RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी पर बड़े स्थलीय भू - भागों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पर्वत 
(ब) हीप
(स) मैदान 
(द) महाद्वीप 
उत्तर:
(द) महाद्वीप 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

प्रश्न 2. 
मेरियाना गर्त की गहराई है
(अ) 8848 मीटर 
(ब) 9848 मीटर
(स) 11,022 मीटर 
(द) 12,033 मीटर 
उत्तर:
(स) 11,022 मीटर

प्रश्न 3. 
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?
(अ) आस्ट्रेलिया 
(ब) एशिया 
(स) यूरोप
(द) अंटार्कटिका 
उत्तर:
(अ) आस्ट्रेलिया

प्रश्न 4. 
विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौनसा है?
(अ) कालाहारी 
(ब) सहारा 
(स) थार 
(द) गोबी
उत्तर:
(ब) सहारा 

प्रश्न 5. 
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?
(अ) प्रशांत महासागर 
(ब) आकटिक महासागर 
(स) हिन्द महासागर 
(द) अटलांटिक महासागर
उत्तर:
(अ) प्रशांत महासागर 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. स्थल की ऊंचाई को ................ से मापा जाता है। 
उत्तर:
समुद्र तल

2. पृथ्वी पर ................ प्रमुख महाद्वीप हैं। 
उत्तर:
सात

3. उत्तर अमेरिका विश्व का ................ सबसे बड़ा महाद्वीप है। 
उत्तर:
तीसरा

4. ................ उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है। 
उत्तर:
आर्कटिक महासागर

5. हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है, जिसे ................ कहते हैं। 
उत्तर:
वायुमंडल।

सत्य/असत्य बताइये

1. विश्व के सभी महाद्वीप आपस में एक - दूसरे से जुड़े हुए हैं। 
उत्तर:
असत्य

2. समुद्री जल का तल सभी जगह समान होता है। 
उत्तर:
सत्य

3. सहारा का रेगिस्तान एशिया में स्थित है। 
उत्तर:
असत्य

4. पृथ्वी पर पाये जाने वाले जल का 97 प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है। 
उत्तर:
सत्य

5. भूमंडल - स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। 
उत्तर:
असत्य

सही मिलान कीजिये

I

II

1. माउंट एवरेस्ट

(अ) दक्षिण अमेरिका

2. एंडीज पर्वत शृंखला

(ब) 21 प्रतिशत

3. हीपीय महाद्वीप

(स) 78 प्रतिशत

4. ऑक्सीजन

(द) आस्ट्रेलिया


उत्तर:

I

II

1. माउंट एवरेस्ट

(य) एशिया

2. एंडीज पर्वत शृंखला

(अ) दक्षिण अमेरिका

3. हीपीय महाद्वीप

(द) आस्ट्रेलिया

4. ऑक्सीजन

(ब) 21 प्रतिशत


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी पर जीवन क्यों संभव है? 
उत्तर:
पृथ्वी पर जीवन इसलिए संभव है, क्योंकि यहां पर जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व - भूमि, जल तथा हवा मौजूद हैं। 

प्रश्न 2. 
जलमंडल में जल की कौनसी अवस्थाएँ शामिल हैं? 
उत्तर:
जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ, जैसे - बर्फ, जल एवं जलवाष्प। 

प्रश्न 3. 
भूमंडल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है। 

प्रश्न 4. 
पृथ्वी की सतह को कितने मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है? 
उत्तर:
पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है:

  • महाद्वीप 
  • महासागरीष बेसिन। 

प्रश्न 5. 
विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से कितना ऊँचा है? 
उत्तर:
विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से 8848 मीटर ऊंचा है। 

प्रश्न 6. 
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है? 
उत्तर:
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। 

प्रश्न 7. 
विश्व की सबसे लंबी नदी कौनसी है? 
उत्तर:
नील नदी। 

प्रश्न 8. 
अंटार्कटिका स्थित भारत के शोध केन्द्रों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • मैशी 
  • दक्षिण गंगोत्री। 

