RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 सरकार क्या है? Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
सरकार स्थानीय स्तर पर भी कार्य करती है, यहाँ स्थानीय स्तर से अभिप्राय है:
(अ) ग्राम या शहर 
(ब) पूरा राज्य
(स) पूरा देश 
(द) दो राज्य 
उत्तर:
(अ) ग्राम या शहर 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 2. 
राजतंत्रीय शासन में अन्तिम सत्ता निहित होती है
(अ) नागरिकों में 
(ब) राजा या रानी में 
(स) निर्वाचित प्रतिनिधियों में
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) राजा या रानी में

प्रश्न 3. 
लोकतंत्र में लोग अपने प्रतिनिधि जिस प्रक्रिया के माध्यम से चुनते हैं, वह है
(अ) चुनाव 
(ब) कानून 
(स) मताधिकार 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(अ) चुनाव 

प्रश्न 4. 
अमेरिकन स्त्रियों को मतदान का अधिकार प्रास हुआ
(अ) 1919 में 
(ब) 1920 में
(स) 1978 में 
(द) 1928 में 
उत्तर:
(ब) 1920 में

प्रश्न 5. 
सरकार का काम है
(अ) देश की सीमाओं की सुरक्षा करना 
(ब) विदेशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाना 
(स) कानून बनाना
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. हर एक देश को विभिन्न निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की ................ होती है। 
उत्तर:
जरूरत

2. सरकार अलग - अलग स्तरों पर काम करती है - स्थानीय स्तर पर, ................ के स्तर पर एवं ................ स्तर पर। 
उत्तर:
राज्य, राष्ट्रीय

3. सरकार ................ बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वे कानून ................ होते हैं। 
उत्तर:
कानून, मानने

4. ................ में लोग चुनाव के माध्यम से सरकार को निर्णय लेने और कानूनों का पालन करवाने की शक्ति देते हैं। 
उत्तर:
लोकतंत्र

5. ................ सरकार में राजा या रानी के पास निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति होती है। 
उत्तर:
राजतंत्रीय।

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए

1. अमरीका में औरतों को वोट देने का अधिकार 1928 में मिला। 
उत्तर:
असत्य

2. भारत में आजादी से पहले बहुत ही कम लोगों को वोट देने का अधिकार था।
उत्तर:
सत्य

3. सफ़ेज का मतलब होता है - वोट देने का अधिकार। 
उत्तर:
सत्य

4. स्थानीय स्तर की सरकार का सम्बन्ध पूरे राज्य से है। 
उत्तर:
असत्य

5. राजतंत्र में सरकार अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। 
उत्तर:
असत्य

निम्नलिखित स्तंभों का सही मिलान करें

1. राजतंत्र

(अ) गाँव या शहर की सरकार

2. लोकतंत्र

(ब) सम्पूर्ण राज्य की सरकार

3. स्थानीय सरकार

(स) जनता द्वारा निर्वाचित लोगों की सरकार

4. राष्ट्रीय सरकार

(द) सन् 1928 ई.

5. राज्य स्तर की सरकार

(य) सम्पूर्ण देश की सरकार

6. इंग्लैंड की औरतों को मताधिकार मिला

(र) सत्ता की अंतिम शक्ति राजा के पास


उत्तर:

1. राजतंत्र

(२) सत्ता की अंतिम शक्ति राणा के पास

2. लोकतंत्र

(स) जनता द्वारा निर्वाचित लोगों की सरकार

3. स्थानीय सरकार

(अ) गाँव या शहर की सरकार

4. राष्ट्रीय सरकार

(य) सम्पूर्ण देश की सरकार

5. राज्य स्तर की सरकार

(ब) सम्पूर्ण राज्य की सरकार

6. इंग्लैंड की औरतों को मताधिकार मिला

(द) सन् 1928 ई.


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
देश की सीमाओं की सुरक्षा का कार्य किसका है? 
उत्तर:
यह कार्य सरकार का है। 

प्रश्न 2. 
सरकार के कोई दो कार्य लिखिए। 
उत्तर:

  • देश में शांति - व्यवस्था बनाए रखना। 
  • विदेशों से शांतिपूर्ण सम्बन्ध बनाए रखना। 

प्रश्न 3. 
सरकार के तीन स्तरों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
सरकार के तीन स्तर ये है:

  • राष्ट्रीय स्तर 
  • राज्य स्तर और 
  • स्थानीय स्तर। 

प्रश्न 4. 
स्थानीय स्तर की सरकार से क्या आशय है? 
उत्तर:
स्थानीय स्तर की सरकार से आशय गांव या शहर की सरकार से है। 

