RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
अतिप्राचीन काल के कौनसे औजार आज भी बचे हैं?
(अ) पत्थरों के औजार 
(ब) लकड़ियों के औजार 
(स) हड्डियों के औजार
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(अ) पत्थरों के औजार

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

प्रश्न 2. 
सबसे पहले किस जंगली जानवर को पालतू बनाया गया? 
(अ) गाय
(ब) भेड़ 
(स) बकरी 
(द) कुत्ता 
उत्तर:
(द) कुत्ता 

प्रश्न 3. 
बुर्जहोम कहाँ स्थित है?
(अ) वर्तमान पंजाब में 
(ब) वर्तमान कश्मीर में 
(स) वर्तमान नेपाल में
(द) वर्तमान अफगानिस्तान में 
उत्तर:
(ब) वर्तमान कश्मीर में
 
प्रश्न 4. 
बोलन दरें के पास स्थित स्थान कौनसा है?
(अ) बुर्जहोम 
(ब) भीमबेटका
(स) मेहरगद 
(द) चताल झुक 
उत्तर:
(स) मेहरगद 

प्रश्न 5. 
नवपाषाण युग का आरम्भ कब हुआ?
(अ) 12,000 साल पहले 
(ब) 10,000 साल पहले
(स) 6,000 साल पहले
(द) 4,000 साल पहले 
उत्तर:
(ब) 10,000 साल पहले। 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. कई ...................... नदियों और झीलों के किनारे पाये गये हैं।
उत्तर:
पुरास्थल

2. ...................... पुरास्थल पर गुफाएँ व कन्दराएं मिली हैं। 
उत्तर:
भीमबेटका

3. लगभग ...................... साल पहले दुनिया की जलवायु में बड़े बदलाव आये। 
उत्तर:
12,000

4. पशुपालन भोजन के ...................... का एक तरीका है। 
उत्तर:
भण्डारण

5. नवपाषाण युग के सबसे प्रसिद्ध पुरास्थलों में एक चताल ह्यूक ...................... में है।
उत्तर:
तुकी। 

सत्य/असत्य बताइये

1. आखेटक - खाद्य संग्राहक समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह पर घूमते रहते थे। 
उत्तर:
सत्य

2. भीमबेटका में राख के अवशेष मिले हैं। 
उत्तर:
असत्य

3. पुरापाषाण काल बीस लाख साल पहले से 10,000 साल पहले के दौरान माना जाता है। 
उत्तर:
असत्य

4. लोगों को अनाज के भण्डारण की बात सोचनी पड़ी। 
उत्तर:
सत्य

5. मेहरगढ़ में एक का में एक मृतक के साथ एक घोड़े को भी दफनाया गया है। 
उत्तर:
असत्य। 

सही मिलान कीजिये:

I

II

(i) भीमबेटका

(अ) वर्तमान कश्मीर

(ii) बुर्जहोम

(ब) लगभग 12,000 साल पहले

(iii) मेहरगढ़ में बस्ती

(स) 12,000 - 10,000 साल पहले

(iv) बसने की प्रक्रिया का आरम्भ

(द) आधुनिक मध्य प्रदेश

(v) मध्यपाषाण युग

(य) लगभग 8000 साल पहले


उत्तर:

I

II

(i) भीमबेटका

(द) आधुनिक मध्य प्रदेश

(ii) बुर्जहोम

(अ) वर्तमान कश्मीर

(iii) मेहरगढ़ में बस्ती

(य) लगभग 8000 साल पहले

(iv) बसने की प्रक्रिया का आरम्भ

(ब) लगभग 12,000 साल पहले

(v) मध्यपाषाण युग

(स) 12,000 - 10,000 साल पहले


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पुरापाषाण काल में रहने वाले लोगों को आखेटकखाद्य संग्राहक के नाम से क्यों पुकारा जाता है? 
उत्तर:
भोजन का इंतजाम करने की विधि के आधार पर उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है।

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

प्रश्न 2. 
आखेटक - खाद्य संग्राहकों ने अपने काम के लिए किन चीजों के औजार बनाए? 
उत्तर:
उन्होंने पत्थरों, लकड़ियों तथा हड्डियों के औजार बनाये।

प्रश्न 3. 
लकड़ियों का उपयोग किसलिए किया जाता था? 
उत्तर:

