RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Chapter 1 Important Questions भोजन यह कहाँ से आता है

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
मधुमक्खियों द्वारा इकट्ठा किया गया भोजन। 
(अ) दूध
(ब) मकरंद (शहद) 
(स) दही
(द) फल
उत्तर:
(ब) मकरंद (शहद) 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में से किस पौधे के फल को बीजों सहित आहार के रूप में काम में लेते हैं? 
(अ) बैंगन
(ब) करेला 
(स) टमाटर
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 3. 
सर्वाहारी जन्तु है। 
(अ) गाय
(ब) कौआ 
(स) हाथी
(द) बंदर 
उत्तर:
(ब) कौआ 

प्रश्न 4. 
'आलू' के पौधे का भोजन के रूप में उपयोगी भाग है। 
(अ) तना
(ब) जड़ 
(स) पत्तियाँ
(द) बीज 
उत्तर:
(अ) तना

प्रश्न 5. 
गिलहरी है। 
(अ) सर्वाहारी 
(ब) मांसाहारी 
(स) शाकाहारी 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(स) शाकाहारी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1. 
........... एक दुग्ध उत्पाद है। 
उत्तर:
पनीर 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 2. 
सरसों की पत्तियों का उपयोग .............. बनाने के लिए किया जाता है। 
उत्तर:
साग 

प्रश्न 3. 
हमें अनजान पौधे नहीं खाने चाहिए, क्योंकि कुछ पौधे .............. भी होते हैं। 
उत्तर:
विषैले 

प्रश्न 4. 
हमारे देश के विभिन्न राज्यों में खाए जाने वाले भोजन में बहुत अधिक ............... पायी जाती है। 
उत्तर:
विविधता। 

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिएप्र:

प्रश्न 1. 
हमारे भोजन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जन्तु हैं।
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 2. 
जो जन्तु केवल पादप खाते हैं, उन्हें मांसाहारी कहते हैं।
उत्तर:
असत्य 

प्रश्न 3. 
मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद एकत्रित करती हैं।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4. 
कभी - कभी पौधे विषैले भी हो सकते हैं।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
पौधों में केवल एक ही भाग खाने योग्य होता है।
उत्तर:
असत्य 

कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) इडली

(A) सरसों

(2) चिकन करी

(B) दूध

(3) खीर

(C) चिकन

(4) साग

(D) चावल

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) इडली

(D) चावल

(2) चिकन करी

(C) चिकन

(3) खीर

(B) दूध

(4) साग

(A) सरसों


RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 2. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) आलू

(A) जड़

(2) मूली

(B) बीज

(3) बेर

(C) तना

(4) गेहूँ

(D) फल

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) आलू

(C) तना

(2) मूली

(A) जड़

(3) बेर

(D) फल

(4) गेहूँ

(B) बीज


प्रश्न 3.

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) मांस

(A) मधुमक्खी

(2) दूध

(B) गाय

(3) रेशा

(C) मुर्गी

(4) शहद

(D) कपास

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) मांस

(C) मुर्गी

(2) दूध

(B) गाय

(3) रेशा

(D) कपास

(4) शहद

(A) मधुमक्खी


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
हमारे भोजन के मुख्य स्रोत क्या हैं? 
उत्तर:
पादप तथा जन्तु। 

प्रश्न 2. 
पौधों के कौन - कौन से भाग सामान्यतया भोजन के रूप में प्रयुक्त होते हैं? 
उत्तर:
जड़, तना, पत्तियाँ, फल और बीज। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 3. 
केले के पौधे के भोजन के रूप में प्रयुक्त होने वाले भागों के नाम बताइये। 
उत्तर:
फल, फूल और तने का भीतरी भाग। 

प्रश्न 4. 
जन्तुओं से प्राप्त होने वाले प्रमुख खाद्य पदार्थ कौन से हैं? 
उत्तर:
जन्तुओं से हमें दूध, अण्डा, मुर्गा, मछली, झींगा, माँस आदि खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं। 

प्रश्न 5. 
शाकाहारी जन्तुओं को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
जो जन्तु केवल पौधे और पादप - उत्पाद खाते हैं, वे शाकाहारी कहलाते हैं। जैसे - गाय, बकरी आदि। 

प्रश्न 6. 
किन्हीं पाँच मांसाहारी जन्तुओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:
शेर, चीता, साँप, छिपकली और लोमड़ी। 

प्रश्न 7. 
किन्हीं पाँच सर्वाहारी जन्तुओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:
मनुष्य, कुत्ता, बिल्ली, कौआ और मोर। 

प्रश्न 8. 
मकरंद से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
मकरंद, मधुमक्खियों द्वारा फूलों से चूसकर एकत्रित किया हुआ मीठा रस होता है। 

प्रश्न 9. 
किन्हीं तीन ऐसे पौधों के नाम बताइए, जिनकी पत्तियाँ आहार के रूप में प्रयुक्त होती हैं। 
उत्तर:
पालक, मेथी और सरसों। 

