RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 3 Important Questions संख्याओं के साथ खेलना

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में भाज्य संख्या है-
(अ) 5
(ब) 13
(स) 12
(द) 23 
उत्तर:
(स) 12

प्रश्न 2.
वे संख्याएँ जिनके गुणनखण्ड 1 और स्वयं वह संख्या ही होते हैं, कहलाती हैं
(अ) अभाज्य संख्याएँ
(ब) भाज्य संख्याएँ
(स) सह-अभाज्य संख्याएँ
(द) अर्द्ध-भाज्य संख्याएँ 
उत्तर:
(अ) अभाज्य संख्याएँ

प्रश्न 3.
निम्न में से 3 से विभाज्य संख्या है
(अ) 29
(ब) 71
(स) 81
(द) 91
उत्तर:
(स) 81

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना 

प्रश्न 4.
6 के सभी गुणनखण्ड हैं
(अ) 2, 3,6
(ब) 1, 2, 3, 6 
(स) 0, 1, 2, 3, 6
(द) 2, 4, 6 
उत्तर:
(ब) 1, 2, 3, 6 

प्रश्न 5.
4 और 18 के सार्व गुणनखण्ड हैं
(अ) 2, 4, 6, 9
(ब) 2, 4, 18
(स). 2
(द) 1, 2 
उत्तर:
(द) 1, 2 

प्रश्न 6.
30, 45, 75 का म.स. होगा
(अ) 15
(ब) 45
(स) 30
(द) 75 
उत्तर:
(अ) 15

प्रश्न 7.
4, 8, 12 का ल.स. होगा
(अ) 4
(ब) 8.
(स) 12
(द) 24 
उत्तर:
(द) 24 

प्रश्न 8.
12 और 18 का ल.स. होगा
(अ) 12
(ब) 36
(स) 54
(द) 72
उत्तर:
(ब) 36

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
एक संख्या अपने प्रत्येक गुणनखण्ड का एक __________ होती है।
उत्तर:
गुणज

प्रश्न 2.
वे संख्याएँ जिनके दो से अधिक गुणनखण्ड होते हैं __________ संख्याएँ कहलाती हैं। 
उत्तर:
भाज्य

प्रश्न 3.
जिन प्राकृत संख्याओं में 2 का पूरा-पूरा भाग जाता है, वे __________ संख्याएँ कहलाती हैं।
उत्तर:
सम

प्रश्न 4.
दो या अधिक संख्याओं का ल.स. (LCM) उसके सार्व __________ में से सबसे छोटा होगा।
उत्तर:
गुणजों।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
36 के सभी गुणनखण्ड लिखिए। उत्तर-36 के सभी गुणनखण्ड-1, 2, 3, 4, 6, 9, 12, 18 और 36 प्रश्न 2. 7 के प्रथम पाँच गुणज लिखिए।
उत्तर:
7 × 1 = 7, 7 × 2 = 14, 7 × 3 = 21, 7 × 4 = 28, 7 × 5 = 35
अर्थात् 7, 14, 21, 28 और 35 

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना

प्रश्न 3.
सम्पूर्ण संख्या किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह संख्या जिसके सभी गुणनखण्डों का योग उस संख्या का दोगुना हो, एक सम्पूर्ण संख्या कहलाती है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
8, 12 तथा 20 के सार्व गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए।
हल:
8 के गुणनखण्ड 1, 2, 4 तथा 8
12 के गुणनखण्ड- 1, 2, 3, 4, 6 तथा 12
20 के गुणनखण्ड- 1, 2, 4, 5, 10 तथा 20
स्पष्टतः 8, 12 तथा 20 के सार्व गुणनखण्ड 1, 2 तथा 4

प्रश्न 2. 
20, 25 और 30 का ल.स. ज्ञात कीजिए।
हल:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter  3 संख्याओं के साथ खेलना 1
अतः 20, 25 तथा 30 का ल.स. = 2 × 2 × 3 × 5 × 5 = 300 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करो जिसमें 9, 15, 25 का भाग देने पर हर अवस्था में 4 शेष रहे।
हल:
चूँकि यहाँ वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करनी है जिसमें 9, 15, 25 का भाग देने के बाद शेष 4 रहे ।
अतः ल.स. द्वारा इन संख्याओं की हम पहले वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करेंगे जिसमें इन संख्याओं का पूरा-पूरा भाग जाता हो, यथा
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter  3 संख्याओं के साथ खेलना 2
ल.स. = 5 × 3 × 3 × 5 = 225
इस संख्या में 4 और जोड़ने पर वह अभीष्ट संख्या प्राप्त होगी।
अतः 225 + 4 = 229

Prasanna
Last Updated on June 23, 2022, 9:43 a.m.
Published June 23, 2022