RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पर्वतों, पठारों , मैदानों आदि को दर्शाने वाला मानचित्र
(अ) थिमैटिक मानचित्र 
(ब) राजनीतिक मानचित्र
(स) भौतिक मानचित्र 
(द) खाका 
उत्तर:
(स) भौतिक मानचित्र 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र

प्रश्न 2. 
निम्न में मानचित्र का घटक है
(अ) दूरी
(ब) दिशा 
(स) प्रतीक 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. 
थिमैटिक मानचित्र में दर्शाया जायेगा
(अ) उद्योगों का वितरण
(ब) विश्व के देश 
(स) नदियाँ, महासागर
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(अ) उद्योगों का वितरण

प्रश्न 4. 
निम्न में से छतरी का प्रतीक चिह कौनसा है?
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 1
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 2
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 3
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 4
उत्तर:
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 5

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. ग्लोब के अध्ययन की कुछ ................ होती है।
उत्तर:
सीमाएँ

2. मुख्य दिशाएँ ................ होती हैं। 
उत्तर:
चार

3. ................ के उपयोग के सम्बन्ध में एक अन्तर्राष्ट्रीय सहमति है। 
उत्तर:
प्रतीकों

4. .................. याद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है। 
उत्तर:
रेखाचित्र

5. एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र ................ कहलाता है। 
उत्तर:
खाका।

सत्य/असत्य बताइये

1. पूरी पृथ्वी का अध्ययन करने में ग्लोब काफी उपयोगी साबित होता है। 
उत्तर:
सत्य

2. एक गोलाकार सतह को पूरी तरह से चपटा करना संभव है।
उत्तर:
असत्य

3. बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाने के लिए छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं। 
उत्तर:
सत्य

4. दिक्सूचक की चुंबकीय सुई की दिशा हमेशा पूर्वपश्चिम दिशा में होती है। 
उत्तर:
असत्य

सही मिलान कीजिये

I

II

1. प्राकृतिक आकृतियाँ

(अ) सजनीतिक मानचित्र

2. देशों की सीमाएँ

(ब) भौतिक मानचित्र

3. सड़क मानचित्र

(स) रेखा मानचित्र

4. बिना पैमाने के कच्चा आरेख

(द) थिमैटिक मानचित्र


उत्तर:

I

II

1. प्राकृतिक आकृतियाँ

(ब) भौतिक मानचित्र

2. देशों की सीमाएँ

(अ) सजनीतिक मानचित्र

3. सड़क मानचित्र

(द) थिमैटिक मानचित्र

4. बिना पैमाने के कच्चा आरेख

(स) रेखा मानचित्र


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मानचित्र क्या है? 
उत्तर:
पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र, मानचित्र है। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों को दर्शाने वाले मानचित्र को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
भौतिक मानचित्र। 

प्रश्न 3. 
विश्व की विभिन्न देशों व राज्यों की सीमाओं को दाने वाले मानचित्र को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
राजनैतिक मानचित्र। 

प्रश्न 4. 
जो मानचित्र किसी वस्तु विशेष की जानकारी प्रदान करते हैं, उसे क्या कहते हैं? 
उत्तर:
थिमैटिक मानचित्र। 

प्रश्न 5. 
दिशासूचक यंत्र (दिक्सूचक) क्या है? 
उत्तर:
दिशा सूचक यंत्र बह यंत्र है जिससे दिशा ज्ञात की जाती है। इसमें एक चुम्बकीय सुई लगी होती है जो हमेशा उत्तर - दक्षिण दिशा बताती है।

प्रश्न 6. 
मानचित्र की दो विशेषताएँ लिखिये। 
उत्तर:

  • दो स्थानों के मध्य दूरी का पता लगाना। 
  • दिशा ज्ञात करना। 

प्रश्न 7. 
मानचित्र में प्रायः उत्तर दिशा किस प्रकार इंगित की जाती है? 
उत्तर:
मानचित्र में उत्तर दिशा ऊपर दाहिनी तरफ एक तीर के द्वारा तथा तथा उ. (N) लिखकर इंगित की जाती है। 

