RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Chapter 15 Important Questions हमारे चारों ओर वायु 

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
वायु होती है।
(अ) अपारदर्शी 
(ब) पारदर्शी 
(स) पारभासी 
(द) कहना मुश्किल है।
उत्तर:
(ब) पारदर्शी 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु 

प्रश्न 2. 
पर्वतारोही अपने साथ कौनसी गैस का सिलेंडर ले जाते हैं? 
(अ) नाइट्रोजन 
(ब) ऑर्गन 
(स) ओजोन
(द) ऑक्सीजन 
उत्तर:
(द) ऑक्सीजन 

प्रश्न 3. 
पौधे श्वसन में कौनसी गैस का उपयोग करते।
(अ) ऑक्सीजन 
(ब) कार्बन - डाइ - ऑक्साइड 
(स) नाइट्रोजन 
(द) हीलियम 
उत्तर:
(अ) ऑक्सीजन 

प्रश्न 4. 
जलने में सहायक गैस है।
(अ) नाइट्रोजन 
(ब) कार्बन - डाइ - ऑक्साइड 
(स) ऑक्सीजन 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) ऑक्सीजन 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1. 
वायु ................... घेरती है। 
उत्तर:
स्थान 

प्रश्न 2. 
जलने की क्रिया केवल .................... की उपस्थिति में ही संभव है। 
उत्तर:
ऑक्सीजन गैस 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 3. 
..................... वायु का लगभग 4/5 वां भाग घेरती है। 
उत्तर:
नाइट्रोजन गैस 

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1. 
वायु प्रत्येक स्थान पर मिलती है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2. 
वायु में नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन मिलकर वायु का 80% भाग बनाती हैं। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
ऑक्सीजन श्वसन के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4. 
ऑक्सीजन का उपयोग आग बुझाने में किया जाता हैं।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
गतिशील वायु को पवन कहते हैं। 
उत्तर:
सत्य

कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) ऑक्सीजन

(A) प्रदूषक

(2) नाइट्रोजन

(B) प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त

(3) कार्बन - डाइऑक्साइड

(C) सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित

(4) धूल-कण

(D) ज्वलन में सहायक

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) ऑक्सीजन

(A) प्रदूषक

(2) नाइट्रोजन

(B) प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त

(3) कार्बन - डाइऑक्साइड

(C) सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित

(4) धूल-कण

(D) ज्वलन में सहायक

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक घूमता हुआ वातसूचक किस दिशा में रुकता
उत्तर:
यह उस दिशा में रुक जाता है, जिसमें कि उस स्थान पर वायु चल रही होती है। 

प्रश्न 2. 
जलवाष्प क्या है? 
उत्तर:
जल का गैसीय रूप, जलवाष्प कहलाता है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 3. 
पवन किसे कहते हैं? 
उत्तर:
गतिशील वायु को पवन कहते हैं। 

प्रश्न 4. 
पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलेंडर अपने साथ क्यों ले जाते हैं? 
उत्तर:
ऊँचाई बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की मात्रा में कमी होने लगती है, इस कारण पर्वतारोही ऑक्सीजन सिलेंडर साथ ले जाते हैं। 

प्रश्न 5. 
सूर्य की किरणों में कुछ छोटे-छोटे चमकीले कण तेजी से घूमते हुए दिखाई देते हैं। ये कण क्या हैं? 
उत्तर:
ये धूल के कण होते हैं। 

प्रश्न 6. 
क्या वायु हमारे चारों ओर हर जगह उपस्थित है? 
उत्तर:
हाँ। 

प्रश्न 7. 
वायु किससे बनी है? 
उत्तर:
वायु अनेक गैसों, जलवाष्प तथा धूलकणों का मिश्रण है। 

प्रश्न 8. 
क्या वायु में धूल के कण सदैव उपस्थित रहते हैं? 
उत्तर:
हाँ, वायु में धूल-कण सदैव उपस्थित रहते हैं। 

प्रश्न 9. 
वायुमण्डल में उपस्थित दो गैसों के नाम बताइए जो जलने में सहायक नहीं हैं? 
उत्तर:

  1. नाइट्रोजन 
  2. कार्बन - डाई - ऑक्साइड। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 10. 
पानी को गर्म करने पर बुलबुले क्यों निकलते
उत्तर:
जब पानी गर्म करते हैं तो घुली हुई वायु बुलबुलों के रूप में बाहर आती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
वायुमण्डल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
हमारी पृथ्वी वायु की एक पतली परत से घिरी सजाव आल इन वन हुई है। इस परत का विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है, इसे ही वायुमण्डल कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
वायु की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
वायु की विशेषताएँ:

  1. वायु स्थान घेरती है। 
  2. वायु का कोई रंग नहीं होता है। 
  3. हम इसके आर - पार देख सकते हैं, इस प्रकार वायु पारदर्शी होती है। 

प्रश्न 3. 
ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन गैसों के दो-दो गुण लिखो। 
उत्तर:
(क) ऑक्सीजन गैस के गुण:

  1. जलने में सहायक है। 
  2. पौधे एवं जन्तु श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन का ही उपयोग करते हैं। 

