RBSE Class 6 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 6 sanskrit chapter 5 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 6 Sanskrit Vyakaran उपसर्ग

उपसर्ग मूल धातुओं तथा शब्दों के पहले लगने वाले ऐसे शब्द या शब्दांश होते हैं, जिनके लगने से धातु या शब्द के अर्थ में परिवर्तन या विशेषता आ जाती है। जैसे -

हार शब्द के पहले 'प्र' उपसर्ग लगाने से 'प्रहार' शब्द बनता है। इसी प्रकार विहार, संहार, उपहार या आहार शब्द बनते हैं। जैसा कि कहा भी गया है - 

उपसर्गेण धात्वर्थो बलादन्यत्र नीयते।
विहारहारसंहारप्रहारपरिहारवत्॥ 

यथा - 
वि + ए = विहरति
सम् + ए = संहरति 
उप + ए = उपहरति
परि + ए = परिहरति

RBSE Class 6 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग

उपसर्ग के प्रकार संस्कृत में कुल बाईस उपसर्ग होते हैं। उन्हें यहाँ अर्थ सहित दिया जा रहा है - 

1. प्र - अधिक 
2. परा - उल्टा, तिरस्कार 
3. अप - बुरा, अभाव
4. सम् - उत्तम, सम्पूर्ण 
5. अनु - पीछे, समान 
6. अव - हीन, नीचे 
7. निस् - रहित, विपरीत 
8. निर् - निषेध, रहित 
9. दुस् - बुरा, कठिन 
10. दुर् - बुरा, कठिन 
11. वि - विशेष, अभाव 
12. आङ् (आ) - तक 
13. नि - रहित, विशेष 
14. अधि - प्रधान, ऊपर 
15. अपि - हीन 
16. अति - अधिक, ऊपर 
17. सु - अधिक, श्रेष्ठ 
18. उत् - ऊपर, श्रेष्ठ 
19. अभि - पास, इच्छा 
20. प्रति - सामने, अनेक 
21. परि - चारों ओर, पूर्ण 
22. उप - निकट, गौण

RBSE Class 6 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग

अभ्यासार्थ प्रश्नोत्तर 

वस्तुनिष्ठप्रश्नाः - 

प्रश्न 1. 
'वि' उपसर्गयुक्तं पदं वर्तते - 
(अ) विद्यालयः
(ब) विचरन्ति 
(स) विश्वम्
(द) विषयः
उत्तरम् :
(ब) विचरन्ति

प्रश्न 2. 
'अवलोकयन्ति' शब्दे प्रयुक्तं उपसर्ग किम्? 
(अ) अव
(ब) लोक 
(स) वि
(द) आ 
उत्तरम् :
(अ) अव

प्रश्न 3. 
'प्रयोजनम्' पदे प्रयुक्तं उपसर्ग किम्?
(अ) युज्
(ब) परा 
(स) प्रति
(द) प्र 
उत्तरम् :
(द) प्र

RBSE Class 6 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग

प्रश्न 4. 
'निरामयाः' पदे प्रयुक्तं उपसर्ग किम्
(अ) नि
(ब) यत् 
(स) निर्
(द) अनु 
उत्तरम् :
(स) निर्

प्रश्न 5. 
'अनु' उपसर्गयुक्तं पदं किम्? 
(अ) अनुग्रहम् 
(ब) संयोज्य 
(स) निग्रहम् 
(द) प्रसार्य 
उत्तरम् :
(अ) अनुग्रहम् 

Prasanna
Last Updated on July 2, 2022, 11:54 a.m.
Published July 2, 2022