RBSE Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर : 
संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे - चतुर लड़का, अच्छी किताब आदि। विशेषण छ: प्रकार के होते हैं -
1. व्यक्तिवाचक विशेषण 
2. गुणवाचक विशेषण। 
3. संख्यावाचक विशेषण 
4. परिमाणवाचक विशेषण। 
5. प्रश्नवाचक विशेषण 
6. संकेतवाचक विशेषण। 

प्रश्न 2. 
व्यक्तिवाचक विशेषण को उदाहरण सहित समझाइए। 
उत्तर :  
यह विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञा से बनता है। जैसे-बनारसी साड़ी, भारतीय पर्व आदि। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 3.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ? बताइए।
उत्तर :  
जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के गुणों को बताते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसेलाल शेर, सीधी स्त्री आदि। 

प्रश्न 4. 
संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर :
जिससे संख्या या गिनती का बोध होता है. उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे - एक, दो, तीसरा, चौथा, पाँचवाँ आदि। 

प्रश्न 5. 
परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ? समझाइए.। 
उत्तर :  
जिससे किसी वस्तु की नाप, तौल आदि मात्रा का ज्ञान होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-थोड़ा सा दूध, कम ज्ञान, अधिक पानी आदि। 

प्रश्न 6. 
प्रश्नवाचक विशेषण का अर्थ बताइए।" 
उत्तर :
किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कोई प्रश्न पूछता है तो वहाँ प्रश्नवाचक विशेषण होता है। जैसेतुम किस विद्यालय में पढ़ते हो ? कौन-सा मकान आपको पसंद आया ?

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 7. 
संकेतवाचक विशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए। 
उत्तर :  
यह विशेषण संज्ञा की ओर संकेत या इशारा करता है। जैसे - यह घर मेरा है। वह लड़की तुम्हारी बहिन है।

प्रश्न 8. 
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण छाँटकर विशेषण का प्रकार लिखकर रिक्त स्थान भरिए -

  1. उसने दस किलो घी खरीदा। ....... 
  2. कक्षा में बीस विद्यार्थी हैं। ....... 
  3. तुम्हारा भाई मोटा है। ......... 
  4. यह किताब मेरी है। ........ 

उत्तर : 

  1. दस किलो - परिमाणवाचक विशेषण।
  2. बीस - संख्यावाचक विशेषण।
  3. मोटा - गुणवाचक विशेषण। 
  4. यह - संकेतवाचक विशेषण। 

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है: 
(क) वह बहुत सुंदर दृश्य था। 
(ख) आप तीस दिन से कहाँ थे ? 
(ग) इस बर्तन में थोड़ा दूध और डालो। 
(घ) यह कुत्ता किस जाति का है ?
उत्तर :
(ग) इस बर्तन में थोड़ा दूध और डालो।

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित में से विशेषण शब्द है : 
(क) अच्छा
(ख) पक्षी 
(ग) राम
(घ) पढ़ाई। 
उत्तर :
(क) अच्छा

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:31 a.m.
Published Sept. 5, 2022