RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 14 Important Questions प्रायोगिक ज्यामिती

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
निम्न में 2 cm. का सही रेखाखण्ड है
(अ) 
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 1
(ब)
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 2
(स)
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 3
(द) 
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 4
उत्तर:
(ब)RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 2

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती

प्रश्न 2. 
90° के कोण का समद्विभाजक खींचने पर कोण प्राप्त होगा
(अ) 90° का
(ब) 60° का 
(स) 45° का
(द) 180° का 
उत्तर:
(स) 45° का

प्रश्न 3. 
ज्यामितीय अर्द्धवृत्ताकार यंत्र जिस पर 180 भाग (degree) अंकित होते हैं, कहलाता है
(अ) सेट स्क्वायर 
(ब) डिवाइडर 
(स) रूलर
(द) चाँदा 
उत्तर:
(द) चाँदा 

प्रश्न 4. 
40° का सम्पूरक कोण होगा
(अ) 140°
(ब) 50° 
(स) 320°
(द) 0° 
उत्तर:
(अ) 140°

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1. 
.................... रूप में एक रूलर में कोई चिन्ह नहीं होते हैं। 
उत्तर:
सैद्धान्तिक 

प्रश्न 2. 
........................ के दो नुकीले सिरे होते हैं। 
उत्तर:
डिवाइडर 

प्रश्न 3.
ज्यामिति में लम्ब डालने की ..................... विधि को प्राथमिकता दी जाती है। 
उत्तर:
रूलर-परकार 

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
एक रेखा \(\stackrel{\leftrightarrow}{\mathrm{AB}}\) खींचिए। इसमें 5.2 सेमी. लम्बाई का रेखाखण्ड काटकर नामांकित कीजिए।
उत्तर:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 5

प्रश्न 2. 
रेखाखण्ड AB = 6.8 सेमी. खींचिए। इस पर C बिन्दु ऐसा दर्शाइए कि रेखाखण्ड AC = 4.2 सेमी. हो। रेखाखण्ड BC की लम्बाई ज्ञात कर लिखिए। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 6

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
परकार की सहायता से 3.5 त्रिज्या के वृत्त की रचना कीजिए। 
हल:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 7
रचना के चरण:
(1) पेंसिल लगा हुआ परकार लो और पटरी पर रखकर 3.5 सेमी. नाप लेते हुए उसे खोलो।
(2) कोई बिन्दु 0 लिया। 
(3) परकार के नुकीले भाग को बिन्दु 0 पर रखकर पेंसिल. को घुमाते हुए अभीष्ट वृत्त की रचना की।

प्रश्न 2. 
एक रेखाखण्ड AB, 4.2 सेमी. खींचिये। बिन्दु A को वृत्त का केन्द्र मानकर वृत्त की रचना इस प्रकार कीजिए कि वृत्त बिन्दु B से गुजरता हो। 
हल:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 8
रचना के चरण:
(1) सर्वप्रथम पटरी की सहायता से AB = 4.2 सेमी. का रेखाखण्ड खींचिए।
(2) AB त्रिज्या लेकर बिन्दु A पर परकार का नुकीला भाग रखकर पेंसिल को घुमाते हुए वृत्त की रचना कीजिए। यह वृत्त B बिन्दु से होकर गुजरता है यह अभीष्ट वृत्त होगा। 

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती

प्रश्न 3. 
चाँदे की सहायता से 40° और 65° के कोण बनाइए। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 9
40° कोण की रचना:
(1) आधार BC खींचिए। 
(2) चाँदे को किरण \(\overrightarrow{\mathrm{BC}}\) के साथ इस प्रकार रखो कि उसका केन्द्र शीर्ष बिन्दु B पर हो और आधार रेखा \(\overrightarrow{\mathrm{BC}}\) पर हो।
(3) आधार रेखा पर शून्य मानते हुए चाँदे पर 40° के सामने बिन्दु A लगाइए। BA को मिलाइए। अभीष्ट कोण ABC = 40° प्राप्त होगा।

65° कोण की रचना:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 10
(1) आधार BC खींचिए 
(2) चाँदे को किरण \(\overrightarrow{\mathrm{BC}}\) के साथ इस प्रकार रखो कि उसका केन्द्र शीर्ष बिन्दु B पर हो और आधार रेखा \(\overrightarrow{\mathrm{BC}}\) पर हो।
(3) आधार रेखा पर शून्य मानते हुए चाँदे पर 65° के सामने बिन्दु A लगाइए BA को मिलाइए । अभीष्ट कोण ABC = 65° प्राप्त होगा। 

प्रश्न 4. 
चाँदे की सहायता से 58° का कोण बनाइए तथा परकार व स्केल की सहायता से समद्विभाजित कीजिए। 
हल:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती 11
रचना-चाँदे की सहायता से 58 डिग्री का कोण बनायें। समद्विभाजन-सर्वप्रथम परकार की सहायता से B को केन्द्र मानकर किसी भी अर्द्धव्यास का एक चाप Q- इस प्रकार खींचो कि वह भुजा BC को P तथा AB को Q पर काटे। अब उसी अर्द्धव्यास के परकार को खुला रखकर क्रमशः P और Q से कोण के मध्य भाग में दो चाप इस प्रकार खींचो जो आपस में बिन्दु D पर मिलें। B और D को मिलाती हुई किरण खींचो। यही किरण BD, ∠ABC का समद्विभाजन करती है। ∠ABD तथा ∠DBC बराबर होंगे।

Bhagya
Last Updated on June 24, 2022, 11:46 a.m.
Published June 23, 2022