प्रश्न 5. 
राज्य स्तर की सरकार का क्या मतलब है? 
उत्तर:
राज्य स्तर की सरकार का मतलब है - वह सरकार जो पूरे राज्य के लिए काम करती है, जैसे - हरियाणा की सरकार। 

प्रश्न 6. 
सरकार के दो मुख्य प्रकार कौन - से हैं? 
उत्तर:
सरकार के दो मुख्य प्रकार ये हैं:

  • राजतंत्रीय सरकार और 
  • लोकतंत्रीय सरकार।

प्रश्न 7. 
सरकार के कार्य करने का क्या तरीका है? 
उत्तर:
सरकार कानून बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वे कानून मानने होते हैं। 

प्रश्न 8. 
किस प्रकार की सरकार में अन्तिम शक्ति या सत्ता जनता के पास होती है? 
उत्तर:
लोकतंत्रीय सरकार में। 

प्रश्न 9.
किस सरकार में अंतिम सत्ता राजा या रानी के पास होती है? 
उत्तर:
राजतंत्रीय सरकार में। 

प्रश्न 10. 
आज के समय में लोकतंत्रीय सरकार को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
आज के समय में लोकतंत्रीय सरकार को प्रतिनिधि लोकतंत्र कहते हैं। 

प्रश्न 11. 
प्रतिनिधि लोकतंत्र से क्या आशय है? 
उत्तर:
प्रतिनिधि लोकतंत्र से आशय है - जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की सरकार। 

प्रश्न 12. 
अमरीका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार कब मिला? 
उत्तर:
अमरीका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार सन् 1920 में मिला। 

प्रश्न 13. 
इंग्लैंड की औरतों को मताधिकार कब मिला? 
उत्तर:
सन् 1928 में। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
राजतंत्रीय सरकार के आवश्यक लक्षण क्या है?
उत्तर:
राजतंत्रीय सरकार के लक्षण:

  1. राजा या रानी के पास निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति होती है। 
  2. राजा / रानी अपने सलाहकारों के छोटे से समूह की सहायता से निर्णय लेता है। 
  3. अंतिम निर्णय लेने की शक्ति राजा रानी के पास होती है।
  4. राजा रानी अपने निर्णयों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी नहीं होता है। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 2. 
सरकार क्या कार्य करती है? 
उत्तर:

  1. सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करती है।
  2. सरकार दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने का कार्य करती है। 
  3. सरकार देश के अन्दर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है। इस हेतु वह नियम बनाती है, निर्णय लेती है और अपनी सीमा में रहने वाले लोगों पर उन्हें लागू करती है। 
  4. सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ित लोगों की सहायता करती है। 

प्रश्न 3. 
सरकार कितने स्तरों पर कार्य करती है? 
उत्तर:
सरकार के स्तर: सरकार मुख्यतः तीन स्तरों पर कार्य करती है। यथा:

  1. स्थानीय स्तर: स्थानीय स्तर का मतलब आपके गाँव शहर या मौहल्ले की सरकार से है। 
  2. राज्य स्तर: राज्य स्तर का मतलब है जो पूरे राज्य को ध्यान में रखें, जैसे - हरियाणा या असम की सरकार। 
  3. राष्ट्रीय स्तर: राष्ट्रीय स्तर की सरकार का सम्बन्ध पूरे देश से होता है। 

प्रश्न 4. 
सरकार किस तरीके से काम करती है? 
उत्तर:
सरकार कानून बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वे कानून मानने होते हैं। सरकार के पास जैसे कानून बनाने की ताकत होती है, वैसे ही यह ताकत भी होती है कि लोगों को कानून मानने के लिए बाध्य करे। 

प्रश्न 5. 
यदि लोगों को यह लगे कि किसी कानून का ढंग से पालन नहीं हो रहा है, तो वे क्या कदम उठा सकते हैं? 
उत्तर:
यदि लोगों को यह लगे कि किसी कानून का ढंग से पालन नहीं हो रहा है, तो वे उसे लागू करवाने के लिए न्यायालय में इस आशय की याचिका दे सकते हैं। तब न्यायालय आदेश देगा कि क्या कदम उठाने की जरूरत है। 

प्रश्न 6. 
अपने प्रारंभिक दौर में लोकतंत्रीय सरकार में किन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त था?
उत्तर:
अपने प्रारंभिक दौर में लोकतांत्रिक सरकारें केवल उन्हीं पुरुषों को वोट देने देती थीं जो पढ़े - लिखे थे और जिनके पास अपनी संपत्ति थी। इसका अर्थ था कि औरतों, गरीबों और अशिक्षितों को वोट देने का अधिकार नहीं था।

Bhagya
Last Updated on June 10, 2022, 4:52 p.m.
Published June 10, 2022