RBSE Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया Questions and Answers, Notes Pdf.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं ? 
उत्तर :
जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाता है, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे - राम पढ़ता है। इस वाक्य में 'पढ़ता' शब्द क्रिया है। 

प्रश्न 2. 
क्रिया के प्रमुख भेदों के नाम बताइए। 
उत्तर :  
क्रिया के प्रमुख भेदों के नाम हैं - 
1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 3. 
सकर्मक क्रिया का अर्थ बताइए। 
उत्तर :  
जिस क्रिया का कर्म होता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे - मोहन किताब पढ़ता है। यहाँ 'किताब' कर्म है। इसलिए"पढ़ता है' सकर्मक क्रिया है। 

प्रश्न 4. 
अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं ? 
उत्तर :  
जिस क्रिया का कर्म नहीं होता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे - नदी बहती है। मोहन सोता है। 

प्रश्न 5. 
क्रिया के कितने काल होते हैं ? नाम भी लिखिए। 
उत्तर : 
क्रिया के तीन काल हैं - 

  1. वर्तमान काल - जैसे - पढ़ता है, जाता है आदि।
  2. भूतकाल - जैसे - पढ़ा, गया था आदि। 
  3. भविष्यत् काल - जैसे - पढ़ेगा, जायेगा आदि। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 6. 
निम्न वाक्यों में क्रिया शब्द छाँटकर रिक्त स्थान भरिए - 

  1. तुम पुस्तक पढ़ते हो। .............. 
  2. मैं खेलता हूँ। ............ 
  3. वह गाना गाता है। ..........
  4. वह आम खाता है। ............. 

उत्तर :  

  1. पढ़ते हो। 
  2. खेलता हूँ। 
  3. गाता है। 
  4. खाता है। 

प्रश्न 7. 
'आर्यन पुस्तक पढ़ता है' वाक्य में क्रियापद है - 
(क) आर्यन 
(ख) पुस्तक 
(ग) है
(घ) पढ़ता है
उत्तर :
(घ) पढ़ता है

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 8. 
'रवि सड़क पर दौड़ता है।' वाक्य में क्रियापद है - 
(क) दौड़ता है 
(ख) सड़क 
(ग) रवि
(घ) पर 
उत्तर :
(क) दौड़ता है

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:31 a.m.
Published Sept. 5, 2022