  • इंधन के लिए  
  • झोपड़ियाँ बनाने के लिए 
  • औजार बनाने के लिए। 

प्रश्न 4. 
पाषाणकाल में लोग कैसी जगह ढूँढते रहते थे? 
उत्तर:
पाषाणकाल में लोग ऐसी जगह दूंढते रहते थे जहाँ अच्छे पत्थर मिल सकें। 

प्रश्न 5. 
गुफा चित्रों में क्या चित्रण किया गया है? 
उत्तर:
गुफा चित्रों में जंगली जानवरों का बड़ी कुशलता से सजीव चित्रण किया गया है। 

प्रश्न 6. 
पुरास्थल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पुरास्थल उस स्थान को कहते हैं जहाँ औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष मिलते हैं। 

प्रश्न 7. 
पाषाण युग को कितने भागों में बांटा गया है? 
उत्तर:
तीन भागों में:

  • पुरापाषाण युग 
  • मध्यपाषाण युग 
  • नवपाषाण युग। 

प्रश्न 8. 
मध्यपाषाण युग किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जिस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं, उसे मध्यपाषाण युग कहते हैं। 

प्रश्न 9. 
कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल कौनसी है? 
उत्तर:
कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल गेहूँ तथा जो है। 

प्रश्न 10. 
अनाज के भण्डारण के लिए लोगों ने क्या किया? 
उत्तर:
अनाज के भण्डारण के लिए लोगों ने मिट्टी के बड़ेबड़े बर्तन बनाये, येकरियाँ बुनीं या फिर जमीन में गड्ढा खोदा। 

प्रश्न 11. 
ओखली और मूसला का क्या उपयोग है? 
उत्तर:
ओखली और मूसल का प्रयोग अनाज तथा वनस्पतियों से प्राप्त अन्य चीणों को पीसने के लिए किया जाता था। 

प्रश्न 12. 
भीमबेटका कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
भीमबेटका आधुनिक मध्यप्रदेश में स्थित है। 

प्रश्न 13. 
बसने की प्रक्रिया किसे कहा गया है? 
उत्तर:
लोगों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देखभाल करने को 'बसने की प्रक्रिया' कहा गया है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
आरंभिक मानव खाने के लिए क्या किया करते थे?
अथवा 
आखेटक - खाद्य संग्राहक लोगों का भोजन क्या था?
उत्तर:
आरंभिक मानव आमतौर पर खाने के लिए जंगली जानवरों का शिकार करते थे। वे मछलियां और चिड़ियाँ पकड़ते थे तथा फल - मूल, दाने, पौधे - पत्तियाँ, अंडे इकडे किया करते थे। 

प्रश्न 2. 
आरंभिक मानव अपने द्वारा बनाये गये औजारों का क्या - क्या उपयोग करता था?
अथवा 
पाषाण काल में बने औजारों के उपयोग बताइये। 
उत्तर:
पाषाण काल में बने औजारों के उपयोग: 

  1. कुछ औजारों का उपयोग फल-फूल काटने, हड़ियाँ और मांस काटने तथा पेड़ों की छाल और जानवरों की खाल उतारने के लिए किया जाता था। 
  2. कुछ के साथ हड़ियों या लकड़ियों के मुझे लगा कर भाले और बाण जैसे हथियार बनाए जाते थे। 
  3. कुछ औजारों से लकड़ियाँ काटी जाती थीं। 
  4. इंसान के खाने योग्य जड़ों को खोदने के लिए। 
  5. जानवरों की खाल से बने वस्त्रों को सिलने के लिए। 

प्रश्न 3. 
पुरास्थल पर क्या पाया जाता है? समझाइये। 
उत्तर:
पुरास्थल पर औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष मिलते हैं। ऐसी वस्तुओं का निर्माण लोगों ने अपने काम के लिए किया था और बाद में वे उन्हें वहीं छोड़ गए। पुरास्थल रामीन के ऊपर, अन्दर, कभी - कभी समुद्र और नदी के तल में भी पाए जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
12,000 साल पहले दुनिया की जलवायु में आये बदलावों के क्या परिणाम हुए? 
उत्तर:
लगभग 12,000 साल पहले दुनिया की जलवायु में बड़े बदलाव आए और गर्मी बढ़ने लगी। इसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में पास वाले मैदान बनने लगे। इससे हिरण, बारहसिंपा, भेड़, बकरी और गाय जैसे उन जानवरों की संख्या बढ़ी, जो पास खाकर जिन्दा रह सकते हैं। जो लोग इन जानवरों का शिकार करते थे, वे भी इनके पीछे आए
और इनमें से कुछ जानवरों को पकड़ कर अपनी जरूरत के अनुसार पालने की बात सोचने लगे। इस समय मछली भी भोजन का महत्वपूर्ण स्रोत बन गई। 

