RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
दिहाड़ी मजदूर अपने औजारों के साथ बैठकर जहाँ काम देने वाले का इंतजार करते हैं, उस स्थान को कहते हैं
(अ) लेबर चौक 
(ब) बाजार 
(स) फैक्ट्री 
(द) अस स्टैण्ड 
उत्तर:
(अ) लेबर चौक

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका

प्रश्न 2. 
स्थायी कर्मचारी को अनेक सुविधाएं प्राप्त होती हैं, जैसे
(अ) चिकित्सा सुविधाएँ 
(ब) सवैतनिक छुट्टियाँ। 
(स) प्रोविडेंट फण्ड
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 3. 
निर्मला काम करती है
(अ) शोरूम में 
(ब) कपड़े सिलने की फैक्ट्री में 
(स) कंपनी में
(द) उपर्युक्त में किसी में नहीं 
उत्तर:
(ब) कपड़े सिलने की फैक्ट्री में

प्रश्न 4. 
सुधा कहाँ काम करती है
(अ) ऑफिस में 
(ब) फैक्ट्री में
(स) दुकान में 
(द) चिकित्सालय में 
उत्तर:
(अ) ऑफिस में 

प्रश्न 5. 
स्थायी दुकानदारों को लाइसेंस किसके द्वारा दिया जाता
(अ) राज्य सरकार द्वारा 
(ब) पंचायत के द्वारा 
(स) नगर निगम के द्वारा
(द) केन्द्र सरकार द्वारा 
उत्तर:
(स) नगर निगम के द्वारा

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. सड़क पर काम करने वाले लोग ............. में लगे हैं। 
उत्तर:
स्वरोजगार

2. सड़क पर काम करने वाले लोगों की दुकानें ............. हैं। 
उत्तर:
अस्थायी

3. टेलेवाले जो चीजें बेचते हैं, वे अक्सर घर पर उनके ............... बनाते हैं। 
उत्तर:
परिवार वाले

4. अहमदाबाद के एक सर्वेक्षण में पाया कि काम करने वालों में से ................ प्रतिशत लोग सड़कों पर काम कर रहे थे। 
उत्तर:
बारह

5. बाजार में ................ की कतार पर कतार थी। 
उत्तर:
दुकानों

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए

1.आजकल लोग कपड़े सिलवाने की जगह सिले - सिलाए कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। 
उत्तर:
सत्य

2. सुधा कपड़े निर्यात करने वाली एक कंपनी में दर्जी का काम करती है। 
उत्तर:
असत्य

3. निर्मला को रोज आठ घंटे काम करने के 280 रुपये मिलते हैं और अतिरिक्त 100 रुपये देर तक काम करने के मिलते हैं। 
उत्तर:
सत्य

4. नियमित और स्थायी कर्मचारियों को प्रतिदिन तनख्वाह मिलती है। 
उत्तर:
असत्य

5. अस्थायी कर्मचारियों को व उनके परिवार के लिए चिकित्सा सुविधाएँ मिलती हैं। 
उत्तर:
असत्य

निम्न स्तंभों का सही मिलान कीजिये

1. बबू मांझी

(अ) एक ड्रेस डिजायनर

2. बदना

(ब) एक शोरूम संचालक

3. हरप्रीत

(स) एकदजी

4. निर्मला

(द) मार्केटिंग मैनेजर

5. सुधा

(य) एक रिक्शावाला


उत्तर:

1. बबू मांझी

(य) एक रिक्शावाला

2. बदना

(अ) एक ड्रेस डिजायनर

3. हरप्रीत

(ब) एक शोरूम संचालक

4. निर्मला

(स) एक दर्जी

5. सुधा

(द) मार्केटिंग मैनेजर


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत में कितने शहर हैं? 
उत्तर:
पांच हजार से अधिक। 

प्रश्न 2. 
भारत में कितने महानगर हैं? 
उत्तर:
भारत में सत्ताईस महानगर हैं। 

प्रश्न 3. 
किन्हीं पाँच महानगरों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • दिल्ली 
  • मुंबई 
  • चेन्नई 
  • कोलकाता 
  • अहमदाबाद। 

प्रश्न 4. 
सड़क पर काम करने वाले किन्हीं दो प्रकार के लोगों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • फूल बेचने वाली 
  • सब्जी बेचने वाली। 

प्रश्न 5. 
काम करने वालों में कितने प्रतिशत सड़कों पर काम कर रहे हैं? 
उत्तर:
12 प्रतिशत। 

प्रश्न 6. 
बजू मांझी कहाँ का रहने वाला है? 
उत्तर:
ब मांझी बिहार का रहने वाला है। 

प्रश्न 7. 
अणू मांझी गांव में क्या काम करता था? 
उत्तर:
वह गांव में मिस्त्री का काम करता था। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका

प्रश्न 8. 
बलू मांझी ने गाँव क्यों छोड़ा? 
उत्तर:
बय माँझी को गांव में लगातार सालभर काम नहीं मिलता था। इसलिए उसकी कमाई ले परिवार का जीवनयापन नहीं हो पाता था। इसलिए उसने गाँव छोड़ दिया। 

प्रश्न 9. 
शहर में वजू मांझी क्या करने लगा? 
उत्तर:
शहर पहुंचकर वह रिक्श चालक का कार्य करने लगा।

प्रश्न 10. 
'लेबर चौक' क्या है? 
उत्तर:
लेबर चौक वह स्थान है जहाँ दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग एकत्रित होते हैं और काम देने वाले की प्रतीक्षा करते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
सड़क पर व्यवसाय करने वालों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर व्यवसार करते हैं। यथा:

  1. वे, फल और सब्जी, फूल आदि बेचते हैं तथा मरम्मत का कार्य करते हैं तथा कुछ सेवाएं प्रदान करते हैं। 
  2. वे स्वरोजगार में लगे हैं अर्थात् उनको कोई दूसर व्यक्ति रोजगार नहीं देता है। 
  3. उन्हें अपना काम स्वयं संभालाना पड़ता है। 
  4. वे माल खरीदने और दुकान लगाने के स्थान की स्वर योजनाएँ बनाते हैं। 
  5. उनकी दुकानें अस्थायी होती हैं। 
  6. उनके पास कोई सुरक्षा नहीं होती है। 
  7. हमारे देश में शहरी इलाकों में लगभग एक करोड लोग फुटपाथ और ठेलों पर सामान बेचते हैं। 
  8. अभी हाल - फिलहाल तक गलियों और फुटपाथ पर इनके काम को यातायात और पैदल चलने वालों के लिए एक रुकावट की तरह देखा जाता था। लेकिन अब इसक सभी के लिए उपयोगी और आजीविका कमाने के अधिकार के रूप में देखा जा रहा है। 

प्रश्न 2. 
फुटपाथ व गलियों के व्यवसायियों के हितों के लिए सरकार द्वारा कौनसे कदम लिये जा सकते हैं? 
उत्तर:
सरकार उस कानून को बदलने पर विचार कर रही है जिससे उन पर प्रतिबंध लगा हुआ था। कानून में बदला आने से उनके पास काम करने की जगह होगी और यातायात एवं लोगों का आवागमन भी सहज हो जायेगा। ऐसा सुझाव है कि शहरों में कुछ इलाके फुटपाथ और ठेलों पर सामान बेचने वालों के लिए तय कर दिए जाएं। 

प्रश्न 3. 
छोटे उद्योगों एवं फैक्ट्रियों को अस्थायी कर्मचारियों की क्यों आवश्यकता होती है? 
उत्तर:
छोटे उद्योग एवं फैक्ट्रियों को कम निवेश तथा अधिक लाभ हेतु अस्थायी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है किसी विशेष मौसम के दौरान या जब नियोक्ता को माल की आपूर्ति का कोई बड़ा ऑर्डर मिलता है, तो वे ऐसे कर्मचारियों को काम पर रख लेते हैं और जब खाली समय होता है तो वे उन्हें काम से हटा देते हैं। दूसरे, उनसे काम के समय से अधिक समय तक काम लिया जा सकता है। इन्हीं कारणो से छोटे उद्योगों और फैक्ट्री मालिकों को अस्थायी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
कपड़े सिलाई के कारखाने में कामगारों की काम की दशाओं का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
कपड़े की सिलाई के कामगारों की सामान्यत: सिलेसिलाये कपड़े बनाने वाले तथा उनें निर्यात करने वाले कारखानों में नियुक्ति होती है। उनकी काम की दशाएं निम्नलिखित हैं:

  1. इन गारमेंट कारखानों में ये कामगार दर्जी का काम करते हैं।
  2. ये कामगार 9 बजे सुबह से रात 10 बजे तक काम करते हैं। कई बार इनें और भी अधिक समय तक काम करना पड़ता है। 
  3. ये कामगार हफ्ते में छ: दिन काम करते हैं। जब काम जल्दी का होता है तो इन्हें रविवार को भी काम पर जाना पड़ता है। 
  4. इन्हें रोज घटे काम करने के 290 रु. मिलते हैं और अतिरिक्त 100 रु. देर तक काम करने के मिलते हैं। 
  5. सामान्यतः जून तक काम खत्म हो जाता है। काम खत्म हो जाने के बाद फैक्ट्री वाले इन दर्जियों की संख्या घटा देते हैं अर्थात् इनको काम से निकाल दिया जाता है।
  6. हर साल करीब तीन से चार महीने के लिए उनके पास काम नहीं रहता है। 
  7. इस प्रकार ये कामगार अनियमित रूप से काम में लगे हुए हैं। जब इन्हें काम से निकाल दिया जाता है तो इन तीन - चार महीनों के लिए उन्हें दूसरा काम ढूँढ़ना पड़ता है। इनकी नौकरियाँ अस्थायी हैं। 
  8. नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं होती और अगर कोई बुरा व्यवहार करे तो उनके बचाव के लिए कुछ नहीं होता। 

प्रश्न 2. 
स्थायी नौकरियों के लाभों की चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
स्थायी नौकरियों के लाभ स्थायी कर्मचारी अनेक लाभों से लाभान्वित होते हैं। यथा:

  1. नियमित वेतन: उन्हें प्रत्येक महीने नियमित तनख्वाह मिलती है। 
  2. बुढ़ापे की बचत: उनकी तनख्वाह का एक भाग भविष्य निधि में सरकार के पास डाल दिया जाता है। इस बात पर ब्याज भी मिलता है। नौकरी से सेवानिवृत्त होने पर यह पैसा मिल जाता है। 
  3. छुट्टियाँ: इन्हें रविवार और राष्ट्रीय त्योहारों के लिए सवैतनिक छुट्टियाँ मिलती हैं। उनको वार्षिक छुट्टी के रूप में भी कुछ दिन मिलते हैं। 
  4. परिवार के लिए चिकित्सा सुविधाएँ: कंपनी या नियोक्ता एक सीमा तक कर्मचारी और उनके परिवारजनों के इलाज का खर्चा उठाती है। अगर तबियत खराब हो जाए तो कर्मचारी को बीमारी के दौरान छुट्टी मिलती है। 
  5. निश्चित काम तथा स्थायी नौकरी: उनका काम भी तय होता है और उनको प्रति माह नियमित वेतन मिलता है। अगर कभी काम कम हो तो भी उन्हें काम से निकाला नहीं जाता।
Bhagya
Last Updated on June 13, 2022, 12:33 p.m.
Published June 13, 2022