RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

Rajasthan Board RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्न में से कौनसा समारोह पारिवारिक समारोह की श्रेणी में आता है? 
(अ) होली 
(ब) पुस्तक मेला
(स) व्यापार मेला 
(द) विवाह की वर्षगांठ
उत्तर:
(द) विवाह की वर्षगांठ

प्रश्न 2.
दीवाली है-
(अ) एक सामुदायिक समारोह 
(ब) एक पारिवारिक समारोह
(स) एक व्यापारिक समारोह 
(द) एक सार्वजनिक समारोह
उत्तर:
(अ) एक सामुदायिक समारोह

प्रश्न 3.
व्यक्तिगत और अनौपचारिक समारोह की श्रेणी में आता है-
(अ) राष्ट्रीय कार्यक्रम 
(ब) अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम
(स) संगोष्ठी 
(द) विवाह पार्टी
उत्तर:
(द) विवाह पार्टी

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसा क्रियाकलाप समारोह-पूर्व का क्रियाकलाप नहीं है? 
(अ) समारोह के आयोजन के लिए विधिक मुद्दों को देखना
(ब) सर्व समन्वयक का चुनाव करना
(स) समारोह का मूल्यांकन करना
(द) धन का प्रबंधन करना
उत्तर:
(स) समारोह का मूल्यांकन करना

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 5.
समारोह के पश्चात् का क्रियाकलाप है-
(अ) धन का प्रबंधन करना 
(ब) हिसाब-किताब का निपटारा करना
(स) अधिकारियों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना
(द) कार्य नीतियों को संकल्पना के रूप में बदलना
उत्तर:
(ब) हिसाब-किताब का निपटारा करना

प्रश्न 6.
समारोह योजना और क्रियान्वयन के बीच अन्तराल को भरने में सहायता मिलती है-
(अ) छ: ककारों के उत्तर से
(ब) संसाधनों के प्रभावी उपयोग से
(स) किसी बड़े विचार के बारे में सोचने से
(द) अपने लक्षित बाजार को निर्धारित करने से 
उत्तर:
(अ) छ: ककारों के उत्तर से

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. समारोह हमारे जीवन का ................... हिस्सा हैं और अक्सर .............. का प्रतीक होते हैं।
2. आजकल विभिन्न संगठन और संस्थान भी समारोह के आयोजन के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं किराए पर लेते हैं, इसे ................. कहा जाता है। 
3. आजकल जो व्यावसायिक विशेषज्ञ समारोह का आयोजन करते हैं, उन्हें ........................... कहा जाता है। 
4. वे समारोह जिन्हें किसी समुदाय विशेष के लोग एकत्रित होकर मनाते हैं, .................. समारोह कहलाते हैं।
5. ओलंपिक, विश्वकप, विम्बल्डन इत्यादि ........... समारोह की श्रेणी में आते हैं।
6. समारोह प्रबंधन किसी समारोह के ............... को प्रदर्शित करता है।
उत्तर:
1. अभिन्न, खुशी
2. आउटसोर्सिंग
3. इवेंट मैनेजर
4. सामुदायिक
5. खेलकूद
6. आयोजन 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
'समारोह प्रबन्धक' किसे कहते हैं? 
उत्तर:
आजकल जो समारोह विशेषज्ञ किराए पर समारोह प्रबन्धन का कार्य करते हैं, उन्हें समारोह प्रबंधक कहा जाता है।

प्रश्न 2.
समारोह का कोई एक लाभ बताइए। 
उत्तर:
समारोह, समारोह आयोजकों तथा उसके लक्षित व्यक्तियों, श्रोताओं को परस्पर आनंद के पलों को बांटने और बिताने का अवसर देते हैं। 

प्रश्न 3.
पारिवारिक समारोह के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  • जन्म दिन समारोह,
  • गृह-प्रवेश समारोह।

प्रश्न 4.
सामुदायिक समारोह के कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  • होली,
  • स्वतंत्रता दिवस।