प्रश्न 5. 
उपमहाद्वीप के लोग कृषक किस प्रकार बने?
अथवा 
खेती की शुरुआत किस प्रकार हुई? 
उत्तर:

  1. दुनिया की जलवायु में बदलाव आने पर उपमहाद्वीप के भिन्न - भिन्न इलाकों में गेहूँ, जौ और धान जैसे अनाज प्राकृतिक रूप से उगने लगे थे। 
  2. महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने इन अनाजों को भोजन के लिए बटोरना शुरू कर दिया होगा। 
  3. धीरे - धीरे लोग यह भी सीखने लगे होंगे कि यह अनाज कहाँ उगते थे और कब पककर तैयार होते थे।
  4. समय के साथ लोगों ने इन अनाजों को खुद पैदा करना सीख लिया होगा। इस प्रकार धीरे - धीरे खेती का आरम्भ हुआ और वे कृषक बन गए होंगे। 

प्रश्न 6. 
जानवरों को किस प्रकार पालतू बनाया गया? 
उत्तर:

  1. लोगों ने अपने घरों के आस - पास चारा रखकर जानवरों को आकर्षित कर उन्हें पालतू बनाया। 
  2. सबसे पहले जिस जंगली जानवर को पालतू बनाया गया वह कुते का जंगली पूर्वज था। 
  3. धीरे - धीरे लोग भेड़, बकरी, गाय और सूअर जैसे जानवरों को अपने घरों के नजदीक आने को उत्साहित करने लगे।
  4. लोग अन्य जंगली जानवरों के आक्रमण से इनकी सुरक्षा किया करते थे और इस तरह जानवरों को पालतू बनाया। 

प्रश्न 7. 
उपमहाद्वीप के किन स्थानों पर शुरुआती कृषकों और पशुपालकों के होने के साक्ष्य मिले हैं? 
उत्तर:
पूरे उपमहाद्वीप में शुरुआती कृषकों और पशुपालकों के होने के साक्ष्य मिले हैं। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण पश्चिमोत्तर क्षेत्र में, आधुनिक कश्मीर में और पूर्वी तथा दक्षिण भारत में पाए गए हैं। 

प्रश्न 8. 
गर्तवास क्या है? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
पाषाणकाल में लोग गड्ढे के नीचे घर बनाते थे, जिन्हें गर्तवास कहा जाता है। ऐसे घर (गर्तवास) बुर्जहोम (वर्तमान कश्मीर) में पाये गये हैं। इनमें उतरने के लिए |सीढ़ियाँ होती थी। इससे उन्हें ठण्ड के मौसम में सुरक्षा मिलती होगी। 

प्रश्न 9. 
फ्रांस में गुफा में पाये गये चित्रों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये। 
उत्तर:

  • फ्रांस के गुफा चित्र लगभग 20,000 साल पहले से लेकर 10,000 साल पहले के बीच बनाये गये हैं। 
  • इनमें जंगली घोड़े, गाय, भैंस, गैंड, रेनडीयर, बारहसिंघा और सूअरों को गहरे - चमकीले रंगों से चित्रित किया गया हैं।
  • सम्भवतः इन चिशे को उत्सवों के अवसर पर या फिर शिकारियों द्वारा शिकार पर निकलने से पहले कुछ अनुष्ठानों के लिए बनाया गया होगा। 

प्रश्न 10. 
चताल क (तुकी) में दूर - दराज स्थानों से कौनसी वस्तुएँ लाई जाती थी? 
उत्तर:
चताल एक (तुर्की) में दूर - दराज स्थानों से कई चीरों लाई जाती थी और उनका उपयोग किया जाता था, जैसे सीरिया से चकमक पत्थर, लाल सागर की कौड़ियाँ तथा भूमध्य सागर की सीपियाँ।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
पाषाण काल को निम्न भागों में बाँटा जा सकता हैं:
1. पुरापाषाण काल: 
मानव इतिहास के आरम्भिक काल को पुरापाषाण काल कहते हैं। पुरापाषाण काल बीस लाख साल पहले से 12,000 साल पहले के दौरान माना जाता है। इस काल को भी तीन भागों में विभाजित किया गया है:

