RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
हेक्टर और उसके सहपाठी अपनी भाषा सीखना चाहते थे। उनकी भाषा थी
(अ) अफ्रीकान्स 
(ब) अंग्रेजी
(स) जुलू 
(द) फ्रेंच 
उत्तर:
(स) जुलू 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 2. 
अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे
(अ) नेल्सन मंडेला 
(ब) यासर अराफात
(स) महात्मा गांधी 
(द) बिन्नी मंडेला 
उत्तर:
(अ) नेल्सन मंडेला

प्रश्न 3. 
भारत में सरकार कितने समय के लिए चुनी जाती है?
(अ) तीन वर्ष 
(ब) पांच वर्ष
(स) सात वर्ष 
(द) एक वर्ष 
उत्तर:
(ब) पांच वर्ष

प्रश्न 4. 
नेल्सन मंडेला ने किसके खिलाफ बहुत लम्बे समय तक संघर्ष किया? 
(अ) क्षेत्रवाद के 
(ब) धार्मिक भेदभाव के
(स) रंगभेद के 
(द) भाषायी भेद के 
उत्तर:
(स) रंगभेद के 

प्रश्न 5. 
निम्न में से कौनसा लोकतंत्र में भागीदारी का तरीका नहीं है? 
(अ) मत देना 
(ब) जुलूस निकालना 
(स) हड़ताल करना 
(द) आतंक फैलाना 
उत्तर:
(द) आतंक फैलाना 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. दक्षिण अफ्रीका में ................, अश्वेत और सांवले प्रजातियों के लोग रहते हैं। 
उत्तर:
श्वेत 

2. दक्षिण अफ्रीका पहले ................ कानून से शासिता था।
उत्तर:
रंगभेद

3. सन् ................ में दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश बना। 
उत्तर:
1994

4. लोकतंत्र में सभी सरकारों को एक ................ समय के लिए चुना जाता है। 
उत्तर:
निश्चित

5. एक निर्धारित समय के बाद नियमित चुनाव होने से लोगों का ................ पर नियंत्रण बना रहता है। 
उत्तर:
सरकार

6. धार्मिक जुलूस और उत्सव कई बार ................ का कारण बनते हैं। 
उत्तर:
समस्या।

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए

1. धार्मिक जुलूस के अवसरों पर पुलिस की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की होती है कि हिंसा न भड़के। 
उत्तर:
सत्य

2. भारत में एक बार चुने जाने के पश्चात् सरकार अनिश्चित काल के लिए बनी रहती है। 
उत्तर:
असत्य

3. नियमित चुनाव होने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता है। 
उत्तर:
सत्य

4. धार्मिक व क्षेत्रीय विवादों को सुलझाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। 
उत्तर:
असत्य

5. न्याय सभी प्राप्त हो सकता है जब सब लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो। 
उत्तर:
सत्य

निम्न स्तंभों का सही मिलान कीजिए

1. नेल्सन मंडेला

(अ) चुनाव में वोट देकर अपना प्रतिनिधि

2. सरकार में जनता की भागीदारी

(ब) नियमित चुनाव

3. लोगों का सरकार पर नियंत्रण

(स) बुनियादी नियम और

4. भारतीय संविधान

(द) तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार के मध्य विवाद

5. कावेरी नदी का पानी

(य) अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस


उत्तर:

1. नेल्सन मंडेला

(य) अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस

2. सरकार में जनता की भागीदारी

(अ) चुनाव में वोट देकर अपना प्रतिनिधि

3. लोगों का सरकार पर नियंत्रण

(ब) नियमित चुनाव

4. भारतीय संविधान

(स) बुनियादी नियम और

5. कावेरी नदी का पानी

(द) तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार के मध्य विवाद


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
माया दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में रहती है? 
उत्तर:
जोहांसबर्ग में।

