RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 6 Important Questions पूर्णांक

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से पूर्णांकों का समुच्चय है
(अ) {1, 3, 5. ....}
(ब) {1, 2, 3, 4.....}
(स) {...-2,- 1, 0, 1, 2, 3.....}
(द) कोई नहीं 
उत्तर:
(स) {...-2,- 1, 0, 1, 2, 3.....}

प्रश्न 2.
5, -5 में से बड़ी संख्या है
(अ) 5
(ब) - 5
(स) 0
(द) 10
उत्तर:
(अ) 5

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक 

प्रश्न 3.
0, - 1 में से छोटी संख्या है
(अ) 0
(ब) - 1
(स) 1
(द) 2 
उत्तर:
(ब) - 1

प्रश्न 4.
+5 की संगत ऋणात्मक संख्या है
(अ) -5
(ब) - 1
(स) -4
(द) -8 
उत्तर:
(अ) -5

प्रश्न 5.
शून्य एक संख्या है
(अ) धन पूर्णांक 
(ब) ऋण पूर्णांक
(स) न धन पूर्णांक न ऋण पूर्णांक
(द) कोई नहीं 
उत्तर:
(स) न धन पूर्णांक न ऋण पूर्णांक

प्रश्न 6.
4, -4 के योगफल का मान होगा
(अ) 8
(ब) 0
(स) 16
(द) 1
उत्तर: 
(ब) 0

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक

प्रश्न 7.
4 + (-8) का मान होगा
(अ) 4.
(ब) 12
(स) -4
(द) 8 
उत्तर:
(स) -4

प्रश्न 8.
किसी पूर्णांक में उसका ऋण पूर्णांक जोड़ने पर प्राप्त होता है
(अ) वही संख्या
(ब) शून्य
(स) 1
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(ब) शून्य

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक धन पूर्णांक प्रत्येक __________ से बड़ा होता है।
उत्तर:
ऋण पूर्णांक

प्रश्न 2.
__________ प्रत्येक धन पूर्णांक से छोटा होता है।
उत्तर:
शून्य

प्रश्न 3.
शून्य प्रत्येक ऋण पूर्णांक से __________ होता है।
उत्तर:
बड़ा

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक

प्रश्न 4.
8 - (__________) = 0.
उत्तर:
8

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
(5) - (-7) का मान लिखिए।
उत्तर:
(5)- (-7) = 5 + 7 = 12

प्रश्न 2.
संख्या रेखा पर -2, 6, -5, 0 तथा 9 को प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक 1

प्रश्न 3.
6 का योज्य प्रतिलोम क्या है?
उत्तर:
6 का योज्य प्रतिलोम - 6 है।

प्रश्न 4.
-7 का योज्य प्रतिलोम क्या है?
उत्तर:
-7 का योज्य प्रतिलोम 7 है।

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संख्या रेखा पर (-5) तथा (+ 3) का योग ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
संख्या रेखा पर (-5) और (+ 3) का योग ज्ञात करने के लिए पहले हम 0 से प्रारंभ करके, 0 के. बाईं ओर 5 कदम चलते हैं और -5 पर पहुँचते हैं। फिर हम -5 के दाईं ओर 3 कदम चलते हैं और - 2 पर पहुंचते हैं।
इस प्रकार, (-5) + (+3) = -2 है। जैसा कि निम्न आकृति से स्पष्ट है।
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक 2

प्रश्न 2. 
(-9) + (+ 4) + (-6) + (+ 3) का योग ज्ञात कीजिए।
हल:
(-9) + (+ 4) + (-6) + (+ 3)
= (-9) + (-6) + (+ 4) + (+ 3) = (-15) + (+ 7)
=-8 + (-7) + (+ 7) = -8 + 0 = -8 

प्रश्न 3.
(30) + (-23) + (-63) + (+55) का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
(30) + (+ 55) + (-23) + (-63)
= 85 + (-86) = -1

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 6 पूर्णांक

प्रश्न 4.
(-10) में से (-5) को घटाइए।
हल:
(-10) - (-5) = (-10) + (-5 का योज्य प्रतिलोम)
= -10 + 5 = 3 - 5

Prasanna
Last Updated on June 23, 2022, 9:54 a.m.
Published June 23, 2022