RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 10 Important Questions क्षेत्रमिति

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक आयत की लम्बाई 15 सेमी. तथा चौड़ाई 9 सेमी है तो उसका परिमाप होगा
(अ) 24 सेमी
(ब) 60 सेमी.
(स) 36 सेमी.
(द) 48 सेमी.
उत्तर:
(द) 48 सेमी.

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति

प्रश्न 2.
वर्ग का परिमाप होगा
(अ) 2 × (ल. + चौ.)
(ब) 2 + (ल. × चौ.)
(स) 4 × (एक भुजा की लम्बाई)
(द) 4 × (चारों भुजाओं की लम्बाई)
उत्तर:
(स) 4 × (एक भुजा की लम्बाई)

प्रश्न 3.
एक समपंचभुज की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 3 सेमी. है, उसका परिमाप होगा
(अ) 15 सेमी.
(ब) 8 सेमी.
(स) 16 सेमी.
(द) 24 सेमी.
उत्तर:
(अ) 15 सेमी.

प्रश्न 4.
एक वर्ग की भुजा 10 मीटर है तो उसका परिमाप होगा
(अ) 100 मी.
(ब) 40 मी.
(स) 50 मी.
(द) 104 मी.
उत्तर:
(ब) 40 मी.

प्रश्न 5.
एक आयताकार कमरे की लम्बाई 9 मीटर तथा चौड़ाई 6 मीटर है तो उसका क्षेत्रफल होगा
(अ) 30 वर्ग मीटर
(ब) 36 वर्ग मीटर
(स) 54 वर्ग मीटर
(द) 81 वर्ग मीटर
उत्तर:
(स) 54 वर्ग मीटर

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति

प्रश्न 6.
चित्र में दी गई आकृति की परिमिति होगी-
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति 1
(अ) 50 मीटर
(ब) 32 मीटर
(स) 52 मीटर
(द) 54 मीटर
उत्तर:
(अ) 50 मीटर

प्रश्न 7.
एक आयताकार खेत का क्षेत्रफल 2000 वर्गमीटर है। यदि खेत की चौड़ाई 50 मीटर है तो लम्बाई होगी
(अ) 400 मीटर
(ब) 40 मीटर
(स) 100 मीटर
(द) 10 मीटर
उत्तर:
(ब) 40 मीटर

प्रश्न 8.
दी गई आकृति का क्षेत्रफल बताइए
(अ) 3 इकाई
(ब) 6 इकाई
(स) 10 इकाई
(द) 8 इकाई
उत्तर:
(द) 8 इकाई

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
एक समअष्टभुज का परिमाप .......... होगा।
उत्तर:
8 × एक भुजा की लम्बाई

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति

प्रश्न 2.
बन्द आकृतियों द्वारा घेरे गए तल के परिमाप को उसका ........... कहते हैं।
उत्तर:
क्षेत्रफल

प्रश्न 3.
वर्ग का क्षेत्रफल = ...................
उत्तर:
भुजा × भुजा

प्रश्न 4.
ऐसी आकृतियाँ जिनकी सभी भुजाएँ और कोण बराबर हों, ...............कहलाती हैं।
उत्तर:
बंद सम आकृतियाँ ।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
4 सेमी. भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
समबाहु त्रिभुज का परिमाप
= 3 × एक भुजा की लम्बाई
= 3 × 4 सेमी.
= 12 सेमी.

प्रश्न 2.
एक समषट्भुज का परिमाप 18 सेमी. है। इसकी एक भुजा की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति 2

प्रश्न 3.
8 मीटर भुजा वाले वर्गाकार भूखण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
वर्गाकार भूखण्ड का क्षेत्रफल
= भुजा × भुजा
= 8 मीटर × 8 मीटर
= 64 वर्ग मीटर

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1 मी: 25 सेमी. चौड़ाई तथा 2 मी. लम्बाई वाले कपड़े के एक टुकड़े का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में ज्ञात कीजिए।
हल:
कपड़े की लम्बाई = 2 मी.
कपड़े की चौड़ाई = 1 मी. 25 सेमी. = 1.25 मी.
कपड़े का क्षेत्रफल = कपड़े की लम्बाई × कपड़े की चौड़ाई
= 2 मी. × 1.25 मी. = 2.50 वर्ग मी.

प्रश्न 2.
एक आयताकार पट्टी का क्षेत्रफल 36 वर्ग सेमी. तथा इसकी लम्बाई 9 सेमी. है। पट्टी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
हल:
आयताकार पट्टी का क्षेत्रफल = 36 वर्ग सेमी.
लम्बाई = 9 सेमी., चौड़ाई = ?
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति 3
अतः आयताकार पट्टी की चौड़ाई 4 सेमी. है।

प्रश्न 3.
मोहन को 3 मी. चौड़ाई तथा 4 मीटर लम्बाई वाले एक कमरे में वर्गाकार टाइलें लगानी हैं। यदि प्रत्येक वर्गाकार टाइल की भुजा 0.5 मी. हो, तो कमरे के फर्श को ढकने के लिए कितनी टाइलों की आवश्यकता होगी?
हल:
कमरे में लगने वाली सभी टाइलों का कुल क्षेत्रफल = फर्श का क्षेत्रफल
कमरे की लम्बाई = 4 मी.
कमरे की चौड़ाई = 3 मी.
फर्श का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई = 4 मी. × 3 मी. = 12 वर्ग मी.
एक वर्गाकार टाइल का क्षेत्रफल = भुजा - भुजा
= 0.5 मी. × 0.5 मी. = 0.25 वर्ग मीटर
आवश्यक कुल टाइलों की संख्या
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 10 क्षेत्रमिति 4
= \(\frac{12}{0.25}\) = \(\frac{1200}{25}\) = 48 टाइलें

Bhagya
Last Updated on June 24, 2022, 11:46 a.m.
Published June 23, 2022