प्रश्न 10. 
सरसों के पौधे का उपयोग बतलाइये। 
उत्तर:
सरसों के बीज से हमें तेल प्राप्त होता है एवं इसकी पत्तियों का उपयोग साग बनाने के लिए किया जाता है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 11. 
दूध देने वाले कुछ सामान्य पशुओं के नाम बताइए। 
उत्तर:
गाय, बकरी तथा भैंस दूध देने वाले सामान्य पशु

प्रश्न 12. 
दूध से प्राप्त होने वाले प्रमुख दुग्ध उत्पादों के नाम बताइए। 
उत्तर:
दूध से विभिन्न दुग्ध उत्पाद जैसे - मक्खन, क्रीम, घी, पनीर और दही प्राप्त किए जाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
सर्वाहारी जन्तु एवं मांसाहारी जन्तु में अन्तर बताइये।
उत्तर:
वे जन्तु, जो पादप: उत्पाद तथा दूसरे प्राणी या जन्तु, दोनों को ही अपने भोजन में शामिल करते हैं, वे सर्वाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे - मानव, बिल्ली आदि। जबकि वे जन्तु, जो केवल जन्तुओं को ही खाते हैं, वे माँसाहारी कहलाते हैं; जैसे - शेर, चीता आदि। 

प्रश्न 2. 
क्या आप बता सकते हैं कि शहद का उत्पादन कैसे होता है? 
उत्तर:
मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद (मीठे रस) एकत्रित कर, इसे अपने छत्ते में इकट्ठा करती हैं। चूंकि फूल और उनका मकरंद वर्ष के केवल कुछ ही समय उपलब्ध होते हैं, इसलिए मधुमक्खियाँ इस मकरंद को भंडारित कर लेती हैं, जिससे पूरे वर्ष इसका उपयोग किया जा सके। जब कोई छत्ता मकरंद से पूरा भर जाता है, तब इसका शहद के रूप में उपयोग किया जाता है।

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 3. 
खाद्य सामग्री के प्रमुख स्रोत बतलाइये। 
उत्तर:
खाद्य सामग्री के दो स्रोत हैं:

  1. पौधे तथा 
  2. जन्तु। पौधों से हमें विभिन्न खाद्य संघटक, यथा अन्न, सब्जी तथा फल आदि प्राप्त होते हैं। जन्तुओं से हमें दूध, अंडा, मांस, मछली तथा अन्य जातव उत्पाद प्राप्त होते हैं। 

प्रश्न 4. 
सभी लोगों को भोजन मिले, इसके लिए क्या किया जाना चाहिए? 
उत्तर:
हममें से बहुत - से लोग ऐसे हैं जिन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। अतः हमें ऐसे उपाय खोजने की आवश्यकता है जिनके द्वारा देश में अधिक खाद्य उत्पादन किया जा सके, साथ ही हमें ऐसे भी उपाय खोजने चाहिए जिनसे यह सुनिश्चित हो कि यह भोजन हममें से प्रत्येक को आसानी से उपलब्ध हो सके। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
मूंग अथवा चने के बीजों को आप किस प्रकार अंकुरित करेंगे? 
उत्तर:
सबसे पहले हम मूंग अथवा चने के कुछ सूखे बीज लेंगे, फिर इनको जल से भरे एक बर्तन में डालकर एक दिन के लिए छोड़ देते हैं। अगले दिन बर्तन में से जल को पूरी तरह निकाल देते हैं और बीजों को उसी में छोड़कर एक गीले कपड़े से लपेट देते हैं। अगले दिन बीज अंकुरित हो जाते हैं। यदि बीज अंकुरित नहीं हो पाते हैं तो उन्हें साफ पानी से धोकर दुबारा गीले कपड़े में लपेटकर एक और दिन के लिए रख देते हैं। अगले दिन बीज अंकुरित हो जाते हैं, उनमें से एक छोटी-सी सफेद संरचना बाहर निकल आती है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है

प्रश्न 2. 
जन्तुओं को कितने वर्गों में विभाजित किया जा सकता है? प्रत्येक को उदाहरण सहित समझाइए। 
उत्तर:
जन्तुओं को उनके द्वारा खाये जाने वाले भोजन के आधार पर तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जो निम्न प्रकार से हैं। 
I. शाकाहारी जन्तु वर्ग: यह केवल पादप तथा पादपउत्पाद खाने वाले जन्तु होते हैं। उदाहरण - गाय, बकरी, तितली आदि। 
II. मांसाहारी जन्तु वर्ग: यह दूसरे प्राणियों को खाने वाले जन्तुओं का वर्ग है। उदाहरण - शेर, चीता, लोमड़ी आदि। 
III. सर्वाहारी जन्तु वर्ग: इस वर्ग के जन्तु, पादप तथा जन्तु दोनों को अपने भोजन में शामिल करते हैं। उदाहरणकुत्ता, बिल्ली, मानव आदि।

Prasanna
Last Updated on May 28, 2022, 5:34 p.m.
Published May 28, 2022