RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
 

बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
एंडीज पर्वत श्रृंखला कहाँ स्थित है?
(अ) एशिया 
(ब) यूरोप
(स) दक्षिण अमेरिका 
(द) आस्ट्रेलिया 
उत्तर:
(स) दक्षिण अमेरिका

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

प्रश्न 2. 
निम्न में से ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण है
(अ) माउंट किलिमंजारो 
(ब) हिमालय 
(स) यूराल
(द) आल्प्य
उत्तर:
(अ) माउंट किलिमंजारो 

प्रश्न 3. 
विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौनसा है?
(अ) दक्कन का पठार 
(ब) तिब्बत का पठार 
(स) तंजानिया का पठार
(द) छोटा नागपुर का पठार 
उत्तर:
(ब) तिब्बत का पठार 

प्रश्न 4. 
जोग जलप्रपात कहाँ स्थित है?
(अ) मेघालय 
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) तमिलनाडु 
(द) कर्नाटक 
उत्तर:
(द) कर्नाटक

प्रश्न 5. 
निम्न में से प्राकृतिक आपदा है।
(अ) भूकंप 
(ब) ज्वालामुखी उद्गार
(स) सुनामी 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. ................. के कुछ भाग ऊंचे - नीचे तथा कुछ समतल होते हैं।
उत्तर:
स्थलमंडल

2. पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को ................. कहते हैं।
उत्तर:
अपरदन

3. ................. उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। 
उत्तर:
पठार

4. भारत में ................ देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है। 
उत्तर:
गंगा का मैदान

5. पर्वतीय क्षेत्रों का जीवन ................ होता है।
उत्तर:
कठिन।

सत्य/असत्य बताइवे

1. निक्षेपण की क्रिया के द्वारा सतह नीची हो जाती है। 
उत्तर:
असत्य

2. पर्वत का शिखर चौड़ा तथा आधार छोटा होता है। 
उत्तर:
असत्य

3. पठारों का ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है। 
उत्तर:
सत्य

4. मैदानी क्षेत्रों का जीवन पर्वतीय क्षेत्रों की तुलना में सरल होता है। 
उत्तर:
सत्य


सही मिलान कीजिये

I

II

1. अप्लेशियन पर्वत

(अ) जापान

2. फ्यूजियामा

(ब) अफ्रीका का पठार

3. हिमालय

(स) उत्तरी अमेरिका

4. बॉमजेस पर्वत

(द) मंशोत्थ पर्वत


उत्तर:

I

II

1. अप्लेशियन पर्वत

(स) उत्तरी अमेरिका

2. फ्यूजियामा

(अ) जापान

3. हिमालय

(य) वलित पर्वत

4. बॉमजेस पर्वत

(द) मंशोत्थ पर्वत


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
पहाड़ी किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पहाड़ी वह स्थलीय भाग है जो कि आस - पास की भूमि से ऊंची उठी होती है। 

प्रश्न 2. 
पर्वत किसे कहते हैं?  
उत्तर:
600 मीटर से अधिक ऊँचाई एवं खड़ी ढाल वाली पहाड़ी को पर्वत कहा जाता है। 

प्रश्न 3. 
अपरदन किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं। 

प्रश्न 4. 
अपरदन तथा निक्षेपण की प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी कारक कौनसे हैं?
उत्तर:
इसके लिए मुख्यतः बहता हुआ जल, वायु तथा बर्फ उत्तरदायी हैं। 

प्रश्न 5. 
निक्षेपण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
अपरदित पदार्थों के निचले स्थानों पर जमा होने की प्रक्रिया निक्षेपण कहलाती है। 

प्रश्न 6. 
विभिन्न स्थलरूपों को किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है? 
उत्तर:
विभिन्न स्थलरूपों को उनकी ऊँचाई एवं ढाल के आधार पर पर्वतों, पटारों एवं मैदानों में वर्गीकृत किया जा सकता है।

प्रश्न 7. 
पर्वत श्रृंखला किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पर्वतों के एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित क्रम को पर्वत श्रृंखला कहते हैं। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

प्रश्न 8. 
मॉनाकी पर्वत के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
प्रशांत महासागर में स्थित मॉनाकी पर्वत (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित है। इसकी ऊंचाई (10,205 मीटर) एवरेस्ट शिखर से भी अधिक है। 

प्रश्न 9. 
विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौनसी हैं? 
उत्तर:
विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला भारत की अरावली श्रृंखला है। 

प्रश्न 10. 
विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है? 
उत्तर:
तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊंचा पठार है। 

प्रश्न 11. 
मैदानों की कोई दो विशेषताएं बताइये। 
उत्तर:

  • मैदान सामान्यतः माध्य समुद्री तल से 200 मीटर से अधिक ऊँचे नहीं होते हैं। 
  • कुछ मैदान काफी समतल होते हैं जबकि कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। 

प्रश्न 12. 
नदियों द्वारा निर्मित दो मैदानों का उदाहरण दीजिये। 
उत्तर:

  • भारत में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र का मैदान 
  • चीन में यांगत्से नदी का मैदान। 

प्रश्न 13. 
मैदानों में पर्वतीय क्षेत्रों की तुलना में क्या कार्य आसान है? 
उत्तर:
मैदानों में फसलें उगाना, पर तथा सड़कें बनाना पर्वतीय शेशों की तुलना में अधिक आसान हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी पर स्थलरूपों का निर्माण किस प्रकार होता है? समझाइये। 
उत्तर:
पृथ्वी पर स्थलरूपों का निर्माण दो प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप होता है:

  • आंतरिक प्रक्रियाएँ: पृथ्वी के अंदर लगातार गलि हो रही है। आंतरिक प्रक्रिया के कारण बहुत से स्थानों पर पृथ्वी की सतह कहीं ऊपर उठ जाती है तो कही भैंस जाती है।
  • बाह्य प्रक्रियाएँ: बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने एवं टूटने की प्रक्रिया है। यह अपरदन एवं निक्षेपण द्वारा होती है। पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं। अपरदन की क्रिया के द्वारा सतह नीची हो जाती है तथा निक्षेपण की प्रक्रिया के द्वारा इनका फिर से निर्माण होता हैं। ये दो प्रक्रियाएँ बहते हुए जल, वायु तथा अर्फ के द्वारा होती हैं। 

प्रश्न 2. 
भ्रंशोत्थ पर्वत को चित्र द्वारा दर्शाइये।
उत्तर:
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप 1

प्रश्न 3. 
पठार खनिजों के भण्डार होते हैं। स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
पठार खनिजों के भण्डार होते हैं। पठारों में प्रचुरता से खनिज पाये जाते हैं। यही कारण है कि विश्व के बहुत से खनन क्षेत्र पठारी भागों में स्थित हैं। अफ्रीका का पठार सोना एवं हीरों के खनन के लिए प्रसिद्ध है। भारत में छोटानागपुर के पठार में लोहा, कोयला तथा मैंगनीज के बहुत बड़े भंडार पाए जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
हम स्थल का किस प्रकार गलत उपयोग कर रहे हैं? हमारा क्या कर्तव्य है? 
उत्तर:
हम स्थल का उपयोग बहुत गलत तरीके से करते हैं, जैसे:

  • उपजाऊ भूमि पर मकानों का निर्माण करना। 
  • हम लोग कूड़ा किसी भी भूमि पर या पानी में फेंक देते हैं जो कि उन्हें गंदा कर देता है। उपलब्ध भूमि केवल हमारे ही उपयोग के लिए नहीं है। हमारा कर्तव्य है कि हम आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखें। 

प्रश्न 5. 
स्वच्छ पर्यावरण क्यों आवश्यक है? स्वच्छ भारत मिशन के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण विशेष रूप से साफ जल, वायु तथा स्वच्छ वातावरण प्राथमिक आवश्यकताएँ हैं। 
स्वच्छ भारत मिशन: इन सभी प्राथमिक आवश्यकताओं को सभी लोगों को सुलभ कराने हेतु भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पर्वत कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
पर्वतों के प्रकार: पर्वत तीन प्रकार के होते हैं:

  • वलित पर्वत 
  • भ्रंशोत्थ पर्वत तथा 
  • ज्वालामुखी
  1. वलित पर्वत: हिमालय तथा आल्प्स वलित पर्वत है जिनकी सतह ऊबड़ - खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार है। भारत की अराबरली शृंखला विश्व की सबसे पुरानी बलित पर्वत श्रृंखला है। अपरदन की प्रक्रिया के कारण यह श्रृंखला घिस गई है। उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत गोलाकार दिखाई देते हैं एवं इनकी ऊँचाई कम है। ये भी बहुत पुराने वलित पर्वत हैं। 
  2. भ्रंशोत्थ पर्वत: जब कोई बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा ऊध्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता है। इसके ऊपर उठे हुए खंड को उत्खंडे (हार्ट) तथा नीचे धंसे हुए खंडों को द्रोणिका अंश (ग्राबेन) कहा जाता है। यूरोप की राईन घाटी तथा वॉसजेस पर्वत इस तरह के पर्वत तंत्र के उदाहरण हैं। 
  3. ज्वालामुखी पर्वत: ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बनते हैं। अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा इस तरह के पर्वतों के उदाहरण हैं। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी के स्थलरूप 'पठार' का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
पठार: 'पठार' पृथ्वी का एक प्रमुख स्थलरूप है। इसका वर्णन निम्न प्रकार है:

  1. पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। 
  2. यह आस - पास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है। 
  3. किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके द्वाल खड़े होते हैं। 
  4. पठारों की ऊंचाई प्राय: कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है। तिव्बत का पठार विश्व का सबसे ऊंचा पठार है, जिसकी ऊंचाई माध्य समुद्र तल से 14,000 से 6,000 मीटर तक है। 
  5. पठार नये या पुराने हो सकते हैं। भारत में दक्कन पठार पुराने पठारों में से एक है। केन्या, तंजानिया तथा युगांडा का पूर्षी अफ़्रीकी पठार एवं आस्ट्रेलिया का पश्चिमी पठार इस प्रकार के उदाहरण हैं।
  6. पठार बहुत उपयोगी होते हैं क्योंकि उनमें खनिजों की प्रचुरता होती है। 
  7. पठारी क्षेत्रों में जलप्रपातों की अधिकता होती है, क्योंकि यहाँ नदियाँ ऊंचाई से गिरती हैं। भारत में, छोटानागपुर पठार पर स्वर्णरेखा नदी पर स्थित हुंडरू जलप्रपात तथा कर्नाटक में जोग जलप्रपात, इसी प्रकार के जलप्रपात हैं।
  8. लावा पठार में काली मिट्टी की प्रचुरता होती है, जो उपजाऊ होती है एवं खेती के लिए काफी अच्छी होती है। 
  9. कई पठारों में पर्यटन स्थल होते हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
Bhagya
Last Updated on June 14, 2022, 12:53 p.m.
Published June 14, 2022