प्रश्न 2. 
दक्षिण अफ्रीका में कितने प्रजातियों के लोग रहते है? 
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका में कई प्रजातियों के लोग रहते हैं, जैसे - श्वेत, अश्वेत तथा सांवली त्वचा वाले, जैसे भारतीय। 

प्रश्न 3. 
माया को बक्से में किसकी तस्वीरें प्राप्त हुई थी? 
उत्तर:
हेक्टर पीटरसन की। 

प्रश्न 4. 
दक्षिण अफ्रीका पहले किस प्रकार के कानून से शासित था? 
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका पहले रंगभेद कानून से शासित था। 

प्रश्न 5. 
रंगभेद से क्या आशय है? 
उत्तर:
रंगभेद से आशय है - चमड़ी के रंग के आधार पर भेदभाव करना। 

प्रश्न 6. 
दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश कब बना? 
उत्तर:
सन् 1994 में। 

प्रश्न 7. 
रंगभेद के खिलाफ किस अफ्रीकी नेता ने लम्बे समय तक संघर्ष किया? 
उत्तर:
नेल्सन मंडेला ने। 

प्रश्न 8. 
भारत में सरकारों का चुनाव कितने वर्ष के लिए किया जाता है? 
उत्तर:
भारत में सरकारों का चुनाव 5 वर्ष के लिए किया जाता है। 

प्रश्न 9. 
सरकारी निर्णयों में लोग किस प्रकार भागीदार बनते है? 
उत्तर:
लोग सरकारी नौतियों में रुचि लेकर तथा उनकी आलोचना करके सरकारी निर्णयों में भागीदार बनते हैं। 

प्रश्न 10. 
नियमित चुनाव होने का क्या लाभ है? 
उत्तर:
नियमित चुनाव होने से सरकार पर लोगों का नियंत्रण बना रहता है। 

प्रश्न 11. 
किन तरीकों के द्वारा लोग गलत बातों या अन्याय संगत बातों को सरकार के सामने लाते हैं? 
उत्तर:
धरने, जुलूस, हड़ताल तथा हस्ताक्षर अभियान द्वारा। 

प्रश्न 12. 
अखबार, पत्रिकाएँ व टेलीविजन कौनसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? 
उत्तर:
अखबार, पत्रिकाएँ एवं टेलीविजन जनता से जुड़े मुददों और सरकार की जिम्मेदारियों पर चर्चा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

प्रश्न 13. 
लोकतांत्रिक सरकार का एक मुख्य विचार बताइए। 
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार का एक मुख्य विचार है - सरकार का न्याय एवं समानता के प्रति वचनबद्ध होना। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 14. 
कावेरी नदी किन दो राज्यों के बीच और क्यों विवाद का कारण है? 
उत्तर:
कावेरी नदी, कर्नाटक और तमिलनाडु के मध्य जल के विभाजन को लेकर विवाद का कारण बनी हुई है।

प्रश्न 15. 
कावेरी नदी पर बने दो बाँधों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • कृष्णाराजासागर वाँध 
  • मेटूर आँध। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
लोकतांत्रिक सरकार में लोग किस प्रकार अपनी भागीदारी निभाते हैं? 
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार में लोग निम्न प्रकारों से अपनी भागीदारी निभाते हैं:

  1. लोग चुनाव में वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। 
  2. लोग सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके भी अपनी भागीदारी निभाते हैं। 
  3. लोग धरने, जुलूस, हड़ताल, हस्ताक्षर अभियान आदि में शामिल होकर सरकार की गलत व अन्याय संगत बातों को सामने लाते हैं। 
  4. लोग आंदोलन करके सरकार और उसके काम करने के तौर - तरीकों को चुनौती देकर, भी भागीदारी निभाते हैं। 

प्रश्न 2. 
लोग किसी देश के लोकतांत्रिक स्वरूप को किस प्रकार मजबूत करते हैं? 
उत्तर:
देश के लोग सजग रहकर और इस बारे में रुचि लेकर, कि देश कैसे चलाया जा रहा है, उस देश की सरकार के लोकतांत्रिक स्वरूप को और भी मजबूत करते हैं। 