प्रश्न 9. 
पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  1. प्रशांत महासागर 
  2. अटलांटिक महासागर 
  3. हिंद महासागर 
  4. दक्षिणी महासागर 
  5. आर्कटिक महासागर। 

प्रश्न 10. 
विश्व का कौनसा महासागर अंग्रेजी के S अक्षर के आकार का है? 
उत्तर:
अटलांटिक महासागर अंग्रेजी के S अक्षर के आकार का है। 

प्रश्न 11. 
वायुमंडल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है। 

प्रश्न 12. 
पहाड़ों पर पर्वतारोहियों को संस लेने में कठिनाई क्यों होती है? 
उत्तर:
पहावें पर हवा का घनत्त्व कम होता है, इसलिए पर्वतारोहियों को वहां सांस लेने में कठिनाई आती है। 

प्रश्न 13. 
पवन किसे कहते हैं?
उत्तर:
गतिशील वायु को पवन कहते हैं। 

प्रश्न 14. 
जीवमंडल के जीवों के बारे में आप क्या जानते है?
उत्तर:
जीवमंडल पर जीवों की बहुत - सी प्रजातियां हैं जो कि सूक्ष्म जीवों तथा बैक्टीरिया से लेकर अड़े स्तनधारियों के रूप में पाई जाती हैं। 

प्रश्न 15. 
जीवमंडल के प्राणियों को कितने मुख्य भागों में बाँय जा सकता है? 
उत्तर:
जीवमंडल के प्राणियों को दो मुख्य भागों:

  • जंतु जगत तथा 
  • पादप जगत में बांटा जा सकता है। 

प्रश्न 16. 
भूमंडलीय तापन किसे कहा जाता है? 
उत्तर:
वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है। इसे भूमंडलीय तापन कहा जाता है। 

प्रश्न 17. 
स्थलसंधि किसे कहते हैं? 
उत्तर:
स्थलसंधि, स्थल का एक संकरा भाग होता है, जो दो बड़े स्थलीय भागों को एक - दूसरे से जोड़ता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
एशिया महाद्वीप की कोई पाँच विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:
एशिया:

  • एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • एशिया पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक - तिहाई भाग में फैला है। 
  • यह पूर्वी गोलार्थ में स्थित है। 
  • कर्क रेखा एशिया महाद्वीप से होकर गुजरती है। 
  • एशिया के पश्चिम में स्थित यूराल पर्वत इसे यूरोप से अलग करता है। 

प्रश्न 2. 
अफ्रीका महाद्वीप की कोई चार विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:
अफ्रीका:

  1. अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 
  2. अफ्रीका ही एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुवत् तथा मकर, तीनों रेखाएँ गुजरती हैं। 
  3. विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान 'सहारा' आफ़्रीका में ही स्थित है। 
  4. विश्व की सबसे लंबी नदी 'नील' अफ्रीका से होकर गुजरती है। 

प्रश्न 3. 
माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम चढ़ने वाले विश्व तथा भारत के पुरुष एवं महिला के बारे में बताइये। 
उत्तर:

  • न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी तथा भारत के तेनजिंग नोर्गे शेरपा 29 मई, 1953 को पृथ्वी के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • जापान की जुको ताबोई विश्व की पहली महिला थी जिसने 16 मई, 1975 को एवरेस्ट पर कदम रखा तथा बचेंद्री पाल भारत की पहली महिला थी जो 23 मई, 1984 को एवरेस्ट पर पहुंची। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

प्रश्न 4. 
जलमंडल किसे कहते हैं? जलमंडल का संक्षिप्त वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
जलमंडल: पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिसे जलमंडल कहा जाता है। जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ; जैसे-बर्फ, जल एवं जलवाष्प सम्मिलित हैं। पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल है। इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं। महासागर जलमंडल के मुख्य भाग हैं। 