प्रश्न 8. 
जब मानचित्र पर उत्तर दिशा इंगित नहीं की गई हो, ऐसी स्थिति में मानचित्र के किस भाग को उत्तर दिशा माना जाता है? 
उत्तर:
ऊपरी भाग को उत्तर दिशा माना जाता है। 

प्रश्न 9. 
भू - भाग की विभिन्न विशेषताओं को मानचित्र में दर्शाने हेतु किनका प्रयोग किया जाता है? 
उत्तर:
विभिन्न रूढ़ या प्रतीक चिह्नों का। 

प्रश्न 10. 
सामान्यतः नदी, नाले, समुद्र आदि जलाशयों को मानचित्र में किस रंग का दिखा जाता है? 
उत्तर:
नीले रंग का। 

प्रश्न 11. 
रेखाचित्र मानचित्र को दो विशेषताएं बताइये। 
उत्तर:

  • पैमाने पर आधारित नहीं होता। 
  • कच्चा आरेख होता है। 

प्रश्न 12. 
खाका किसे कहते हैं? 
उत्तर:
एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहलाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
ग्लोब में अध्ययन की क्या सीमाएँ हैं? 
उत्तर:
गलोय में अध्ययन की कुछ सीमाएँ होती हैं। जब हम पूरी पृथ्वी का अध्ययन करना चाहते हैं तब तो ग्लोब हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होता है। लेकिन, जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे - अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गाँवों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं। तो यह हमारे लिए उतना उपयोगी साबित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में मानचित्र अधिक उपयोगी होते हैं। 

प्रश्न 2. 
मानचित्र के घटकों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
मानचित्र के निम्न तीन घटक हैं:

  • दूरी: मानचित्र का एक प्रमुख घटक 'दूरी' है। वास्तविक स्थानों की दूरी को मानचित्र पर पैमाने की सहायता से छोटा करके बताया जाता है। 
  • दिशा: मानचित्र में ऊपर दाहिनी तरफ तीर का निशान लगाकर उत्तर दिशा दर्शाई जाती है। इससे अन्य दिशाओं का भी पता लगाया जा सकता है। 
  • प्रतीक: मानचित्र का तीसरा प्रमुख घटक प्रतीक है। मानचित्र पर विभिन्न आकृतियों, जैसे - भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों तथा अल्प स्थानों को प्रतीकों की सहायता से दर्शाया जाता है। 

प्रश्न 3. 
दिक्सूचक क्या है? चित्र बनाकर समझाइये। 
उत्तर:
दिक्सूचक: दिक्सूचक की सहायता से किसी स्थान की दिशा का पता लगा सकते हैं। यह एक यंत्र है जिसकी सहायता से मुख्य दिशाओं का पता लगाया जाता है। इसकी चुंबकीय सुई की दिशा हमेशा उत्तर - दक्षिण दिशा में होती है। इससे अन्य दिशाओं का भी आसानी से पता चल जाता है।
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 6

प्रश्न 4. 
प्रतीक के रूप में विभिन्न रंगों का उपयोग किस प्रकार किया जाता है? 
उत्तर:
विभिन्न रंगों का उपयोग प्रतीक के रूप में किया जाता है। उदाहरण के लिए सामान्यत: नीले रंग का इस्तेमाल जलाशयों, भूरा रंग पर्वतों, पीला रंग पठारों और हरा रंग मैदानों को दशाने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

प्रश्न 5. 
रेखाचित्र क्या है? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
रेखाचित्र: रेखाचित्र एक आरेखण है, जो पैमाने पर आधारित न होकर पाद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है। एक स्थान को दूसरे स्थान के सापेक्ष दिखाने के लिए एक कच्चे आरेखण की आवश्यकता होती है। उदाहरणार्थ, अपने घर के रास्ते को बताने के लिए एक कच्चा आरेखण बनाया जा सकता है। इस प्रकार कच्चे आरेख को बिना पैमाने की सहायता से खींचा जाता है तथा इसे रेखाचित्र मानचित्र कहते हैं। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र