प्रश्न 3. 
विवादों के समाधान के लिए कई बार हिंसा का प्रयोग क्यों किया जाता है? 
उत्तर:
विवादों के समाधान हेतु कई बार हिंसा का प्रयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि एक समूह यह मान लेता है कि दूसरे समूह को विरोध करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल करना उचित है। 

प्रश्न 4. 
विवाद कब उभरता है? 
उत्तर:

  • विवाद तब उभरता है जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, बोत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमियों के लोग एक - दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। 
  • विवाद तब भी होता है जब कुछ लोगों को लगता है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। 

प्रश्न 5. 
भारतीय संविधान के कानून किस प्रकार के हैं? 
उत्तर:
भारतीय संविधान में बुनियादी नियम और कानून दिए गए हैं। ये कानून सरकार और लोगों के लिए हैं। सबको इनको मानना पड़ता है। विवादों का समाधान इन्हीं कानूनों के आधार पर होता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
धार्मिक जुलूस और उत्सब कई बार समस्या का कारण कैसे बनते हैं? इस समस्या को सुलझाने में सरकार व पुलिस क्या भूमिका निभाती है? 
उत्तर:
धार्मिक जुलूस और उत्सव कई बार समस्या का कारण बनते हैं। उदाहरण के लिए धार्मिक जुलूस किस रास्ते पर निकले, यही कई बार विवाद का कारण बन जाता है। कई बार हिंसा भड़कने का कारण बन जाता है। कभी - कभी जुलूस के लोग उतेजित हो जाते हैं। कभी लोग जुलूस पर पत्थर फेंकने या उसे रोकने की कोशिश कर सकते हैं। सरकार व पुलिस की भूमिका - सरकार, खासकर पुलिस ऐसे अवसरों पर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस को जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की होती है कि आपस में टकराहट की स्थिति पैदा न हो, हिंसा न भड़के। वह सभी पक्षों को एक स्थान पर बिठाकर बात करवाती है ताकि विवाद का समाधान निकल सके। 

प्रश्न 2. 
कुछ नदियों विवाद का कारण क्यों बन जाती है? कावेरी नदी के विवाद के उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
कुछ नदियाँ एक से अधिक राज्यों से होकर बहती हैं। जिन राज्यों से नदी गुजरती है उनके बीच में नदी के पानी का बंटवारा विवाद का कारण बन जाता है। कावेरी नदी पर विवाद - कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद बना रहता एक तरफ, कर्नाटक के कृष्णाराज सागर बांध में भरा हुआ पानी कई जिलों में सिंचाई के काम आता है। इस पानी से बेंगलूर शहर की जरूरतें भी पूरी होती हैं। दूसरी तरफ, तमिलनाडु के मेटूर बांध में भरे हुए इसी नदी के पानी से राज्य के डेल्टा क्षेत्र में सिंचाई होती है। कर्नाटक का कृष्णाराज सागर बांध कावेरी नदी के ऊपरी छोर पर है और तमिलनाडु का मेटूर बांध नदी के निचले छोर पर है। मेटूर बांध में पानी तभी भरा जा सकता है जब कृष्णाराज सागर बांध से पानी छोड़ा जाये। दोनों राज्यों को अपने लोगों की जरूरत के लिए भरपूर पानी चाहिए जो नहीं मिल पाता। इससे विवाद उत्पन्न होता है। राष्ट्रीय सरकार का कार्य-दोनों सरकारों के विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय सरकार को कदम उठाना पड़ता है ताकि दोनों राज्यों के लिए पानी का सही अँटवारा हो पाए। इस प्रकार राष्ट्रीय सरकार पानी के बंटवारे का सही समाधान प्रस्तुत कर इस विवाद को सुलाशाती है।

Bhagya
Last Updated on June 10, 2022, 4:52 p.m.
Published June 10, 2022