प्रश्न 5. 
नीले ग्रह में रहने के बावजूद हम पानी की कमी क्यों महसूस करते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। इसका 71 प्रतिशत भाग जल है। फिर भी हम जल की कमी महसूस करते हैं। इसके निम्न कारण हैं:

  • पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97 प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है जो कि अत्यधिक खारा है। यह मानव के उपयोग में नहीं आ सकता है। 
  • शेष जल का बहुत बड़ा भाग बर्फ की परतों एवं हिमनदियों तथा भूमिगत जल के रूप में पाया जाता है। 
  • जल का बहुत कम भाग अलवण जल के रूप में पाया जाता है, जो मनुष्य के इस्तेमाल में आता है। 

प्रश्न 6. 
अटलांटिक महासागर की प्रमुख विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:

  1. अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। 
  2. यह अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के आकार का है। 
  3. अटलांटिक महासागर की तट रेखा बहुत अधिक दंतुरित है। 
  4. यह अनियमित एवं दंतुरित तट रेखा प्राकृतिक पोतात्रयों तथा पत्तनों के लिए आदर्श स्थिति है। 
  5. व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है। 

प्रश्न 7. 
वायुमंडल के संघटन को समझाइये। 
उत्तर:
वायुमंडल मुख्यत: ऑक्सीजन एवं नाट्रोजन का बना है जो साफ तथा शुष्क हवा का 99 प्रतिशत भाग है। आयतन के अनुसार वायुमंडल में नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत तथा दूसरी गैसों; जैसे-कार्बन डाइऑक्साइड, ऑर्गन इत्यादि की मात्रा 1 प्रतिशत है। 

प्रश्न 8. 
वायुमण्डल की प्रमुख गैसों ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का कार्य बताइये।
उत्तर:

  • सभी प्राणियों को साँस लेने के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है। 
  • नाइट्रोजन प्राणियों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। 
  • कार्बन डाइऑक्साइड यद्यपि बहुत कम मात्रा में है, लेकिन यह पृथ्वी के द्वारा छोड़ी गई ऊष्मा को अवशोषित करती है, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है। यह पौधों की वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 'भूमंडल' का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
भूमंडल:

  1. पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं, उसे भूमंडल कहते हैं। 
  2. भूमंडल भूपर्पटी की चट्टानों तथा मिट्टी की पतली परतों का बना होता है जिसमें जीवों के लिए पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। 
  3. पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बांटा जा सकता है:
  4. (i) महाद्वीप 
  5. (ii) महासागरीय बेसिन बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीपों के नाम से तथा बड़े जलाशयों को महासागरीय बेसिन के नाम से जाना जाता है। 
  6. समुद्री जल का तल सभी जगह समान होता है। स्थल की ऊंचाई को समुद्र तल से मापा जाता है। जिसे शून्य माना जाता है। विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउण्ट एवरेस्ट समुद्र तल से 8848 मीटर ऊँचा है। 
  7. पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं:
    • एशिया 
    • (ii) यूरोप 
    • (iii) अफ्रीका 
    • (iv) उत्तर अमेरिका 
    • (v) दक्षिण अमेरिका 
    • (vi) आस्ट्रेलिया 
    • (vii) अंटार्कटिका। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है? इनका संक्षिप्त परिचय दीजिये। 
उत्तर:
पृथ्वी के महाद्वीप: पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। इनका वर्णन निम्न प्रकार है:
1. एशिया:
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के लगभग एक तिहाई भाग में फैला है। यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा इस महाद्वीप से होकर गुजरती है। एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे यूरोप से अलग करता है। यूरोप एवं एशिया के संयुक्त भूभाग को यूरेशिया (यूरोप + एशिया) कहा जाता है। 

2. यूरोप:
यूरोप एशिया से बहुत छोटा है। यूरोप, एशिया के पश्चिम में स्थित है। आकटिक वृत्त या उत्तर ध्रुव वृत्त इससे होकर गुजरता है। यह तीन तरफ से जल से घिरा है। पूर्व में यह एशिया से जुड़ा हुआ है। 