प्रश्न 6.
खाका किसे कहते हैं? समझाइये। 
उत्तर:
खाका: एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया नेखाचित्र खाका कहा जाता है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम कभी - कभी जानना चाहते हैं जैसे किसी कमरे की लंबाई एवं चौड़ाई, जिसे मानचित्र में नहीं दिखाया जा सकता है। उस समय, बड़े पैमाने वाला एक रेखाचित्र खींचा जाता है जिसे खाका कहा जाता है। इससे उस छोटे क्षेत्र की विस्तृत जानकारी मिल जाती है।

प्रश्न 7.
मापक (पैमाना) किसे कहते हैं? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
मानचित्र पर दो स्थानों के बीच की दूरी और घरातल पर उन्हीं दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी के अनुपात को मापक (पैमाना) कहते हैं। उदाहरण के लिए यदि किन्हीं दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी 20 किमी. है और इसे मानचित्र पर 2 सेमी, द्वारा दिखाया जाता है तो संबंधित मानचित्र का पैमाना 1 सेमी. 10 किमी. होगा। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
मानचित्र किसे कहते हैं? मानचित्र के प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
मानचित्र: पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र, मानचित्र कहलाता है। 
प्रकार: मानचित्र विभिन्न प्रकार के होते हैं। प्रमुख प्रकार निम्न हैं:

  • भौतिक मानचित्र: पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों; जैसे - पर्वतों, पठारों, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता है। 
  • राजनीतिक मानचित्र: राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता है।
  • धिमैटिक मानचित्र: विशेष जानकारियाँ प्रदान करने वाले मानचित्रों को थिमैटिक मानचित्र कहते हैं। जैसे - सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि। इन मानचित्रों में दी गई सूचना के आधार पर उनका उचित नामकरण किया जाता है। 

प्रश्न 2. 
पैमाने के आधार पर मानचित्र के दो प्रकारों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
1. छोटे पैमाने वाले मानचित्र: जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाना होता है, तब छोटे पैमाने का उपयोग किया जाता है। जैसेमानचित्र पर 5 सेमी., स्थल के 500 किमी. को दर्शाता है। इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं। 

2. बड़े पैमाने वाले मानचित्र: जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे गाँव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं। जैसे-स्थल पर 500 मीटर की दूरी को मानचित्र पर 5 सेमी. से दर्शाया जाता है। इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।

प्रश्न 3. 
मानचित्र में दिशाओं का पता किस प्रकार लगाया जाता है? स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
मानचित्र में दिशाएँ-प्रायः मानचित्रों में ऊपर दाहिनी तरफ एक तौर का निशान बना होता है, जिसके ऊपर अक्षर उ. या N लिखा होता है। यह तीर का निशान उत्तर दिशा को दर्शाता है। उत्तर के बारे में जानने पर हम दूसरी दिशाओं जैसे पूर्व, पश्चिम तथा दक्षिण के बारे में पता लगा सकते हैं। चार मुख्य दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता है। बीच की चार दिशाएँ है:
उत्तर - पूर्व (उ.पू.), दक्षिण - पूर्व (द.पू.), दक्षिण - पश्चिम (द.प.) तथा उत्तर - पश्चिम (उ.प.)। इन बीच बाली दिशाओं की मदद से किसी भी स्थान की सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 4 मानचित्र 7

प्रश्न 4. 
रूढ़ प्रतीक किसे कहते हैं? 
उत्तर:
किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों; जैसे - भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, मेल की पटरियों या कुएँ को दिखाना संभव नहीं होता है। इसलिए, वे निश्चित अक्षरों, छायाओं, रंगों, चिों तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं। मानचित्रों की एक विश्वव्यापी भाषा होती है जिसे सभी आसानी से समझ सकते हैं। इन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में एक अंतर्राष्ट्रीय सहमति है। ये रूढ़ प्रतीक कहलाते हैं।

Bhagya
Last Updated on June 14, 2022, 11:52 a.m.
Published June 14, 2022