प्रश्न 5.
मनोरंजन समारोह के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  • फैशन प्रदर्शनी,
  • पुरस्कार वितरण समारोह।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 6.
चंदा उगाही समारोह से क्या आशय है? 
उत्तर:
किसी उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए वित्तीय सहायता/चंदा लेने के लिए आयोजित समारोह, चंदा उगाही समारोह कहा जाता है। 

प्रश्न 7.
समारोह प्रबंधन के तीन चरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:
समारोह प्रबंधन के तीन चरण ये हैं-

  • समारोह पूर्व के क्रियाकलाप
  • समारोह के दौरान के क्रियाकलाप
  • समारोह समाप्ति के पश्चात् के क्रियाकलाप।

प्रश्न 8.
किसी निगमित संस्था के समारोह हेतु सबसे पहला कार्य क्या है और किसका है? 
उत्तर:
किसी निगमित संस्था के समारोह हेतु सबसे पहले संकल्पनाकार किसी सर्जनात्मक विषय-वस्तु के आधार पर योजना बनाता है। 

प्रश्न 9.
पारिवारिक समारोहों की योजना बनाने का दायित्व किसका होता है?
उत्तर:
पारिवारिक समारोहों की योजना बनाने का दायित्व पारिवारिक सदस्यों, मित्रों और रिश्तेदारों का होता है।

प्रश्न 10.
समारोह की सफलता के लिए छः ककार क्या हैं?
उत्तर:
छः ककार हैं-क्या, क्यों, कब, कैसे, कहाँ और कौन के प्रश्न और उनके उत्तर प्राप्त करना।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 11.
समारोह की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका बताइए। 
उत्तर:
समारोह की प्रतिपुष्टि प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका प्रतिपुष्टि फार्म भरवाना है। इसे उपहार वाउचर का भाग बनाना चाहिए। 

प्रश्न 12.
समारोह प्रबंधक हेतु किन्हीं दो कौशलों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • आकर्षक व्यक्तित्व
  • लोगों को संगठित करने तथा उनमें तालमेल स्थापित करने की योग्यता।

प्रश्न 13.
किसी समारोह के अनिवार्य घटक क्या हैं? 
उत्तर:
किसी समारोह के अनिवार्य घटक हैं-

  • समय,
  • स्थान,
  • व्यक्ति,
  • क्रियाकलाप,
  • ड्रामा,
  • प्रदर्शन। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आजकल अनेक लोग पारिवारिक समारोहों के लिए भी समारोह प्रबंधक की सेवाएं क्यों लेने लगे हैं? 
उत्तर:
आजकल आधुनिक जीवन शैलियों, व्यस्त दिनचर्या, छोटे परिवार और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से ऐसे समारोहों की योजना बनाने, उन्हें आयोजित और क्रियान्वित करने के लिए कम जनशक्ति और कम समय मिल पाता है। अतः अनेक लोग ऐसे समारोह की योजना और क्रियान्वयन के लिए किसी विशेषज्ञ, जिसे प्रायः समारोह प्रबंधक' (इवेंट मैनेजर) कहा जाता है, की सेवाएं लेना पसंद करते हैं। 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 2.
'समारोह प्रबंधक क्या कार्य करते हैं और इनसे क्या लाभ होता है? 
उत्तर:
'समारोह प्रबंधक' समारोह के आयोजनों के विशेषज्ञ होते हैं। ये परामर्श सेवा प्रदान करते हैं तथा समारोह योजना बनाने के चरण से लेकर समारोह के सम्पन्न हो जाने तक के सभी कार्यों को करते हैं। 

ऐसे विशेषज्ञों के जुड़ जाने से समारोह और आयोजन, सेवार्थी के लिए आसान और आनंदप्रद हो जाता है और वे तनावमुक्त हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
पारिवारिक समारोह का महत्व बताइए। 
उत्तर:

  • पारिवारिक समारोह ऐसे आयोजन होते हैं जो परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, साथियों और मित्रों के. साथ आनंद के पलों को बांटने और बिताने का अवसर देते हैं।
  • एक पारिवारिक समारोह पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने तथा अनजान लोगों के साथ नए संबंध विकसित करने के अवसर होते हैं।