3. अफ्रीका:
एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप विषुवत् वृत्त या 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्धं में स्थित है। अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुवत् तथा मकर, तीनों रेखाएँ गुरती हैं। सहारा का रेगिस्तान अफ्रीका में स्थित है। यह महाद्वीप चारों तरफ से समुद्रों एवं महासागरों से घिरा है। विश्व की सबसे लंबी नदी नील अफ्रीका से होकर गुजरती है। 

4. उत्तर अमेरिका:
उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनामा स्थलसंधि कहते हैं। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। यह महाद्वीप तीन महासागरों-आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर से घिरा है। 

5. दक्षिण अमेरिका:
इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्थ में स्थित है। इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर एवं पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित हैं। विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीरा इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है। दक्षिण अमेरिका में विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन बहती है। 

6. आस्ट्रेलिया:
आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोय महाद्वीप है, जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्थ में स्थित है। यह चारों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से घिरा है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। 

7. अंटार्कटिका:
यह महाद्वीप दक्षिणी गोलार्थ में स्थित है। दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। यह हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है। यहाँ किसी भी प्रकार का स्थायी मानव निवास नहीं है। बहुत से देशों के शोध केंद्र यहाँ स्थित हैं। भारत के भी शोध संस्थानमैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री यहाँ स्थित हैं। 

प्रश्न 3. 
महासागरों के विषय में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिये।
अथवा 
विश्व में कितने महासागर हैं? इनके बारे में संक्षिस बताइये। 
उत्तर:
महासागर: महासागर जलमंडल के मुख्य भाग हैं। ये आपस में एक - दूसरे से जुड़े हुए हैं। महासागरीय जल हमेशा गतिशील रहता है। तरंगें, ज्वार - भाटा तथा महासागरीय धाराएँ महासागरीय जल की तीन मुख्य गतियाँ हैं। बड़े से छोटे आकार के आधार पर पाँच महासागर प्रमुख हैं:

  1. प्रशांत महासागर: यह सबसे बड़ा महासागर है। यह पृथ्वी के लगभग एक - तिहाई भाग पर फैला है। प्रशांत महासागर लगभग वृत्ताकार है। एशिवा, आस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका इसके चारों ओर स्थित हैं। पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना ग़ प्रशांत महासागर में ही स्थित है। 
  2. अटलांटिक महासागर: यह विश्व का दूसरा सबसे अड़ा महासागर है। इसका आकार अंग्रेजी भाषा के S अक्षर जैसा है। इसके पश्चिमी किनारे पर उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका हैं तथा पूर्वी किनारे पर यूरोप एवं अफ्रीका अटलांटिक महासागर की अनियमित एवं दंतुरित तट रेखा प्राकृतिक पोता त्रयों एवं पत्तनों के लिए आदर्श स्थिति है। व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।
  3. हिंद महासागर: हिन्द महासागर ही एक ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर, यानी भारत के नाम पर रखा गया है। यह महासागर लगभग त्रिभुजाकार है। इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में आस्ट्रेलिया स्थित हैं।
  4. दक्षिणी महासागर: यह अण्टार्कटिका महाद्वीप को चारों ओर से घेरता है। यह अण्टार्कटिका महाद्वीप से उत्तर की ओर 60° दक्षिणी अक्षांश तक फैला हुआ है। 
  5. आर्कटिक महासागर: यह महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा वह उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है। यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले एक संकरे भाग से जुड़ा है जिसे बेरिंग जलसंधि के नाम से जाना जाता है। यह उत्तर अमेरिका के उत्तरी तटों तथा यूरेशिया से घिरा है। 

