RBSE Class 5 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

हिंदी भाषा में ऐसे अनेक शब्द प्रयुक्त होते हैं, जिनके अनेक अर्थ होते हैं। वाक्य में प्रयुक्त होने पर ये शब्द प्रसंगानुसार अर्थ देते हैं, जैसे -

(i) प्रात:काल हुआ और भगवान सूर्य ने अपनी करों से आभा बिखेर दी। 
(ii) आप अपने कर कमलों से पुरस्कार प्रदान कीजिए। 
(iii) बिक्री कर बढ़ने से सभी व्यापारी परेशान हैं। 
(iv) हाथी ने अपनी कर से लकड़ी उठाकर महावत को दे दी। 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिए - 

  • अज - ब्रह्मा, बकरा। 
  • हंस - सूर्य, घोड़ा। 
  • अक्षर - वर्ण, ईश्वर।
  • हरि - विष्णु, सर्प। 
  • विधि - रीति, ब्रह्मा।
  • सारंग - मोर, हरिण।
  • नग - पर्वत, वृक्ष। 
  • गौ - गाय, केश। 
  • गुरु - शिक्षक, भारी। 
  • प्रकृति - स्वभाव, गुण। 
  • चपला - बिजली, चंचल। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो अर्थ वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए - 
कनक, कुल, आम, वीर, पत्र।
उत्तर : 
कनक (सोना) - औरतों को कनक के गहने बड़े प्रिय होते हैं।
(धतूरा) - कनक खाने से नशा होता है। 
कुल (वंश) - आपका जन्म किस कुल में हुआ है?
(सब) - आपने अपना कुल धन लुटा दिया। 
आम (एक फल) - आम फलों का राजा है।
(सामान्य) - यह आम रास्ता नहीं है। 
तीर (तट) - नदी के तीर पर घूमने चलें।
(बाण) - उसने तीर से चीते को मार दिया। 
पत्र (चिट्ठी) - आपका पत्र मुझे मिला।
(पत्ता) - पहले लोग ताड़ के पत्र पर लिखते थे।

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:49 a.m.
Published Sept. 6, 2022