प्रश्न 4.
निगमित संस्थान समारोहों का आयोजन क्यों करते हैं? 
उत्तर:

  • निगमित संस्थान अपने उत्पादों को स्वीकार्य तरीके से अपने मूलभूत ग्राहकों के लिए प्रस्तुत करने के साथ ही अपनी छवि को और बेहतर बनाने के लिए समारोहों का आयोजन करते हैं।
  • ऐसे समारोह जनसम्पर्क कार्य नीति के परिणाम होते हैं, जिनमें विज्ञापन, बिक्री संवर्धन और बहुस्तरीय विपणन का योगदान होता है।

प्रश्न 5.
विभिन्न प्रकार के समारोहों के कोई तीन महत्व बताइए।
उत्तर:

  • पारिवारिक समारोहों से आयोजकों तथा समारोह में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को परस्पर मिलकर आनंद के क्षणों को बिताने, तनाव घटाने, पुराने मित्रों तथा रिश्तेदारों से मिलने तथा अनजान लोगों से नए संबंध विकसित करने के लाभ मिलते हैं।
  • व्यावसायिक समारोहों से संस्थान को अपनी छवि को बेहतर बनाने तथा बिक्री बढ़ाने और बहुस्तरीय विपणन सम्बन्धी लाभ होते हैं।
  • चूंकि वर्ष भर विभिन्न प्रकार के समारोह चलते रहते हैं इसलिए इससे समारोह प्रबंधन उद्योग को बढ़ावा मिलता है, जो समाज के सभी वर्गों से जुडा हआ है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 6.
समारोहों के लिए धन की व्यवस्था किस प्रकार होती है?
उत्तर:
पारिवारिक समारोह में व्यय परिवार द्वारा किया जाता है, जबकि संस्थानों में व्यय संस्थान का दायित्व होता है। संस्थानों में व्यय हेतु धन की उगाही का काम संस्थान के कार्यालय के ही आयोजक दल द्वारा किया जाता है, अन्यथा यह काम बाहर की समारोह प्रबंधन कंपनी से कराया जाता है।

प्रश्न 7.
किसी समारोह के क्रियान्वयन में कौन-कौनसी गतिविधियां आती हैं? 
उत्तर:
किसी समारोह के क्रियान्वयन में विभिन्न कौशलों और भूमिकाओं वाले अनेक लोग शामिल होते हैं। व्यक्तियों और उनके दायित्वों के बीच महत्वपूर्ण पारस्परिक क्रियायें होती हैं। इसमें योजना बनाने, आयोजन करने, कर्मचारियों के चयन, नेतृत्व, क्रियान्वयन और मूल्यांकन में शामिल सभी गतिविधियाँ आती हैं। 

प्रश्न 8.
निगमित संस्थागत समारोह के लिए समारोह योजना बनाने वाले दल के सदस्यों की एक सची बनाइए।
उत्तर:
निगमित संस्थान समारोह के लिए समारोह की योजना बनाने वाले दल के सदस्यों की सूची निम्नांकित है-

  • सर्व समन्वयक,
  • सर्जनात्मक संकल्पनाकार,
  • संचार विशेषज्ञ,
  • परियोजना प्रबंधक,
  • विधि विशेषज्ञ,
  • लेखाकार,
  • सुविधा प्रबंधन विशेषज्ञ,
  • विपणन विशेषज्ञ,
  • ग्राफिक डिजाइनर, प्रिंटर।

प्रश्न 9.
हम जिन चरणों को अपनाकर किसी समारोह का सफल आयोजन कर सकते हैं, उनकी सूची बनाइए। 
उत्तर:
हम निम्नलिखित चरणों को अपनाकर किसी समारोह का सफल आयोजन कर सकते हैं-

  • अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को स्पष्ट करना।
  • अपने लक्षित बाजार/अतिथि सूची का निर्धारण करना।
  • संसाधनों का प्रभावी प्रयोग करना।
  • किसी बड़े विचार अर्थात् 'वाह' कारक के बारे में सोचना।
  • समारोह की नीति अथवा प्रयुक्त रणनीति अर्थात् छ: ककार के प्रश्नों का उत्तर खोजना।
  • मापनीय परिणामों का निर्धारण करना।
  • अपनाई जाने वाली संवर्धनात्मक नीतियों का निर्धारण करना।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 10.
समारोह प्रबंधन के क्षेत्र में किसी समारोह प्रबंधक के कार्य प्रोफाइल को बढ़ाने वाले कुछ कौशलों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
समारोह प्रबंधक के कार्य प्रोफाइल को बढ़ाने वाले कुछ कौशल निम्नलिखित हैं-

  • आकर्षक व्यक्तित्व।
  • प्रभावी रूप से और धारा प्रवाह बातचीत कर पाने की योग्यता।
  • लोगों को संगठित करने और उनके साथ ताल-मेल स्थापित करने की योग्यता।
  • अच्छे अंत:वैयक्तिक कौशल।
  • प्रभावी प्रबंधकीय कौशल।
  • लेखा और प्रबंधन की क्षमता, जैसे-लागत निर्धारित करना, बजट बनाना आदि।
  • सेवार्थी को आलोचना स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना।

प्रश्न 11.
यदि आप समारोह प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए जीविका हेतु कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? 
उत्तर:
यदि हम समारोह प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे लिए जीविका हेतु निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध हैं-

  • ग्राफिक डिजाइनर,
  • संकल्पनाकार,
  • सर्जनात्मक डिजाइनर
  • तकनीकी प्रबंधक
  • समारोह प्रबंधक,
  • खाद्य और पेय प्रबंधक,
  • विपणन प्रबंधक,
  • मानव संसाधन प्रबंधक
  • संभारिकी प्रबंधक,
  • सुरक्षा प्रबंधक,
  • आधारभूत संरचना प्रबंधक,
  • गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक तथा
  • वित्त प्रबंधक।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
किसी निगमित संगठित परिवार में समारोह प्रबंधन की क्रिया को स्पष्ट करते हुए उसका एक मॉडल बनाइए।
उत्तर:
(1) एक निगमित अथवा संस्थागत समारोह एक सजीव मल्टीमीडिया पैकेज होता है, जिसमें पूर्व निर्धारित संकल्पना होती है, सेवार्थी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इसे सेवार्थी की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाता है।
(2) यह समारोह दो-तरफा बातचीत का पूर्ण संवेदी अनुभव कराते हुए लक्षित श्रोताओं को प्रभावित करने में सहायक होता है।
(3) यह एक पैकेज है, जिसका आयोजन लक्षित श्रोताओं और सेवार्थी के बीच सीधी बातचीत कराना है, जिससे वांछित प्रभाव बनाया जा सके।
(4) पारिवारिक समारोहों को जहाँ अनुभवजन्य समारोहों के रूप में देखा जाता है, वहाँ निगमित समारोहों को अनुभवजन्य विपणन के रूप में देखा जाता है, जिनका मुख्य उद्देश्य मेहमानों और आमंत्रित व्यक्तियों को कार्यक्रम से जोड़ना होता है।
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन 1
चित्र : निगमित संगठित परिवार में समारोह प्रबंधन की पारस्परिक क्रिया का मॉडल

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 2.
संचालकों के साथ समारोह की योजना बनाने के लिए एक जांच-सूची बनाइए।
उत्तर:
संचालकों के साथ समारोह की योजना बनाने के लिए जाँच-सूची संचालकों के साथ समारोह की योजना बनाने के लिए जांच सूची निम्नलिखित है-