(ख) नाइट्रोजन गैस के गुण:

  1. वायु का 4/5 भाग घेरती है। 
  2. जलने में सहायक नहीं है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 4. 
एक बंद कमरे में जब कोई पदार्थ जल रहा होता है तो शायद आपने घुटन महसूस की होगी। यह घुटन क्यों होती है? 
उत्तर:
जब एक बंद कमरे में कोई पदार्थ लगातार जल रहा होता है, तो उससे निकलने वाली कार्बन - डाइऑक्साइड गैस वहीं एकत्र हो जाती है। कार्बन - डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा एकत्रित हो जाने के कारण ही हमें घुटन महसूस होती है। 

प्रश्न 5. 
मुँह से साँस लेना हानिकारक क्यों होता है? 
उत्तर:
वायु में धूल के कण पाए जाते हैं। इनमें कुछ हानिकारक भी होते हैं। अगर हम मुंह से साँस लेंगे तो ये हानिकारक धूल के कण सीधे हमारे शरीर में प्रवेश कर जायेंगे, जिससे हम रोगग्रस्त हो सकते हैं। 

प्रश्न 6. 
नाक से साँस लेना फायदेमंद क्यों होता है? 
उत्तर:
जब हम नाक से साँस लेते हैं, तब वायु हमारे अंदर जाती है। हमारी नाक में छोटे-छोटे बाल तथा श्लेष्मा पाई जाती है, जो वायु में उपस्थित धूल-कणों को श्वसन तंत्र में जाने से रोकते हैं। इस प्रकार हानिकारक धूल-कण हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते। 

प्रश्न 7. 
पानी तथा मिट्टी में रहने वाले जीवों और पौधों को ऑक्सीजन कैसे मिल पाती है? 
उत्तर:
पानी में वायु घुली हुई अवस्था में पाई जाती है। जलीय जीव व पौधे श्वसन के लिए पानी में घुली हुई इसी ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। इसी प्रकार ऑक्सीजन मिट्टी के महीन छिद्रों में भी पाई जाती है। मिट्टी में विद्यमान इसी ऑक्सीजन का मिट्टी में रहने वाले जीवों और पौधों द्वारा उपयोग किया जाता है। 

प्रश्न 8. 
क्या कारण है कि केंचुए केवल भारी वर्षा के समय ही जमीन से बाहर आते हैं? 
उत्तर:
मिट्टी के जीव गहरी मिट्टी में बहुत-सी मांद और छिद्र बना लेते हैं। इन छिद्रों के द्वारा वायु को अन्दर व बाहर जाने के लिए जगह मिल जाती है। परन्तु जब भारी वर्षा होती है, तब इन छिद्रों व मांदों में वायु की जगह पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में जमीन के अन्दर रहने वाले जीवों को साँस लेने के लिए जमीन पर आना पड़ता है। केंचुआ भी इसी कारण भारी वर्षा के समय जमीन से बाहर आता है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 9. 
सारे जीवों के द्वारा ऑक्सीजन का उपयोग करने के बावजूद वायुमण्डल की ऑक्सीजन समाप्त क्यों नहीं होती? 
उत्तर:
पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं तथा इसके साथ ही ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। पौधे श्वसन में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं, परन्तु उपयोग की गई ऑक्सीजन की तुलना में वे अधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं इसलिए वायुमण्डल की ऑक्सीजन समाप्त नहीं होती है। 

प्रश्न 10. 
कारखानों में लम्बी चिमनियों के लाभ व हानि बताइए।
उत्तर:
कारखानों में लम्बी चिमनियाँ हानिकारक धुएँ तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाती हैं लेकिन आकाश में उड़ते हुए पक्षियों के बिल्कुल नजदीक ले जाती हैं जो उनके लिए हानिकारक होता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
वायु किस प्रकार उपयोगी है? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
वायु अनेक प्रकार से महत्त्वपूर्ण है, जैसे:

  1. वायु में उपस्थित ऑक्सीजन श्वसन और दहन आदि के लिए आवश्यक है। 
  2. वायु में उपस्थित कार्बन: डाइ - ऑक्साइड का उपयोग करके पादप अपना भोजन बनाते हैं।
  3. वायु पवन चक्की को चलाने में सहायक है। पवन चक्की का उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने, आटाचक्की चलाने तथा विद्युत उत्पादन में होता है। 
  4. वायु नावों को चलाने में, ग्लाइडर, पैराशूट और हवाई जहाज के संचालन में सहायता करती है। 
  5. पक्षी, चमगादड़ तथा कीड़े वायु की उपस्थिति के कारण ही उड़ पाते हैं। 
  6. वायु बहुत से पौधों के बीजों तथा फूलों के परागकणों को इधर - उधर फैलाने में सहायता करती है। 
  7. वायु जलचक्र में भी विशेष भूमिका निभाती है। इस प्रकार हम देखते हैं कि वायु हमारे पास सबसे सस्ता प्राकृतिक संसाधन है, जो हमारे चारों तरफ विद्यमान है।
Prasanna
Last Updated on June 1, 2022, 11:15 a.m.
Published May 31, 2022