लोगों का दिल जीतने के बारे में अशोक का क्या मानना था? 
उत्तर:
अशोक का मानना था कि धम्म के माध्यम से लोगों का दिल जीतना बलपूर्वक विजय पाने से ज्यादा अच्छा है। 

प्रश्न 13. 
आधुनिक भारत की ज्यादातर लिपियाँ कौनसी लिपि से उत्पन्न हुई है? 
उत्तर:
आधुनिक भारत की ज्यादातर लिपियाँ ब्राह्मी लिपि से उत्पन्न हुई हैं। 

प्रश्न 14. 
चीन की दीवार का निर्माण कब शुरू हुआ? 
उत्तर:
चीन की दीवार का निर्माण लगभग 2400 वर्ष पहले शुरू हुआ।

प्रश्न 15. 
चीन की विशाल दीवार बनाने का क्या उद्देश्य था?
उत्तर:
चीन की विशाल दीवार बनाने का उद्देश्य उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था। 

प्रश्न 16. 
दक्षिण भारत के पत्तन किस दृष्टि से महत्वपूर्ण थे?
उत्तर:
दक्षिण भारत के पत्तन कालीमिर्च तथा अन्य मसालों के निर्यात की दृष्टि से महत्वपूर्ण थे। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मौर्य साम्राज्य के प्रमुख नगर तथा अभिलेखों के कोई आठ प्राप्ति स्थल बताइये। 
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य के प्रमुख नगर:

  • पाटलिपुत्र 
  • उज्जैन 
  • तक्षशिला। 

अभिलेखों के कोई आठ प्राप्ति स्थल:

  1. कंधार 
  2. शाहबाजगढ़ी 
  3. मेरठ 
  4. सारनाथ 
  5. कौशाम्बी 
  6. साँची 
  7. गिरनार 
  8. ब्रह्मगिरि। 

प्रश्न 2. 
सम्राटों को राजाओं की तुलना में ज्यादा संसाधनों तथा अधिकारियों की जरूरत क्यों होती थी? 
उत्तर:

  • साम्राज्य राज्यों से बड़े होते हैं और उनकी रक्षा के लिए बड़ी सेनाओं की जरूरत होती है, इसीलिए सम्राटों को राजाओं की तुलना में ज्यादा संसाधनों की जरूरत होती थी।
  • इसी कारण उन्हें बड़ी संख्या में कर इकट्ठा करने वाले तथा अन्य अधिकारियों की जरूरत होती थी। 

प्रश्न 3. 
कर तथा नजराना में अन्तर बताइये। 
उत्तर:
कर तथा नजराना में अन्तर:

  • "कर' नियमित ढंग से इकट्ठे किए जाते थे जबकि 'नजराना' अनियमित रूप से जब भी संभव हो, इकट्ठा किया जाता था। 
  • कर देना बाध्यता थी तथा प्राय: मुद्रा में वसूल किये जाते थे जबकि नजराने विविध पदार्थों के रूप में प्राय: ऐसे लोगों से लिए जाते थे जो स्वेच्छा से इसे देते थे। 

प्रश्न 4. 
जंगल वाले इलाकों का प्रशासन संक्षिप्त में बताइये। 
उत्तर:
जंगल वाले इलाकों में लोग काफी हद तक स्वतंत्र थे। उन पर नियम - कायदे नहीं थोपे जाते थे। उनसे यह उम्मीद की जाती थी कि वे मौर्य पदाधिकारियों को हाथी, लकड़ी, मधु और मोम जैसी चीजें लाकर देखें। 

प्रश्न 5. 
अशोक द्वारा किये गये कल्याणकारी कार्यों को बतलाइये। 
उत्तर:
अशोक ने जनकल्याण के अनेक कार्य किये, जैसे:

  • सड़कें बनवाई। 
  • कुएँ खुदवाए।
  • विश्राम - गृह बनवाये। 
  • मनुष्यों तथा जानवरों की चिकित्सा की व्यवस्था की। 

प्रश्न 6. 
अशोक ने किन कर्मकाण्डों को व्यर्थ ठहराया? 
उत्तर:
अशोक के अनुसार लोग विभिन्न अवसरों पर अनुष्ठान करते थे। उदाहरण के लिए जब वे बीमार थे, जब उनके बों का विवाह होता था, बच्चों के जन्म पर और जब यात्रा शुरू करते थे तब वे तरह - तरह के अनुष्ठान करते थे। अशोक के अनुसार ये कर्मकांड किसी काम के नहीं थे। 

प्रश्न 7. 
चीन की दीवार की विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:
चीन की दीवार की विशेषताएँ:

  • यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लंबी है। 
  • यह दीवार पत्थर और ईट से बनी है। 
  • इसकी ऊपरी सतह सड़क जैसी चौड़ी है। 
  • इस दीवार को बनाने के लिए हजारों लोगों को काम करना पड़ा। 
  • हर 100 - 200 मीटर की दूरी पर निगरानी के लिए बुर्ज बने हुए हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
सम्राट अशोक के राज्य को साम्राज्य क्यों कहा जाता है? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
सम्राट अशोक के राज्य को साम्राज्य कहने के कारण:

