RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भोजन के लिए जड़ों, फलों तथा जंगल के अन्य उत्पादों का संग्रह करने वाले लोग क्या कहलाते थे? 
(अ) कृषक 
(ब) व्यापारी
(स) संग्राहक 
(द) पटवारी
उत्तर:
(स) संग्राहक 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 2. सबसे पहले चावल जिन स्थानों पर उपजाया गया, वे कहाँ स्थित थे? 
(अ) विंध्य के उत्तर में 
(ब) विध्य के दक्षिण में 
(स) किरथर पहाड़ियों में
(द) पूर्वी घाट पर 
उत्तर:
(अ) विंध्य के उत्तर में 

प्रश्न 3. अतीत में भारत में आम लोग कौनसी भाषा का प्रयोग करते थे? 
(अ) संस्कृत 
(ब) तमिल
(स) ब्राह्मी 
(द) प्राकृत 
उत्तर:
(द) प्राकृत 

प्रश्न 4. 
अतीत में बनी वस्तुओं का अध्ययन करने वाला व्यक्ति क्या कहलाता है? 
(अ) इंजीनियर 
(ब) पुरातत्वविद्
(स) जासूस 
(द) संग्राहक 
उत्तर:
(ब) पुरातत्वविद्

प्रश्न 5. 
संस्कृत की आरम्भिक कृति कौनसी है?
(अ) वेदांग 
(ब) ऋग्वेद
(स) उपनिषद
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) ऋग्वेद

प्रश्न 6. गारो पहाड़ियाँ भारत की कौनसी दिशा में स्थित है?
(अ) दक्षिण - पूर्व 
(ब) उत्तर - पश्चिम
(स) उत्तर - पूर्व 
(द) मध्य में 
उत्तर:
(स) उत्तर - पूर्व 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. विंध्य पहाड़ियाँ ............................ में स्थित हैं। 
उत्तर: 
मध्य भारत
2. लोगों ने सदैव ............................ के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक यात्रा की। 
उत्तर: 
उपमहाद्वीप
3. इण्डिया शब्द ............................ से निकला है। 
उत्तर: 
इण्डस
4. ............................ पत्थर और ईंट से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों तथा मूर्तियों का अध्ययन करते हैं। 
उत्तर: 
पुरातत्वविद् 
5. ............................ के अवशेष बहुत मुश्किल से बच पाते हैं। 
उत्तर:  
वनस्पतियों। 

सत्य / असत्य बताइये

1. आरम्भिक लोग कुशल उद्यमी थे। 
उत्तर:
असत्य
2. कुछ लोग नये और रोचक स्थानों को खोजने की चाह में उत्सुकतावश यात्रा किया करते थे।
उत्तर:
सत्य
3. संस्कृत की आरंभिक कृति ऋग्वेद लगभग 3500 वर्ष, पुरानी है।
उत्तर:
सत्य
4. जनसाधारण लड़ाइयों में अर्जित विजयों का लेखा-जोखा रखा करते थे। 
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

5. अतीत में कृषकों का जीवन राजाओं तथा रानियों के जीवन से भिन्न नहीं था। 
उत्तर:
असत्य। 

सही मिलान कीजिये:

I

II

(i) विध्य के उत्तर में

(अ) भोजपत्र

(ii) उत्तर - पश्चिम में रहने वाले लोगों का समूह

(ब) 4700 वर्ष पूर्व

(iii) भूर्ज नामक पेड़ की छाल

(स) सर्वप्रथम चावल की

(iv) कृषि का आरम्भ

(द) भारत

(v) सिंधु सभ्यता के प्रथम नगर

(य) 8000 वर्ष पूर्व


उत्तर:

I

II

(i) विध्य के उत्तर में

(स) सर्वप्रथम चावल की

(ii) उत्तर - पश्चिम में रहने वाले लोगों का समूह

(द) भारत

(iii) भूर्ज नामक पेड़ की छाल

(अ) भोजपत्र

(iv) कृषि का आरम्भ

(य) 8000 वर्ष पूर्व

(v) सिंधु सभ्यता के प्रथम नगर

(ब) 4700 वर्ष पूर्व


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
संग्राहक किन वस्तुओं का संग्रह करते थे? 
उत्तर:
संग्राहक भोजन के लिए जड़ों, फलों तथा जंगल के अन्य उत्पादों का संग्रह करते थे। 

प्रश्न 2. 
सर्वप्रथम कौनसी फसल उपजाई गई? 
उत्तर:
सर्वप्रथम गेहूँ तथा जी जैसी फसलें उपजाई गई।

प्रश्न 3. 
सहायक नदियाँ किन्हें कहते हैं? 
उत्तर:
सहायक नदियाँ उन्हें कहते हैं जो एक बड़ी नदी में मिल जाती हैं। 