  • समारोह के मसौदे पर कार्य करना-यह समारोह के मसौदे पर सर्जनात्मक दल के साथ मिलकर काम करता है।
  • बाहरी संस्थाओं की सहायता लेना-परियोजना प्रबंधक बाहरी संस्थाओं जैसे-वास्तुकार, इंजीनियर, ठेकेदारों आदि की सहायता से योजना बनाने के लिए विस्तृत कार्यसूची तैयार करता है।
  • वित्त प्रबंध करना-परियोजना वित्त प्रबंधक द्वारा स्थान किराए पर लेने, सेट के निर्माण, विशेष प्रभावों, ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए एक बजट विवरण बनाया जाता है और धन की व्यवस्था की जाती है।
  • समय सीमा निर्धारित करना-समारोह की योजना में समय सीमा निर्धारित की जाती है। तय समय-सीमा तक काम पूरा नहीं होने की स्थिति में, वैकल्पिक समाधानों के लिए दायित्वों का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है।
  • सर्व समन्वयक-सर्व समन्वयक सुनिश्चित करता है कि सभी डिजाइन, मॉडल और ग्राफिक्स वाले चित्रों का कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद संकल्पना को सेवार्थी के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
  • विधिक औपचारिकताएँ तय करना-इस चरण में संविदा या करारनामा की विधिक औपचारिकताएँ आपस में मिलकर तय कर ली जाती हैं जिनमें दंड विधान और कार्य पूरे होने की समय सीमाएं शामिल होती हैं।
  • कार्य के प्रारूप को छपवाना-कार्य के प्रारूप को निश्चित करने के बाद आपूर्तिकर्ताओं से निविदाएं मांगने के लिए उसे छपवा दिया जाता है।। 
  • सामग्री प्राप्त करना-समारोह के आयोजन के लिए सामग्री प्राप्त की जाती है।
  • सुरक्षा प्रबंध-समारोह के लिए उपयुक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं।
  • कार्य की प्रगति का निरीक्षण-बिक्री और विपणन दल के संचालक कार्य प्रगति का निरीक्षण करते रहते हैं और विलंब की स्थिति में काम पूरा करने सम्बन्धी योजनाएं बनाते हैं।
  • चित्रों को अंतिम रूप देना-समारोह समन्वयक ग्राफिक डिजाइनर के साथ मिलकर चित्रों को अंतिम रूप देते हैं और विज्ञापन, संवर्धन, सहायक साहित्य, विवरणिका, पोस्टर आदि के लिए संपर्क करते हैं।
  • प्रतिभागियों के लिए होटलों तथा परिवहन साधनों की बकिंग करना-लॉजिस्टिक के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए होटलों तथा वायु, सड़क और रेलवे परिवहन की बुकिंग करना शामिल है। सेवार्थियों को सभी स्थितियों की जानकारी दी जाती है।
  • सफाई, सुरक्षा तथा साज-सज्जा को अंतिम रूप देना-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, फर्नीचर (बैठने की व्यवस्था), पुष्प सज्जा, संचार और किराए पर ली गई सेवाओं (टेलीफोन, कोरियर) आदि को अंतिम रूप देना।
  • आपात निर्यात योजनाएँ-परियोजना प्रबंधक आपात निर्वात योजनाएं बनाता है।
  • गुणवत्ता जाँच-गुणवत्ता जाँच और नियंत्रण के लिए अंतिम रूप से जाकर देखना।
  • कर्मचारियों को हिदायतें देना-समारोह के शुरू होने से पहले स्थल पर्यवेक्षक कर्मचारियों को काम की हिदायतें देता है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन

प्रश्न 3.
किसी समारोह का सफल आयोजन करने के चरणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
समारोह आयोजित करने के चरण
हम निम्नलिखित चरणों को अपनाकर किसी समारोह का सफल आयोजन कर सकते हैं-
(1) अपने लक्ष्य/उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिए-समारोह के उद्देश्यों को जानना महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने पर हमें अनेक मुद्दे स्पष्ट हो जाएंगे-

  • क्या समारोह का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और ब्रांड को लोकप्रिय बनाना है?
  • क्या हम लक्ष्य दर्शकों के बीच ब्रांड को तुलनात्मक दृष्टि से बेहतर दिखाना चाहते हैं (जैसे-रोड-शो करना और अन्य ब्रांडों के साथ उसकी तुलना दर्शाना)? क्या हम लक्षित दर्शकों में गर्व और भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं (जैसे-ग्राहक विशेष विक्रय अधिकार पुरस्कार)?
  • क्या हम मौजूदा ग्राहक को शामिल करना चाहते हैं (जैसे-विभिन्न समारोह के लिए ग्राहक निष्ठा कार्यक्रम)? क्या हम नए ग्राहकों की तलाश करना चाहते हैं (जैसे-उत्पाद या सेवा के विस्तार को व्यापक बनाने और उसे अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए)?
  • क्या हम अग्रणी और प्रमुख व्यक्तियों को प्रस्तुत करके उनके माध्यम से ब्रांड की छवि बनाना चाहते हैं? क्या हम पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं?