  • 'आरंभिक' 
  • 'मध्य' एवं 
  • 'उत्तर' पुरापाषाण युग। मानव इतिहास की लगभग 99 प्रतिशत कहानी इसी काल के दौरान घटित हुई। 


2. मध्यपाषाण काल: 
जिस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं, उसे मध्यपाषाण काल (मेसोलिथ) कहते है। इसका समय लगभग 12,000 साल पहले से लेकर 10,000 साल पहले तक माना गया है। इस काल के पाषाण औजार आमतौर पर बहुत छोटे होते थे। इनें 'माइक्रोलिथ' यानी लघुपाषाण कहा जाता है। प्रायः इन औजारों में हड़ियों या लकड़ियों के मुद्दे लगे हंसिया और आरी जैसे औजार मिलते थे। साथ - साथ पुरापाषाण युग वाले औजार भी इस दौरान बनाए जाते रहे। 

3. नवपाषाण काल:
अगले युग की शुरुआत लगभग 10,000 साल पहले से होती है। इसे नवपाषाण युग कहा जाता है। नवपाषाण काल में औजार परिष्कृत होने लगे थे। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

प्रश्न 2. 
नवपाषाण युग में मानव जीवन में आये परिवर्तनों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
नवपाषाण युग में मानव जीवन में अनेक परिवर्तन आये:
1. लोग स्थायी जीवन की ओर बढ़ने लगे थे। 

2. नवपाषाण युग में औजारों की धार को और अधिक पैना करने के लिए उन पर पॉलिश चढ़ाई जाती थी। ओखली और मूसल का प्रयोग अनाज तथा वनस्पतियों से प्राप्त अन्य चीजों को पीसने के लिए किया जाता था। कुछ औजार हड्रियों से भी बनाए जाते थे। 

3. नवपाषाण युग के पुरास्थलों से कई प्रकार के मिट्टी के बर्तन मिले हैं। कभी - कभी इन पर अलंकरण भी किया जाता था। बर्तनों का उपयोग चीजों को रखने के लिए तथा धीरे - धीरे खाना बनाने के लिए भी किया जाने लगा। 

4. चावल, गेहूँ और दलहन जैसे अनाज अब आहार का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गए थे। 

5. अब लोग कपड़े भी बुनने लगे थे। इसके लिए कपास जैसे आवश्यक पौधे उगाए जा सकते थे। 

6. एक तरफ जहाँ कई जगहों पर स्त्री - पुरुष शिकार और भोजन संग्रह करने का काम करते रहे थे वहीं अन्य लोगों ने हतारों सालों के दरम्यान धीरे - धीरे खेती और पशुपालन को अपना लिया। बहुत जगह लोग मौसम के मुताबिक बदलबदल कर अपनी जीविका चलाया करते थे। 

प्रश्न 3. 
पुरास्थल 'मेहरगढ़' के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:

  1. मेहरगढ़ ईरान जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण रास्ते, बोलन दर के पास एक हराभरा समतल स्थान है। 
  2. यहाँ के रुखी - पुरुषों ने, इस इलाके में सम्भवत: सबसे पहले जौ, गेहूं उगाना और भेड़ - बकरी पालना सीखा। 
  3. यहाँ विभिन्न प्रकार के जानवरों की हड़ियां मिली हैं। इनमें हिरण तथा सूअर जैसे जंगली जानवरों तथा भेड़ और बकरियों की हड्डियाँ हैं। 
  4. मेहरगढ़ में चौकोर तथा आयताकार घरों के अवशेष भी मिले हैं। प्रत्येक घर में चार या उससे ज्यादा कमरे हैं, जिनमें से कुछ संभवतः भंडारण के काम आते होंगे। 
  5. मेहरगढ़ में ऐसी कई को मिली हैं जिनमें मृतकों के साथ कुछ सामान भी रखा गया है। एक कब्र में एक मृतक के साथ एक बकरी को भी दफनाया गया है।
Bhagya
Last Updated on June 8, 2022, 4:46 p.m.
Published June 8, 2022