प्रश्न 4. 
वायुमंडल किसे कहते हैं? वायुमंडल की परतों को चित्र द्वारा दर्शाते हुए वायुमंडल का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
वायुमंडल: हमारी पृथ्वी को चारों ओर से गैस को परतें घेरे हुए हैं, जिसे वायुमंडल कहते हैं। वायुमण्डल का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है:

  1. वायुमंडल पृथ्वी का महत्त्वपूर्ण एवं अटूट भाग है जो हमें ऐसी वायु प्रदान करती है जिससे हम लोग साँस लेते है।
  2. वायुमंडल हमें सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से भी बचाता है। 
  3. वायुमंडल 1,500 किमी. की ऊँचाई तक फैला है। 
  4. वायुमंडल को उसके घटकों, तापमान तथा अन्य के आधार पर पाँच परतों में बाँय जाता है। इन परतों को पृथ्वी की सतह से शुरू करते हुए क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल तथा बहिर्मडल कहा जाता है।
    RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 1
  5. वायुमंडल में आयतन के अनुसार नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत तथा अन्य गैसें (कार्बन डाइऑक्साइड, ऑर्गन इत्यादि) 1 प्रतिशत हैं। 
  6. ऊँचाई के साथ वायुमंडल के पनत्व में भिन्नता आती है। वायु का घनत्वव समुद्री तल पर सबसे अधिक होता है तथा ऊपर की ओर पटता जाता है। इसीलिए पहाड़ों पर पर्वतारोहियों को हवा के घनत्व में कमी होने के कारण साँस लेने में कठिनाई होती है और वे अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाते हैं। 
  7. ऊपर की ओर जाने पर तापमान भी घटता जाता है। 
  8. वायुमंडल पृथ्वी पर दबाव भी डालता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर वायुदाब अलग - अलग होता है।
  9. वायु उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बहती हैं। 
  10. गतिशील वायु को पवन कहा जाता है। 

प्रश्न 5. 
भूमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल तीनों पारस्परिक क्रिया कर एक - दूसरे को प्रभावित करते हैं। स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
भूमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल हैं। ये तीनों परिमंडल आपस में पारस्परिक क्रिया करते हैं तथा एक - दूसरे को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। यह निम्न प्रकार स्पष्ट है:

  1. लकड़ी तथा खेती के लिए वनों को काटा जाए तो इससे ढलुआं भाग पर मिट्टी का कटाव तेजी से होने लगता है।
  2. प्राकृतिक आपदाएँ जैसे भूकंप से पृथ्वी की सतह में परिवर्तन हो जाता है। 
  3. इसी प्रकार अभी कुछ समय पहले ही सुनामी के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों का कुछ भाग पानी में इय गया। 
  4. झीलों तथा नदियों में दूषित पदार्थों के प्रवाहित होने से उनका जल मानव के इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाता है। यह जल दूसरे जीवों को भी नुकसान पहुंचाता है। 
  5. उद्योगों, तापीय विद्युत संयंत्रों तथा गाड़ियों का उत्सर्जी पदार्थ वायु को प्रदूषित करता है। 
  6. कार्बन डाइऑक्साइड वायु का एक महत्त्वपूर्ण घटक है लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है जो भूमंडलीय तापन के लिए उत्तरदायी है। इसलिए भूमंडल, वायुमंडल तथा जलमंडल के बीच के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पृथ्वी के संसाधनों का सीमित उपयोग करना चाहिए। 

प्रश्न 6. 
विश्व मानचित्र के रेखाचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाए - यूरोप, एशिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, यूगल पर्वत तथा पनामा स्थलसधि।
अथवा 
विश्व के रेखा मानचित्र में प्रमुख महाद्वीप एवं महासागरों को दर्शाइये।
अथवा 
विश्व के मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए:
(अ) अपर्वत श्रृंखलाएँ : हिमालय, रॉकीज तथा एंडीज 
(ब) पठार : तिब्बत।
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 2

Bhagya
Last Updated on June 14, 2022, 12:13 p.m.
Published June 14, 2022