इन प्रश्नों पर केन्द्रित होकर हम समारोह के उद्देश्यों और प्रयोजन को अधिक विशिष्ट और स्पष्ट कर लेते हैं।

(2) अपने लक्षित बाजार को निर्धारित कीजिए-समारोह की योजना बनाने से पहले अपने लक्षित दर्शकों को परिभाषित या निर्धारित करें।आपके लक्षित दर्शक आपके बिक्री कर्मचारी/अंतिम प्रयोक्ता/संभावित उपयोगकर्ता/अग्रणी व्यक्ति/सरकारी अधिकारी/पुराने प्रयोक्ता/व्यापारिक साझेदार/मीडिया हो सकते हैं। इसी तरह का समारोह ग्रामीण इलाके में अधिक सफल, लेकिन शहरी इलाके में असफल हो सकता है। अतः लक्षित दर्शकों की प्राथमिकताओं के अनुसार योजना बनाएं।

(3) संसाधनों का प्रभावी उपयोग-व्यक्ति और वित्त के उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करें।

(4) किसी बड़े विचार/वाह' कारी विचार के बारे में सोचें-किसी बढ़िया विचार का विशेष प्रभाव होता है और वह यादगार और 360° उपागम वाला होता है अर्थात् विचार अवश्य सफल होने वाला होता है। समारोह के लिए उपयुक्त विषय-वस्तु के बारे में विचार कीजिए।

(5) कंपनी की नीति अथवा/और उसके द्वारा प्रयुक्त युक्तियाँ-छह ककारों (क्या, क्यों, कब, कैसे, कहां और कौन) की संकल्पना पर काम करें।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने से समारोह सफल हो जाएगा, क्योंकि इससे योजना और क्रियान्वयन के बीच अन्तराल को भरने में सहायता मिलेगी।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 19 समारोह प्रबंधन 2

(6) मापनीय परिणामों का निर्धारण-जिस कार्यक्रम को आप नियोजित करना चाहते हैं उसके वांछित लक्ष्य/उद्देश्य/ प्रयोजन के परिणामों का आकलन कीजिए।
इस हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं का आकलन करें-

  • कार्यक्रम में प्रतिभागियों/दर्शकों की उपस्थिति-जितने अधिक दर्शक होंगे कार्यक्रम उतना ही बेहतर होगा।
  • कार्यक्रम के बारे में प्रचार/जागरूकता उत्पन्न करना।
  • प्रतिभागियों/दर्शकों को कार्यक्रम के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान।
  • समारोह को असफल बनाने वाले पूर्वानुमानों को ध्यान में रखिए, जैसे-श्राद्ध के दिनों में खरीदारी, उत्सव आदि।

(7) अपनाई जाने वाली संवर्धनात्मक नीतियों का निर्धारण करना-संवर्धनात्मक कार्यनीति के बिना किसी भी समारोह की प्रभाविता सिर्फ आधी रह जाती है। प्रत्यक्ष विपणन पहल के हिस्से के रूप में उन सभी लोगों को निमंत्रण भेजिए, जिन्हें आप समझते हैं कि वे उस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, जैसे-राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व मैराथन दौड़ के मामले में समारोह के बारे में रेडियो, दूरदर्शन, समाचार-पत्र आदि संचार माध्यमों के माध्यम से विज्ञापन दें, जिससे बेहतर पहुँच और भागीदारी संभव हो सके।

Prasanna
Last Updated on July 25, 2022, 1:12 p.m.
Published July 22, 2022