RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

प्रश्न 1. 
क्रिया-विशेषण की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए। 
उत्तर-
जो शब्द क्रिया की विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे-
(1) बालिका तेज दौड़ती है। 
(2) ईशा मधुर गाती है। 
(3) वे सुन्दर लिखते हैं। 
इन वाक्यों में तेज, मधुर, सुन्दर शब्द क्रिया की विशेषता बताने के कारण क्रिया-विशेषण शब्द हैं। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

प्रश्न 2. 
क्रिया-विशेषण के भेदों के नाम लिखिए। 
उत्सर-
क्रिया-विशेषण के चार भेद होते हैं-
(1) कालवाचक 
(2) स्थानवाचक 
(3) परिमाणवाचक 
(4) रीतिवाचक। 

प्रश्न 3. 
कालवाचक क्रिया-विशेषण की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर-
जिनसे क्रिया की समय सम्बन्धी विशेषता का पता चलता है, उन्हें कालवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे-
(i) अनिता कल आयेगी। 
(ii) वह हर रोज नहाता

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

प्रश्न 4. 
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण किसे कहते हैं? 
उत्तर-
जो क्रिया-विशेषण क्रिया के होने के स्थान या दिशा का ज्ञान कराएँ, उन्हें स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे-
(i) तुम इधर आओ। 
(ii) घर के आस-पास वृक्ष हैं।

प्रश्न 5. 
परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर-
जो शब्द क्रिया का परिमाण या मात्रा बताते हैं, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं-
(i) वह अधिक बोलता है। 
(ii) हिना थोड़ी मुस्कराई। 

प्रश्न 6.
रीतिवाचक क्रिया-विशेषण किसे कहते हैं? 
उत्तर-
जिन क्रिया-विशेषण शब्दों से क्रिया के होने की रीति या विधि का पता चले, उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं, जैसे-
(i) बालक घबराकर चुप हुआ। 
(ii) छात्र गिड़गिड़ाकर बोला। 
(iii) घोड़ा तेज भागता है। 
(iv) शिष्य विनयपूर्वक कहने लगा। 
(v) सिपाही फुर्ती से चोर पर झपटा। 
(vi) आज अचानक ठण्ड बढ़ गई।

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाच्य

प्रश्न 7.
रमेश सालभर जयपुर में रहा। इस वाक्य में 'सालभर' शब्द है
(क) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण 
(ख) कालवाचक क्रिया-विशेषण 
(ग) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 
(घ) परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 
उत्तर-
(ख) कालवाचक क्रिया-विशेषण 

प्रश्न 8. 
निम्न वाक्यों में से क्रिया-विशेषण छाँटकर उनके भेद लिखिए
(i) चिड़िया रस उड़ेलकर गाती है। 
(ii) सोनाली जल्दी-जल्दी लड्डू खाती है। 
(iii) केशव रोनी सूरत बनाकर बोला। 
(iv) श्यामा ने गिड़गिड़ाकर कहा। 
(v) छोटू घर के भीतर छिप गया। 
(vi) तुम जयपुर अवश्य जाओगे। 
उत्तर-
(i) उड़ेलकर (रीतिवाचक क्रिया-विशेषण)
(ii) जल्दी-जल्दी (रीतिवाचक क्रिया-विशेषण) 
(iii) बनाकर (रीतिवाचक क्रिया-विशेषण) 
(iv) गिड़गिड़ाकर (रीतिवाचक क्रिया-विशेषण)
(v) भीतर (स्थानवाचक क्रिया-विशेषण) 
(vi) अवश्य जाओगे (स्वीकारवाचक क्रिया-विशेषण)

Bhagya
Last Updated on June 28, 2022, 5:16 p.m.
Published June 28, 2022