  1. सम्राट अशोक का राज्य बहुत विशाल था। यह भारत के अधिकांश भाग तथा वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान तक विस्तृत था। 
  2. अशोक के साम्राज्य में बहुत - से नगर थे। इनमें साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र, उज्जैन और तक्षशिला जैसे नगर प्रमुख थे। तक्षशिला उत्तर - पश्चिम और मध्य एशिया के लिए आने - जाने का मार्ग था। दूसरी तरफ उज्जैन उत्तरी भारत से दक्षिणी भारत जाने वाले रास्ते में पड़ता था। नगरों में व्यापारी, सरकारी अधिकारी और शिल्पकार रहा करते थे। 
  3. साम्राज्य का बहुत बड़ा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र था। इसमें किसानों और पशुपालकों के गाँव बसे हुए थे। 
  4. मध्य भारत जैसे इलाकों में ज्यादातर हिस्सा जंगलों से भरा हुआ था। वहाँ पर लोग फल - फूल का संग्रहण और जानवरों का शिकार करके जीविका चलाते थे। 
  5. अशोक का राज्य इतना विशाल था कि अलग - अलग इलाकों में लोग भिन्न - भिन्न भाषाएँ बोलते थे। लोग शायद अलग - अलग प्रकार का भोजन करते थे और यहां तक कि अलग - अलग किस्म की पोशाक भी पहनते थे। 
  6. अत्यन्त विशाल राज्य होने के कारण इसके अलगअलग हिस्सों पर अलग - अलग ढंग से शासन किया जाता था। अतः इतना विशाल राज्य होने के कारण उसे साम्राज्य कहा जाता था।

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

प्रश्न 2. 
मौर्य साम्राज्य के प्रशासन का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य का प्रशासन:
मौर्य साम्राज्य बहुत बड़ा था। इतना बड़ा कि उसमें अलग - अलग इलाकों में भाषा, भोजन, वेशभूषा, परम्पराएँ, नियम आदि भी अलग - अलग होते थे। इसलिए इसके अलग - अलग हिस्सों पर अलगअलग ढंग से शासन किया जाता था। इसका वर्णन निम्न प्रकार है:
1. पाटलिपुत्र और उसके आस - पास के इलाकों पर सम्राट का सीधा नियंत्रण था। इस इलाके के गांवों और शहरों के किसानों, पशुपालकों, शिल्पकारों और व्यापारियों से कर इकट्ठा करने के लिए राजा अधिकारियों की नियुक्ति करता था। इन क्षेत्रों में संदेशवाहक एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते थे और राजा के जासूस अधिकारियों के कार्यकलाप पर नज़र रखते थे। सबसे ऊपर सम्राट होता था जो राज - परिवार एवं वरिष्ठ मंत्रियों की सहायता से शासन चलाता था। 

2. राज्य के भीतर कई छोटे क्षेत्र या प्रांत थे। इन पर तथाशिला या उजैन जैसी प्रांतीय राजधानियों से शासन किया जाता था। पाटलिपुत्र से भी इन क्षेत्रों पर नियंत्रण रखा जाता था और प्राय: राजकुमारों को वहां का राज्यपाल (गवर्नर) बना कर भेजा जाता था। इन जगहों पर स्थानीय परंपराओं और नियमों को ही माना जाता था। 

3. प्रान्तीय केन्दों के बीच भी अनेक विस्तृत क्षेत्र थे। इन क्षेत्रों में मौर्य शासक रास्तों और नदियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करते थे जिससे कि आवागमन बाधित न हो। यहाँ से कर और भेंट के रूप में जो भी संसाधन उनें मिलते थे, उन्हें एकत्र कर लिया जाता था। 

4. इनके अलावा जंगल वाले इलाके और थे। वहाँ रहने वाले लोग काफी हद तक स्वतंत्र थे। उनसे यह उम्मीद की जाती थी कि वे मौर्य पदाधिकारियों को हाथी, लकड़ी, मधु, मोम तथा अन्य वन्य उत्पाद लाकर देखें। 

प्रश्न 3. 
मेगस्थनीज ने सम्राट के बारे में क्या विवरण दिया है? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
मेगस्थनीज ने सम्राट के बारे में निम्न विवरण दिया:

  1. सम्राट का, जनता के सामने आने के अवसरों पर शोभायात्रा के रूप में जश्न मनाया जाता है। 
  2. सम्राट को सोने की पालकी में ले जाया जाता है। 
  3. उनके अंगरक्षक सोने और चांदी से अलंकृत हाथियों पर सवार रहते हैं। 
  4. कुछ अंगरक्षक पेड़ों को लेकर चलते हैं। इन पेड़ों पर प्रशिक्षित तोतों का एक झुण्ड रहता है जो सम्राट के सिर के चारों तरफ चक्कर लगाता रहता है।
  5. सम्राट सामान्यतः हथियारबंद महिलाओं से घिरे होते हैं। उन्हें हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं कोई उनकी हत्या न कर दे। 
  6. उनके खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को चखते हैं। 
  7. वे लगातार दो रात एक ही कमरे में नहीं सोते थे। 

प्रश्न 4. 
अशोक ने अपनी प्रजा के लिए क्या संदेश दिये। 
उत्तर:
अशोक ने अपनी प्रजा के लिए निम्न संदेश दिये:

  1. अशोक ने बतलाया कि विभिन्न अवसरों पर किये जाने वाले कर्मकांड किसी काम के नहीं। 
  2. अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
  3. बड़ों का आदर करना चाहिए। 
  4. सभी जीवों पर दया करनी चाहिए। 
  5. ब्राह्मणों तथा श्रमणों को दान देना चाहिए। 
  6. अपने धम्म की प्रशंसा या दूसरों के धम्म की निन्दा करना, दोनों ही बातें गलत हैं। 
  7. हर किसी को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए। यदि कोई अपने धर्म की प्रशंसा और दूसरों के धर्म की बुराई करता है तो वह वास्तव में अपने धर्म को अधिक नुकसान पहुँचा रहा है। 
  8. हर किसी को दूसरे के धर्म के प्रमुख विश्वासों को समझने की कोशिश करते हुए उसका आदर करना चाहिए।
Bhagya
Last Updated on June 9, 2022, 11:55 a.m.
Published June 9, 2022