प्रश्न 4. 
प्राचीनकाल के एक विशाल राज्य का नाम बताइये। 
उत्तर:
मगध। 

प्रश्न 5. 
मगध वर्तमान के कौनसे राज्य का हिस्सा था?
उत्तर:
मगध वर्तमान के बिहार राज्य का हिस्सा था। 

प्रश्न 6. 
कभी - कभी यात्राएँ जोखिम भरी क्यों होती थीं? 
उत्तर:
कभी - कभी हिमालय जैसे ऊँचे पर्वतों, पहाड़ियों, रेगिस्तान, नदियों, समुद्रों तथा जंगलों के कारण यात्राएँ जोखिम भरी होती थीं। 

प्रश्न 7. 
दक्षिण एशिया में कौनसे देश शामिल हैं?
उत्तर:
दक्षिण एशिया में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं। 

प्रश्न 8. 
इण्डिया शब्द किससे निकला है? इसे संस्कृत में क्या कहा जाता है? 
उत्तर:
इण्डिया शब्द इण्डस से निकला है जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है।

प्रश्न 9. 
पाण्डुलिपि किसे कहते हैं? 
उत्तर:
हाथ से लिखी पुस्तकों को पाण्डुलिपि कहते हैं। 

प्रश्न 10. 
पाण्डुलिपियाँ कहाँ प्राप्त होती हैं? 
उत्तर:
पाण्डुलिपियाँ प्रायः मन्दिरों और विहारों में प्राप्त होती 

प्रश्न 11. 
अभिलेख किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पत्थर अथवा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतहों पर उत्कीर्ण लेख अभिलेख कहलाते हैं। 

प्रश्न 12. 
पुरातत्वविद् किसे कहते हैं? 
उत्तर:
अतीत में बनी और प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं की खोज एवं अध्ययन करने वाले व्यक्ति पुरातत्वविद् कहलाते हैं।

प्रश्न 13. 
इतिहासकार किसे कहते हैं? 
उत्तर:
इतिहासकार उन्हें कहते हैं जो अतीत का अध्ययन करते हैं। 

प्रश्न 14. 
वर्ष की गणना कब से की जाती है? 
उत्तर:
वर्ष की गणना ईसाई धर्म-प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
संग्राहकों की कोई तीन विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:

  1. संग्राहक आस - पास के जंगलों की विशाल संपदा से परिचित थे। 
  2. अपने भोजन के लिए वे जड़ों, फलों तथा जंगल के अन्य उत्पादों का संग्रह किया करते थे। 
  3. कुशल संग्राहक जानवरों का आखेट (शिकार) भी करते थे। 

प्रश्न 2. 
सुलेमान और किरथर पहाड़ियों के क्षेत्र में जीवन का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
इस क्षेत्र में कुछ ऐसे स्थान हैं जहाँ लगभग 8 हजार वर्ष पूर्व स्त्री - पुरुषों ने सबसे पहले गेहूं तथा जौ जैसी फसलों को उपजाना आरम्भ किया। उन्होंने भेड़, बकरी और गाय - बैल जैसे पशुओं को पालतू बनाना शुरू किया। ये लोग गाँवों में रहते थे। 

प्रश्न 3. 
दक्षिण एशिया को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
दक्षिण एशिया एक महाद्वीप से छोटा है, लेकिन इसकी विशालता तथा बाकी एशिया से समुद्रों, पहाड़ियों तथा पर्वतों से बंटे होने के कारण इसे प्रायः उपमहाद्वीप कहा जाता है। 

प्रश्न 4. 
मगध राज्य का संक्षिप्त वर्णन करो।
अथवा 
मगध नाम से किस क्षेत्र को जाना जाता था? 
उत्तर:
गंगा के दक्षिण में गंगा तथा इसकी सहायक नदी सोन के आस - पास का क्षेत्र प्राचीन काल में 'मगध' (वर्तमान बिहार में) नाम से जाना जाता था। इसके शासक बहुत शक्तिशाली थे और उन्होंने एक विशाल राज्य स्थापित किया था। 

प्रश्न 5.
हमारे देश के नाम के इतिहास का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
अपने देश के लिए हम प्रायः इण्डिया तथा भारत जैसे नामों का प्रयोग करते हैं। इण्डिया शब्द इण्डस से निकला है जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है। लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर - पश्चिम की ओर से आने वाले ईशनियों और यूनानियों ने सिंधु को हिंदोस अथवा इंदोस और इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को इण्डिया कहा। भरत नाम का प्रयोग उत्तर - पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था। बाद में इसका प्रयोग देश के लिए होने लगा। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 6. 
'पाण्डुलिपि' का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
हाथ से लिखी पुस्तकों को पाण्डुलिपि कहा जाता है। अंग्रेजी में 'पाण्डुलिपि' के लिए प्रयुक्त होने वाला "मैन्यूस्क्रिप्ट' शब्द लैटिन शब्द 'मेनू', जिसका अर्थ हाथ है, से निकला है। अतीत में लिखी पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताड़पों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर लिखी मिलती हैं। 

