RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग

उपसर्ग - वे शब्द जिनका प्रायः अकेले कोई अर्थ नहीं होता परन्तु जो किसी अन्य शब्द के पहले जुड़ने पर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं। जैसे - अ, आ, अन, अनु, अप, उप, नि, निर्, दुर्, दुस् आदि। इन्हें हम एक उदाहरण द्वारा इस प्रकार समझ सकते हैं :

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग

'आ' का अपना कोई अर्थ नहीं होता है। 'गमन' का अर्थ होता है - 'जाना' किन्तु यदि उसके पहले 'आ' लगाकर 'आगमन' रूप बना दिया जाय तो उसका अर्थ होता है - 'आना'। इस प्रकार 'गमन' शब्द के पहले 'आ' लगाने से उसके अर्थ में परिवर्तन हो जाता है, अत: 'आ' उपसर्ग है।

निम्नलिखित उपसर्गों के अर्थ तथा उनसे बनाए गए। शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा समझिए :

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग 1

प्रश्न 1. 
उपसर्ग किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए। 
उत्तर :
जो शब्दांश किसी शब्द से पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। जैसे - सुपुत्र - सु + पुत्र। अपमान = अप + मान। यहाँ 'सु' तथा 'अप' शब्दांश उपसर्ग हैं। इनसे अच्छा और बुरा का पता चलता है। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित उपसर्गों से तीन-तीन नये शब्द बनाकर रिक्त स्थान भरिए - 

  1. दुर् .................. 
  2. अ .................. 
  3. निर् .................
  4. अन् ................. 

उत्तर :

  1. दुर् - दुर्जन, दुर्गम, दुर्दशा। 
  2. अ - अछूता, अथाह, अटल। 
  3. निर् - निरपराध, निर्जन, निराकार। 
  4. अन - अनमोल, अनबन, अनपढ़। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'परा' उपसर्ग से नहीं बना है :
(क) पराक्रम 
(ख) पराजय: 
(ग) परामर्श
(घ) परास्त 
उत्तर :
(घ) परास्त 

प्रश्न 4. 
किस शब्द में 'आ' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है : 
(क) आगमन
(ख) आमरण 
(ग) आकर्षण
(घ) अवस्था 
उत्तर :
(घ) अवस्था 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 5. 
'पराजय' शब्द में उपसर्ग है : 
(क) परा
(ख) प्र 
(ग) परि
(घ) निर 
उत्तर :
(क) परा

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:32 a.m.
Published Sept. 5, 2022