RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 11 Important Questions बीजगणित

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अक्षर P का
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित 1
के रूप में तीलियों से प्रतिरूप बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या के लिए नियम होगा
(अ) 2n
(ब) 3n
(स) 4n
(द) 5n
उत्तर:
(द) 5n

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित

प्रश्न 2.
एक पंक्ति में 10 पौधे लगे हैं। यदि पंक्तियों की संख्या r हो, तो पौधों की संख्या होगी
(अ) 10r
(ब) 2r
(स) \(\frac{10}{r}\)
(द) 10-r
उत्तर:
(अ) 10r

प्रश्न 3.
बालू राजू से 3 वर्ष छोटा है। यदि राजू की आयु ' x वर्ष है तो बालू की आयु होगी
(अ) 3x
(ब) x - 3
(स) x + 3
(द) 3 + 3x
उत्तर:
(ब) x - 3

प्रश्न 4.
n में 2 से गुणा तथा गुणनफल में से l घटाना' का व्यंजक होगा
(अ) 2nl
(ब) l - 2n
(स) 2n - l
(द) 2 - nl
उत्तर:
(स) 2n - l

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित

प्रश्न 5.
निम्न में संख्यात्मक समीकरण नहीं है
(अ) 8 × 3 = 24
(ब) 8 - 3 = 5
(स) n + 3 = 8
(द) 14 - 3 = 11
उत्तर:
(स) n + 3 = 8

प्रश्न 6.
x + 10 = 30 समीकरण का हल है
(अ) x = 10
(ब) x = 15
(स) x = 20
(द) x = 30
उत्तर:
(स) x = 20

प्रश्न 7.
x + 20 = 70 में सम्बद्ध चर है-
(अ) 20
(ब) 70
(स) n
(द) x
उत्तर:
(द) x

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
एक चर का मान ............... नहीं होता है।
उत्तर:
स्थिर

प्रश्न 2.
संख्याओं की तरह ............. पर योग, व्यवकलन, गुणन तथा विभाजन की संक्रियाएँ की जा सकती हैं।
उत्तर:
चरों

प्रश्न 3.
एक समीकरण के.............पक्ष होते हैं।
उत्तर:
दो

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
y + 5 तथा 2y - 8 में प्रयुक्त संक्रियाओं (योग, व्यवकलन, गुणन, विभाजन) को पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
योग तथा गुणन एवं फिर प्राप्त गुणनफल में से व्यवकलन।

प्रश्न 2.
3x + 2 व्यंजक को किस प्रकार बनाया गया है? उत्तर-पहले x को 3 से गुणा करके प्राप्त गुणनफल में 2 जोड़ा गया है।

प्रश्न 3.
व्यंजक लिखिए-x को 7 से गुणा करके परिणाम को 25 में से घटाना।
उत्तर:
25 - 7x.

प्रश्न 4.
गेहूँ का प्रति किग्रा. मूल्य चावल के प्रति किग्रा. मूल्य से 5 रुपए कम है। चावल का मूल्य p रुपए प्रति किग्रा. मानते हुए व्यंजक लिखिए।
उत्तर:
गेहूँ का प्रति किग्रा मूल्य = (p - 5) रुपए।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक वर्ग की एक भुजा को l से व्यक्त किया गया है। l का प्रयोग करते हुए इस वर्ग के परिमाप को व्यक्त कीजिए।
हल:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित 2
वर्ग में चार भुजाएँ होती हैं और प्रत्येक की लम्बाई बराबर होती है।
अतः वर्ग का परिमाप
= वर्ग की भुजाओं की लम्बाइयों का योग
= l + l + l + l = 4 × l = 4l

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित

प्रश्न 2.
प्रयास एवं भूल विधि से 2n 3 10 का हल ज्ञात कीजिए।
हल:
2n = 10 समीकरण का सही हल ज्ञात करने हेतु हम n के विभिन्न मानों की एक सारणी बनायेंगे
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 11 बीजगणित 3
स्पष्ट है कि n = 5 से समीकरण संतुष्ट होता है, अतः n = 5 इस समीकरण का हल है।

Bhagya
Last Updated on June 24, 2022, 11:46 a.m.
Published June 23, 2022