RBSE Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 1. 
पर्यायवाची शब्द से आप क्या समझते हो ? लिखिए। 
उत्तर :
परिभाषा - जिन शब्दों के अर्थ समान होते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे - जल, पानी, नीर पर्यायवाची शब्द हैं। 

प्रश्न 2. 
निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए -
आँख, आकाश, जल, पृथ्वी, पुष्प, बादल, सूर्य, चंद्रमा, कमल, रात।
उत्तर :
इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द निम्न प्रकार हैं - 

  • आँख - नयन, नेत्र, लोचन। 
  • आकाश - नभ, व्योम, अंबर। 
  • जल - पानी, नीर, तोय। 
  • पृथ्वी - धरती, धरा, भूमि। 
  • पुष्प - सुमन, फूल, कुसुम। 
  • बादल - मेघ, घन, नीरद। 
  • सूर्य - रवि, दिनकर, दिवाकर। 
  • चन्द्रमा - शशि, इंदु, निशाकर। 
  • कमल - नीरज, जलज, पंकज। 
  • रात - रात्रि, निशा, रजनी। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 3. 
'नगेश' शब्द के समानार्थक शब्द का चयन कीजिए: 
(क) हिमालय 
(ख) आलस 
(ग) विन्ध्याचल 
(घ) अरावली 
उत्तर :
(क) हिमालय

प्रश्न 4. 
'दिन' शब्द का पर्यायवाची शब्द है: 
(क) दिवस 
(ख) समय 
(ग) दीन 
(घ) दृश्य। 
उत्तर :
(क) दिवस 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 5. 
'तीर' शब्द का पर्यायवाची शब्द है : 
(क) बाण 
(ख) चाप 
(ग) तुरंग 
(घ) शिर 
उत्तर :
(क) बाण 

प्रश्न 6. 
खण्ड 'अ' के शब्दों को खण्ड 'ब' के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए : 
(i) अग्नि - (क) उजाला 
(ii) अमृत - (ख) फूल 
(iii) प्रकाश - (ग) सुधा 
(iv) पुष्प - (घ) आग 
उत्तर :  
(i) अग्नि - (घ) आग
(ii) अमृत - (ग) सुधा 
(iii) प्रकाश - (क) उजाला
(iv) पुष्प - (ख) फूल 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 7. 
खण्ड 'अ' के शब्दों को खण्ड 'ब' के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए : 
(i) संपत्ति - (क) परिश्रम 
(ii) मिन्नत - (ख) धन-दौलत 
(iii) मेहनत - (ग) सुगंध 
(iv) खुशबू - (घ) विनती
उत्तर :  
(i) संपत्ति - (ख) धन-दौलत  
(ii) मिन्नत - (घ) विनती 
(iii) मेहनत - (क) परिश्रम 
(iv) खुशबू - (ग) सुगंध

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:43 a.m.
Published Sept. 6, 2022