प्रश्न 7. 
अण्डमान द्वीप एवं शहरों में रहने वाले लोगों के भोजन प्राप्ति के तरीकों में क्या अन्तर है? 
उत्तर:
अंडमान द्वीप के अधिकांश लोग अपना भोजन मछलियाँ पकड़ कर, शिकार करके तथा फल-फूल के संग्रह द्वारा प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत शहरों में रहने वाले लोग खाद्य आपूर्ति के लिए अन्य व्यक्तियों पर निर्भर करते हैं। 

प्रश्न 8. 
तिथियों के साथ लगाये जाने वाले बी.सी. तथा ए.डी. से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
तिथियों के साथ लगाये जाने वाले बी.सी. का तात्पर्य "विफोर क्राइस्ट' (ईसा पूर्व) होता है। ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ बी.सी. (ई.पू.-ईसा से पहले) के रूप में जानी जाती हैं। इसी प्रकार तिथियों के साथ लगा ए.डी. (ई.) शब्द का आशय ईसा मसीह के जन्म के वर्ष से है। यह 'एनो डॉमिनी' नामक दो लैटिन शब्दों से बना हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
अतीत के बारे में हम क्या - क्या जान सकते हैं? 
उत्तर:
अतीत के बारे में हम बहुत कुछ जान सकते हैं, जैसे:

  1. लोग क्या खाते थे, कैसे कपड़े पहनते थे, किस तरह के परों में रहते थे।
  2. हम आखेटकों (शिकारियों), पशुपालकों, कृषकों, शासकों, व्यापारियों, पुरोहितों, शिल्पकारों, कलाकारों, संगीतकारों या फिर वैज्ञानिकों के जीवन के बारे में जानकारियाँ हासिल कर सकते हैं। 
  3. हम यह भी पता कर सकते हैं कि उस समय बजे कौन - से खेल खेलते थे, कौन - सी कहानियाँ सुना करते थे, कौन - से नाटक देखा करते थे या फिर कौन - कौन से गीत गाते थे। 
  4. हम अतीत की धार्मिक मान्यताओं एवं व्यवहारों, राजाओं के जीवन, औषधियों तथा विज्ञान आदि के बारे में जान सकते हैं। 
  5. शासकों के बीच हुई लड़ाइयों तथा विजयों के बारे में जान सकते हैं। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 2. 
अतीत में लोग यात्राएँ क्यों किया करते थे? वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
अतीत में लोग विभिन्न कारणों से यात्राएँ किया करते थे -

  1. कभी लोग काम की तलाश में तो कभी प्राकृतिक आपदाओं के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान जाया करते थे।
  2. कभी - कभी सेनाएं दूसरे क्षेत्रों पर विजय हासिल करने के लिए जाती थीं। 
  3. इसके अतिरिक्त व्यापारी कभी काफ़िले में तो कभी जहाजों में अपने साथ मूल्यवान वस्तुएं लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान जाते रहते थे।
  4. धार्मिक गुरु लोगों को शिक्षा और सलाह देते हुए एक गाँव से दूसरे गाँव तथा एक कस्बे से दूसरे कस्बे जाया करते थे।
  5. कुछ लोग नए और रोचक स्थानों को खोजने की चाह में उत्सुकतावश भी यात्रा किया करते थे। इन सभी यात्राओं से लोगों को एक - दूसरे के विचारों को जानने का अवसर मिलता था। 

प्रश्न 3. 
पुरातत्त्वविद् कौन होता है? वह क्या कार्य करता हैं? 
उत्तर:
पुरातत्त्वविद्: अतीत में बनी और प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं का अध्ययन करने वाला व्यक्ति पुरातत्त्वविद् कहलाता है। 
कार्य:

  1. पुरातत्वविद् पत्थर और ईंट से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों तथा मूर्तियों का अध्ययन करते हैं। 
  2. ये औजारों, हथियारों, बर्तनों, आभूषणों तथा सिक्कों की प्राप्ति के लिए छान - बीन तथा खुदाई भी करते हैं। इनमें से कुछ वस्तुएँ पत्थर, पकी मिट्टी तथा कुछ धातु की बनी हो सकती हैं। ऐसे तत्त्व कठोर तथा जल्दी नष्ट न होने वाले होते हैं। 
  3. पुरातत्वविद् जानवरों, चिड़ियों तथा मछलियों की हड्डियाँ भी ढूँढ़ते हैं। इससे उन्हें यह जानने में भी मदद मिलती है कि अतीत में लोग क्या खाते थे।
  4. पुरातत्त्वविद् उन जासूसों की तरह हैं जो इन सभी स्रोतों का प्रयोग सुराग के रूप में कर अतीत को जानने का प्रयास करते हैं।
Bhagya
Last Updated on June 8, 2022, 10:01 a.m.
Published May 31, 2022